Koffee With Karan 9: करण जौहर ने किया 'कॉफी विद करण सीजन 9' का ऐलान! जानें कब से होगा शुरू
Koffee With Karan 9: बॉलीवुड फिल्ममेकर के करण जोहर के फेमस सेलेब्रिटी टॉक शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) के चाहनेवालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर ये शो अपने नए सीजन के साथ लौट रहा है। करण जौहर ने खुद पुष्टि कर दी है कि शो का सीजन 9 इस साल वापसी करेगा।
करण का ऐलान, इस दिन से शुरू होगा शो
हाल ही में द वीक से बातचीत के दौरान जब उनसे कॉफी विद करण की वापसी को लेकर सवाल किया गया, तो करण जौहर ने मुस्कुराते हुए साफ कहा- “दिवाली। सीजन 9।” इस ऐलान के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
सीजन 8 रहा था विवादों में
शो का पिछला सीजन यानी सीजन 8 साल 2024 में प्रसारित हुआ था, जो काफी सुर्खियों में रहा। खासतौर पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के एपिसोड ने काफी विवाद खड़ा किया था। दोनों को अपने रिश्ते को लेकर किए गए खुलासों पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा शो में कई बड़े सितारे नजर आए थे, जिनमें आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, अजय देवगन-काजोल और कई अन्य शामिल थे।
कंगना रनौत और करण जौहर का चर्चित विवाद
साल 2004 में शुरू हुआ यह शो भारतीय पॉप कल्चर का अहम हिस्सा बन चुका है। इस मंच पर कई चर्चित और विवादित बयान सामने आए हैं। सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब कंगना रनौत ने करण जौहर को “नेपोटिज्म का मसीहा” कहा था। यह बयान आज तक चर्चा में बना हुआ है और बॉलीवुड में इनसाइडर-आउटसाइडर बहस को तेज कर गया था।
हालांकि, हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में करण जौहर को लेकर नरम रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि वह करण को बुरा इंसान नहीं मानतीं और उनकी ह्यूमर सेंस की भी तारीफ की।
अब देखना दिलचस्प होगा कि कॉफी विद करण सीजन 9 में कौन-कौन से सितारे शामिल होते हैं और इस बार कौन से नए खुलासे और विवाद सामने आते हैं।
Mumbai drug supply case: नोरा फतेही, Orry, श्रद्धा कपूर को ड्रग्स केस में क्लीन चिट, पुलिस को नहीं मिले कोई सबूत
Mumbai drug supply case: 2022 के मुंबई के चर्चित ड्रग्स स्पलाय केस में फंसे फिल्मी सितारों के लिए राहत की खबर है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और ऑरी का नाम सामने आया था जिन्हें अब बड़ी राहत मिलने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस की जांच में तीनों कलाकारों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, जिसके चलते अब सप्लीमेंट्री चार्जशीट से इनके नाम हटाए जाने की तैयारी है।
नहीं मिले पुख्ता सबूत, सेलेब्स को राहत
इस मामले में शुरुआत में कई हाई-प्रोफाइल नाम सामने आए थे, जिनमें श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धार्थ कपूर, सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरहान अवत्रामणि (ओरी) और नेता जीशान सिद्दिकी भी शामिल थे। हालांकि, मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की जांच में अब तक इन सभी के खिलाफ कोई पुख्ता लिंक नहीं मिला है।
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस पहले ही तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और अब एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। इसमें दो गिरफ्तार आरोपियों और कुछ वांछित लोगों के नाम शामिल होंगे, लेकिन जिन सेलेब्रिटीज़ के नाम पहले सामने आए थे, उन्हें इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।
ड्रग्स केस में नाम घसीटे जाने पर भड़के ऑरी
इस खबर पर ऑरी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिना वजह उनके नाम को उछाला, उन्हें अब जवाब मिल गया है।
2022 ड्रग्स केस के बारे में
गौरतलब है कि यह मामला साल 2022 में सामने आया था, जब मुंबई पुलिस ने कथित ड्रग सप्लायर मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने दावा किया था कि वह मुंबई और दुबई में होने वाली पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करता था, जिनमें कई चर्चित नाम शामिल होते थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















