Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार के सिर सजी पर्पल कैप, जानें ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा

आईपीएल 2026 में 10 टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए जंग जारी है तो वहीं खिलाड़ियों के बीच पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जीतने की भी होड़ मची हुई है। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम कर ली है। हालांकि, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर जरूर आ गए हैं, लेकिन उनके विकेट चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा के बराबर ही हैं। 

आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में अब तक आठ मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं। चेन्नई के अंशुल कंबोज के नाम भी 8 मैचों में 14 विकेट हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के मलिंगा भी इतने ही मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं। इसके बाद तीन गेंदबाजों ने 13-13 विकेट झटके हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर, लखनऊ सुपर जाएंट्स के प्रिंस यादव और गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा हैं। 

वहीं ऑरेंज कैप फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के नाम है। अभिषेक के आठ मैचों में 380 रन हैं, हालांकि, केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन भी दावेदारों की लिस्ट में हैं। फिलहाल अभी तक 9 बल्लेबाज हैं जिन्होंने 300 से ज्यादा रन ठोके हैं। 

आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का मैच है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी अभिषेक को पीछे छोड़ सकते हैं। वह ऑरेंज कैप हासिल करने से महज 24 रन दूर हैं। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वैभव सिर्फ चार छक्के लगाते ही अभिषेक शर्मा का पछाड़ देंगे। 

Continue reading on the app

Bengal Chunav 2026: ममता को खुला समर्थन, लेकिन बंगाल प्रचार से दूर रहे अखिलेश यादव! आखिर क्यों?

West Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले एक बड़े राजनीतिक सवाल ने सबको चौंका दिया है. ममता बनर्जी को खुला समर्थन देने के बावजूद अखिलेश यादव बंगाल के चुनावी मैदान से पूरी तरह गायब रहे. आखिर समाजवादी पार्टी के मुखिया ने दीदी के लिए प्रचार क्यों नहीं किया? क्या यह कोई सोची-समझी रणनीति है या विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के भीतर कोई बड़ा मनमुटाव? इस रिपोर्ट में जानिए दिल्ली से कोलकाता तक की सियासत का असली सच.

Continue reading on the app

  Sports

प्रभसिमरन सिंह का एक और धमाका, लगातार दूसरे मैच में ठोका अर्धशतक

Prabhsimran Singh Fifty: पंजाब किंग्स के दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है. आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में प्रभसिमरन ने 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. पिछले मुकाबले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी. Tue, 28 Apr 2026 20:36:43 +0530

  Videos
See all

Breaking News: PM Modi ने Gujarat की जनता को जीत के लिए शुक्रिया कहा | Gujarat Municipal Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:39:11+00:00

Shorts | TMC को 73 सीटों पर खतरा ? | Bengal Election 2026 | TMC Vs BJP | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:38:43+00:00

Swati Maliwal News: BJP में आते ही स्वाति मालीवाल ने कर दी PM Modi की जमकर तारीफ! | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:44:20+00:00

Shorts | बंगाल में महिलाओं के लिए बीजेपी का प्लान | Bengal Election | TMC Vs BJP | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:38:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers