Mumbai drug supply case: नोरा फतेही, Orry, श्रद्धा कपूर को ड्रग्स केस में क्लीन चिट, पुलिस को नहीं मिले कोई सबूत
Mumbai drug supply case: 2022 के मुंबई के चर्चित ड्रग्स स्पलाय केस में फंसे फिल्मी सितारों के लिए राहत की खबर है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और ऑरी का नाम सामने आया था जिन्हें अब बड़ी राहत मिलने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस की जांच में तीनों कलाकारों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, जिसके चलते अब सप्लीमेंट्री चार्जशीट से इनके नाम हटाए जाने की तैयारी है।
नहीं मिले पुख्ता सबूत, सेलेब्स को राहत
इस मामले में शुरुआत में कई हाई-प्रोफाइल नाम सामने आए थे, जिनमें श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धार्थ कपूर, सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरहान अवत्रामणि (ओरी) और नेता जीशान सिद्दिकी भी शामिल थे। हालांकि, मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की जांच में अब तक इन सभी के खिलाफ कोई पुख्ता लिंक नहीं मिला है।
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस पहले ही तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और अब एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। इसमें दो गिरफ्तार आरोपियों और कुछ वांछित लोगों के नाम शामिल होंगे, लेकिन जिन सेलेब्रिटीज़ के नाम पहले सामने आए थे, उन्हें इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।
ड्रग्स केस में नाम घसीटे जाने पर भड़के ऑरी
इस खबर पर ऑरी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिना वजह उनके नाम को उछाला, उन्हें अब जवाब मिल गया है।
2022 ड्रग्स केस के बारे में
गौरतलब है कि यह मामला साल 2022 में सामने आया था, जब मुंबई पुलिस ने कथित ड्रग सप्लायर मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने दावा किया था कि वह मुंबई और दुबई में होने वाली पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करता था, जिनमें कई चर्चित नाम शामिल होते थे।
बंगाल में वोटिंग से पहले नोआपाड़ा थाना में धमाका, घरों में गिरे स्प्लिंटर, मचा हड़कंप
Noapara Police Station Blast: उत्तर 24 परगना के नोआपाड़ा थाना परिसर में शनिवार को जोरदार विस्फोट हुआ. धमाके के कारण आसपास के घरों में स्प्लिंटर गिरे और दहशत फैल गयी. अर्जुन सिंह और तृणांकुर भट्टाचार्य के बीच चुनावी जंग से पहले सुरक्षा पर सवाल.
The post बंगाल में वोटिंग से पहले नोआपाड़ा थाना में धमाका, घरों में गिरे स्प्लिंटर, मचा हड़कंप appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















