Responsive Scrollable Menu

भारत के फिनटेक सेक्टर ने 2026 की पहली तिमाही में हासिल की 513 मिलियन डॉलर की फंडिंग, हुई 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के फिनटेक सेक्टर ने 2026 की पहली तिमाही में 513 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 2 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, फंडिंग राउंड्स की संख्या 99 से घटकर 45 रह गई है।

डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार, कुल फंडिंग में स्थिरता दिख रही है, लेकिन निवेश का तरीका बदल रहा है और अब पैसा कम लेकिन बड़े सौदों में लगाया जा रहा है।

औसतन निवेश की राशि दोगुनी से ज्यादा हो गई है, क्योंकि निवेशक अब मजबूत और पहले से स्थापित कंपनियों में पैसा लगा रहे हैं। लेट-स्टेज फंडिंग 273 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई, जो पिछली तिमाही के 121 मिलियन डॉलर से 126 प्रतिशत ज्यादा है, जबकि शुरुआती स्तर (सीड) की फंडिंग घटकर 25.7 मिलियन डॉलर रह गई है, जो पहले 72.3 मिलियन डॉलर थी।

अर्ली-स्टेज फंडिंग 214 मिलियन डॉलर रही, जो पिछली तिमाही से 47 प्रतिशत कम है, लेकिन पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत ज्यादा है।

रिपोर्ट में बताया गया कि केवल ऑनलाइन लेंडिंग सेक्टर में ही कुल फंडिंग का लगभग 60 प्रतिशत निवेश हुआ, जिससे पता चलता है कि निवेशक ऐसे बिजनेस मॉडल को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनकी कमाई और कामकाज पहले से साबित है।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश का पैटर्न ऐसा है जिसमें पैसा शुरुआत और बड़े स्तर की कंपनियों में ज्यादा जा रहा है, जबकि बीच के स्तर पर कम निवेश हो रहा है। खासकर शुरुआती स्टार्टअप्स में फंडिंग तेजी से घट रही है।

इस तिमाही में निवेश से बाहर निकलने (एग्जिट) की गतिविधि भी कम रही। केवल दो कंपनियों का अधिग्रहण हुआ और कोई नई आईपीओ या यूनिकॉर्न सामने नहीं आया।

मुंबई की कंपनियों को इस तिमाही में सबसे ज्यादा 61 प्रतिशत फंडिंग (311 मिलियन डॉलर) मिली, जबकि बेंगलुरु को 30 प्रतिशत हिस्सा मिला।

पिछले साल इसी अवधि में मुंबई का हिस्सा केवल 9 प्रतिशत था, जबकि बेंगलुरु के पास 51 प्रतिशत फंडिंग थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि यह बदलाव ऑनलाइन लेंडिंग और सस्ती हाउसिंग से जुड़े फिनटेक सेक्टर के बढ़ने के कारण हुआ है। मुंबई में बैंकों, एनबीएफसी और बीमा कंपनियों की मौजूदगी इस क्षेत्र के लिए एक बड़ा फायदा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बंगाल में वोट के लिए ‘माछ-भात’ का सहारा, 481 करोड़ का एक्सपोर्ट और 32 लाख लोगों की रोजी-रोटी, जानें पर्दे के पीछे का पूरा सच

West Bengal Fish Politics: पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा और टीएमसी के बीच मछली पर इस बार खूब सियासी जंग हुई. बंगाल की नॉन-वेज इकोनॉमी देश में सबसे बड़ी है. जानें कैसे मछली और मांस के कारोबार ने बंगाल की राजनीति को प्रभावित किया.

The post बंगाल में वोट के लिए ‘माछ-भात’ का सहारा, 481 करोड़ का एक्सपोर्ट और 32 लाख लोगों की रोजी-रोटी, जानें पर्दे के पीछे का पूरा सच appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

यह थोड़ा अजीब होने वाला है... डीपीएस आरके पुरम में दिए अपने भाषण में विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने मंगलवार को डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) आरके पुरम में क्रिकेट अकादमी के उद्घाटन समारोह में प्रेरणादायक संदेश दिया. उन्होंने छात्रों से अपने शिक्षण वातावरण का सम्मान करने और ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने सपनों को साकार करने का आग्रह किया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कोहली ने कहा कि उन्हें स्कूली सभाओं को संबोधित करने की आदत नहीं है, लेकिन श्रोताओं से उनका गहरा जुड़ाव महसूस हुआ, क्योंकि वे भी कभी जीवन के इसी पड़ाव पर थे. अपने जीवन के सफर पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि कैसे क्रिकेट को अपने करियर के रूप में चुनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं जल्दी ही बदल गईं. Tue, 28 Apr 2026 19:43:45 +0530

  Videos
See all

Why is the UK's nuclear deterrent at the end of a Scottish loch? | In Case You Missed It #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T14:00:31+00:00

IPS Ajay Pal Sharma Viral Video: जहाँगीर खान को अजयपाल को खुली चेतावनी! Jahangir Khan vs Ajaypal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T14:15:06+00:00

Bengal Election | Mamata Banerjee: इसलिए बंगाल चुनाव में चलती है फुटबॉल? | BJP | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T14:05:39+00:00

Iran America War Update: मोजतबा खामेनेई का 'नया अवतार' देख सदमे में डोनाल्ड ट्रंप? Iran vs USA News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T14:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers