Responsive Scrollable Menu

राजस्थान रॉयल्स या सनराइजर्स हैदराबाद कौन जीतेगा आज का मैच? जानिए किसके पक्ष में हेड टू हेड रिकॉर्ड

RR vs SRH Head to head : आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल (शनिवार) को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इस मैच का टॉस 7:00 बजे होगा. इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस कर सकते हैं, क्योंकि अब तक उनकी अनुपस्थित में ईशान किशन टीम की कप्तानी कर रहे थे.

वहीं राजस्थान के लिए रियान पराग कप्तानी करेंगे. ये दोनों कप्तान अपनी-अपनी टीमों की जीत दिलाना चाहेंगे. उससे पहले आज हम आपको बताएंगे कि किस टीम का पलड़ा भारी है और आज का मैच कौन जीत सकता है.

RR vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक 22 बार भिड़ंत हुई है. इस दौरान हैदराबाद को 13 मैच में जीत मिली है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ 9 मैच जीत पाई है. इन आंकोड़ों के हिसाब से हैदराबाद का पलड़ा राजस्थान रॉयल्स पर भारी है. 

  • मैच - 22
  • SRH - 13 जीते
  • RR - 9 जीते 

 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे ज्यादा टीम टोटल 286 है, जबकि उनका सबसे कम स्कोर 127 है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का 242 का सबसे ज्यादा स्कोर बनाया है, जबकि इस मैच सबसे कम 102 है. 

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान सुपर लगी बनी मजाक! अब बांग्लादेश ने दिखाया ठेंगा, PSL 2026 में 2 खिलाड़ियों के खेलने पर आया बड़ा फैसला

Continue reading on the app

इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, बीमार पिता से मिलने की मांगी थी इजाजत

पटियाला हाउस कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. राशिद ने अपने बीमार पिता से मिलने के लिए जमानत मांगी थी, लेकिन NIA ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसका विरोध किया और कस्टडी पैरोल का प्रस्ताव दिया.

Continue reading on the app

  Sports

RCB को जिताने के बाद विराट कोहली की एक ख्वाहिश, बेंगलुरु में इसी साल खेलें 100वां मैच

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला विराट कोहली का बेंगलुरु में 99वां IPL मैच था. साथ ही इस सीजन में RCB का ये आखिरी होम गेम था. अब टीम को अपने बचे हुए 2 होम मैच रायपुर में खेलने हैं. Sat, 25 Apr 2026 09:46:48 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha, Ashok Mittal और Sandeep Pathak BJP में शामिल, AAP को लगा सबसे बड़ा झटका | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T04:45:01+00:00

Viral Video | मोतीहारी में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T04:40:21+00:00

Raghav Chadha joins BJP:दिल्ली टू पंजाब, बचेगी AAP? दिग्गज नेताओं ने छोड़ा साथ! Arvind Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T04:40:48+00:00

UK Board Class 10th 12th Result : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी| Uttarakhand | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T04:41:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers