Responsive Scrollable Menu

Paytm पेमेंट बैंक को लगा बड़ा झटका, RBI ने कैंसिल किया लाइसेंस, ये रही वजह

RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द कर दिया है. RBI का कहना है कि बैंक का कामकाज ग्राहकों और जनता के हित में नहीं था और उसने लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया. इससे पहले भी RBI ने 2022 में बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था और बाद में जमा, क्रेडिट और वॉलेट टॉप-अप पर पाबंदी लगाई थी.

Continue reading on the app

इजराइली PM को प्रोस्टेट कैंसर हुआ, चुपचाप इलाज कराया:2 महीने तक जानकारी छिपाई; ट्यूमर खत्म करने रेडिएशन थेरेपी ली

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ था। उन्होंने रेडिएशन थेरेपी से इसका चुपचाप इलाज कराया। करीब दो महीने तक इस बीमारी को सार्वजनिक नहीं किया गया और अब इलाज पूरा होने के बाद जानकारी दी गई है। 76 साल के नेतन्याहू ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें कैंसर का पता चला। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी मेडिकल रिपोर्ट जारी करने में इस साल जानबूझकर देरी की, ताकि ईरान इसे युद्ध के दौरान इजराइल के खिलाफ प्रचार के तौर पर इस्तेमाल न कर सके। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में दी। नेतन्याहू के मुताबिक, दिसंबर 2024 में उनका प्रोस्टेट बढ़ने की वजह से ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद वह नियमित जांच कराते रहे। हाल की जांच में प्रोस्टेट में एक सेंटीमीटर से छोटा एक ट्यूमर मिला, जो शुरुआती स्टेज का मैलिग्नेंट कैंसर था और शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला था। ट्यूमर का पता चलने पर तुरंत इलाज कराया नेतन्याहू ने बताया कि डॉक्टरों ने दो विकल्प दिए थे या तो निगरानी में रखा जाए या इलाज कराकर ट्यूमर हटाया जाए। नेतन्याहू ने तुरंत इलाज का रास्ता चुना। उन्होंने कहा, “जब मुझे किसी खतरे की जानकारी समय पर मिलती है, तो मैं तुरंत कार्रवाई करता हूं।” उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान भी उन्होंने अपना काम जारी रखा। उन्होंने कहा, “मैंने कुछ छोटे-छोटे सेशन लिए, किताब पढ़ी और काम करता रहा। यह अब पीछे छूट चुका है।” उन्होंने अपनी मेडिकल टीम का धन्यवाद किया और लोगों से अपील की कि समय पर जांच कराएं और डॉक्टरों की सलाह मानें। उन्होंने खास तौर पर ईरान के लोगों से भी अपनी सेहत का ध्यान रखने को कहा। नेतन्याहू की पहले हो चुकी प्रोस्टेट सर्जरी नेतन्याहू की दिसंबर 2024 में प्रोस्टेट सर्जरी हो चुकी है। यरूशलम के हदासाह मेडिकल सेंटर में हुए इस ऑपरेशन को डॉक्टरों ने सफल बताया था और कहा था कि उन्हें उस समय कैंसर या किसी घातक बीमारी का खतरा नहीं है। यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर ओफर गोफ्रिट के मुताबिक, सर्जरी के दौरान प्रोस्टेट को शरीर से अलग किया गया और पूरी प्रक्रिया सफल रही। नेतन्याहू उस समय से पहले भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने एक केस की सुनवाई के दौरान बताया था कि वह रोजाना करीब 18 घंटे तक काम करते हैं। जानिए क्या होता है प्रोस्टेट कैंसर दुनिया भर में हर साल करीब 14 लाख लोग प्रोस्टेट कैंसर का शिकार होते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, पुरुषों में फेफड़ों और मुंह के कैंसर के बाद सबसे ज्यादा खतरा प्रोस्टेट कैंसर का होता है। आमतौर पर यह बीमारी 50 साल की उम्र के बाद ज्यादा देखी जाती है, लेकिन कुछ मामलों में कम उम्र के लोग भी इससे प्रभावित होते हैं। कई बार इस बीमारी का पता देर से चलता है। तब तक कैंसर शरीर के अंदर फैल चुका होता है और ब्लैडर, लिवर, फेफड़ों और पेट जैसे अंगों तक पहुंच सकता है। खून के जरिए यह हड्डियों तक भी फैल जाता है, जिससे तेज दर्द होता है और हड्डियां कमजोर होकर टूटने लगती हैं। यह बीमारी पुरुषों की सेक्स लाइफ और पिता बनने की क्षमता पर भी असर डाल सकती है। सिर्फ बीमारी ही नहीं, बल्कि इसके इलाज के भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं। जैसे हॉर्मोन थेरेपी से शरीर में टेस्टोस्टेरॉन बनना कम या बंद हो सकता है, जिससे इरेक्शन से जुड़ी समस्या हो सकती है। रेडिएशन थेरेपी भी पिता बनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। कई गंभीर मामलों में जान बचाने के लिए प्रोस्टेट ग्लैंड को ही हटाना पड़ता है। इसलिए अगर मरीज कम उम्र का हो, तो डॉक्टर सर्जरी से पहले स्पर्म फ्रीज कराने की सलाह देते हैं, ताकि बाद में IVF जैसी तकनीक से वह पिता बन सके। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को भी हो चुका प्रोस्टेट कैंसर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी प्रोस्टेट कैंसर हो चुका है। मई 2025 में सामने आई इस बीमारी में कैंसर उनके शरीर में फैलकर हड्डियों तक पहुंच गया था। 82 वर्षीय बाइडेन ने पेशाब में दिक्कत होने पर डॉक्टर से जांच कराई थी। इसके बाद जांच में उन्हें प्रोस्टेट कैंसर होने की पुष्टि हुई। बाइडेन के ऑफिस के मुताबिक, कैंसर शरीर में फैलकर हड्डियों तक पहुंच गया था, जिससे बीमारी गंभीर हो चुकी थी। प्रोस्टेट कैंसर क्यों होता है? प्रोस्टेट कैंसर की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन उम्र, अनुवांशिकी, हॉर्मोनल असंतुलन, खराब डाइट, लाइफस्टाइल और एनवायर्नमेंटल कारक इसकी वजह बन सकते हैं। ये सभी चीजें मिलकर प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. मुजतबा खामेनेई का चेहरा-होंठ जला, प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत:पैर काटने की नौबत, नकली पैर लगेगा; अब ईरान को सेना के जनरल चला रहे 28 फरवरी को जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान में मुजतबा खामेनेई के पिता (अयातुल्ला अली खामेनेई) के ठिकाने पर हमला किया था, तब से वह छिपकर रह रहे हैं। उसी हमले में अयातुल्ला खामेनेई, पत्नी और बेटे की मौत हो गई। मुजतबा खुद भी घायल हो गए और अब डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। उनसे मिलना बहुत मुश्किल है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान जो पेशे से हार्ट सर्जन हैं और स्वास्थ्य मंत्री भी उनके इलाज में शामिल रहे हैं। मुजबता से मिलने बड़े अधिकारी और सेना के कमांडर नहीं जाते, क्योंकि उन्हें डर है कि इजराइल उनके जरिए ठिकाने का पता लगाकर हमला कर सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs GT: संजू सैमसन ने धोनी-रैना को पीछे छोड़ा, ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बने

Sanju Samson record: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सैमसन आईपीएल इतिहास में 5000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी, केएल राहुल और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

संजू को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैच से पहले सिर्फ 3 रन की जरूरत थी। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा की वाइड गेंद पर पॉइंट के ऊपर शानदार चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही वह आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए।

सैमसन ने सबसे कम गेंदों में 5 हजार रन पूरे किए
सैमसन ने सिर्फ 3555 गेंदों में 5000 रन पूरे किए। वह आईपीएल इतिहास में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने। उनसे आगे सिर्फ एबी डिविलियर्स (3288 गेंद) और डेविड वॉर्नर (3554 गेंद) हैं। भारतीय खिलाड़ियों में संजू सबसे आगे निकल गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना (3620 गेंद), केएल राहुल (3688 गेंद) और एमएस धोनी (3691 गेंद) के नाम था।

संजू ने धोनी को पीछे छोड़ा
हालांकि रिकॉर्ड बनाने के बाद संजू की पारी ज्यादा लंबी नहीं चली। चौथे ओवर में फिर रबाडा ने उन्हें आउट कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर संजू ने कट लगाने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर जोस बटलर ने आसान कैच पकड़ लिया। सैमसन 15 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

संजू इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शानदार शतक लगाया था। यह इस सीजन उनका दूसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई में नाबाद 115 रन बनाए थे।

यह पहली बार है जब संजू ने आईपीएल के एक ही सीजन में दो शतक लगाए हैं। इसके साथ ही उनके टी20 करियर में कुल 8 शतक हो गए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली और अभिषेक शर्मा हैं, जिनके नाम 9-9 टी20 शतक दर्ज हैं।

अगर मौजूदा सीजन की बात करें तो संजू सैमसन ने 8 मैचों में 298 रन बनाए हैं। उनका औसत 59.60 और स्ट्राइक रेट 172.2 रहा है, जो उनकी शानदार फॉर्म को दिखाता है।

Sun, 26 Apr 2026 16:22:24 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan On Mamata Banerjee: ममता दीदी पर रवि किशन ने क्या कहकर चौंकाया ? #shorts #ravikishan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:46:12+00:00

PM Modi ने जिन्हें बनाया Niti Aayog का Vice President वो Ashok Lahiri कौन हैं? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:44:53+00:00

Alam Raza Nuri on Child Limitation in Islam: आलम रजा नूरी के बयान पर मचा बवाल! Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:45:06+00:00

PM Modi Speech: दीदी के गढ़ में PM मोदी की दहाड़ | PM Modi | Mamata Banerjee | West Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:46:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers