Responsive Scrollable Menu

भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में 2026 की पहली तिमाही में डील गतिविधियां सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ीं

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में डील की संख्या सालाना आधार पर बढ़कर 32 हो गई है, जो कि पिछले साल समान अवधि में यह संख्या 28 थी। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

इससे पहले की तिमाही में डील की संख्या 26 थी।

ग्रांट थॉर्नटन भारत की रिपोर्ट में बताया गया कि 2026 की पहली तिमाही में बड़े सौदे नहीं होने पाने के कारण डील की वैल्यू में हल्की नरमी देखने को मिली है और यह मार्च तिमाही में 763 मिलियन डॉलर पर रही है।

रिपोर्ट में बताया गया कि जनवरी से मार्च की अवधि में डील की संख्या में बढ़ोतरी और वैल्यू में कमी आना दिखाता है कि निवेशक छोटे और मध्यम आकार के सौदों की तरफ अधिक आकर्षित हो रहे हैं।

डील की संख्या में विलय और अधिग्रहण सेगमेंट 19 सौदों के साथ शीर्ष पर रहा। हालांकि, बड़े सौदों के न होने के चलते इसकी वैल्यू में तेजी से कम होकर 305 मिलियन डॉलर पर हो गई।

ग्रांट थॉर्नटन भारत के पार्टनर और रियल एस्टेट उद्योग प्रमुख शबाला शिंदे ने कहा, “इस तिमाही में मध्यम आकार की और आय उत्पन्न करने वाली संपत्तियों की ओर स्पष्ट रुझान देखने को मिला, जिसमें घरेलू गतिविधि का दबदबा बना रहा और निजी इक्विटी पूंजी का एक प्रमुख स्रोत बनी रही।

शिंदे ने आगे कहा, निवेश के रुझानों से वाणिज्यिक संपत्तियों, विशेष रूप से कार्यालय और खुदरा प्लेटफॉर्मों के प्रति मजबूत रुझान का संकेत मिला, जो स्पष्ट यील्ड और स्थिर नकदी प्रवाह द्वारा समर्थित है, जबकि आरईआईटी के नेतृत्व वाले लेनदेन ने उच्च गुणवत्ता वाली, आय उत्पन्न करने वाली संपत्तियों में संस्थागत विश्वास को और मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, सौदों का माहौल लचीला बना रहा, हालांकि निवेशक अधिक चयनात्मक दृष्टिकोण अपना रहे हैं, और चल रही व्यापक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच संपत्ति-स्तर के प्रदर्शन और निष्पादन की निश्चितता को प्राथमिकता दे रहे हैं।

प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल गतिविधि में 458 मिलियन डॉलर मूल्य के 13 सौदे दर्ज किए गए, जो पिछले एक वर्ष में सबसे अधिक तिमाही मात्रा है। हालांकि, पिछली तिमाही में हुए किसी बड़े सौदे के अभाव के कारण मूल्यों में क्रमिक रूप से 71 प्रतिशत की गिरावट आई है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

घड़ा या सुराही! गर्मी में बिना फ्रिज पानी को ठंडा रखने के लिए क्या है सही?

धीरे-धीर पारा चढ़ रहा है। भीषण गर्मी की शुरुआत भी हो चुकी है। ऐसे में लोगों का जीना हाल-बेहाल हो रखा है। ऐसे में बाहर निकालने की हिम्मत भी नहीं होती है। चिलचिलाती गर्मी में अगर फ्रिज का ठंडा पानी पीने को मिल जाए, तो किसी सुकून से कम नहीं है, लेकिन बाहर से आते समय तुरंत ही फ्रिज का पानी पीना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। इससे प्रॉब्लम से बचने के लिए लोग घड़े या सुराही का पानी पीना पसंद करते हैं। इसमें प्राकृतिक तरीके से पानी ठंडा बना रहता है। हालांकि, मन में यह सवाल आता है कि आपको घड़ा या सुराही क्या खरीदना चाहिए। आइए आपको इस लेख में बताते हैं इन दोनों में क्या सबसे बेहतर है।

मिट्टी के घड़े में पानी ठंडा कैसे होता है?

सबसे पहले यही सवाल मन में आता है कि मिट्टी के मटके या घड़े में पानी ठंडा कैसे होता है? घड़ा या सुराही, दोनों के ठंडे रहने के कारण वाष्पीकरण है क्योंकि इनमें अनगिनत सूक्ष्म छिद्र होते हैं। जब इनमें पानी भरा जाता है, तो पानी इन छिद्रों से रिसकर बाहर की सतह पर आता है। जब बाहरी गर्मी के संपर्क में आते ही यह पानी वाष्प बनकर उड़ जाता है, जिससे बर्तन के अंदर का तापमान कम हो जाता है और पानी प्राकृतिक रुप से ठंडा हो जाता है।

घड़ा या सुराही पानी किसमें होता है ज्यादा ठडा?

ज्यादातर घरों में घड़ा देखने को मिलता है। इसके पीछे का मुख्य कारण इसकी बनावट होती है। मुंह चौड़ा होने के वजह से इसकी सफाई करना आसान होता है। दूसरी ओर, सुराही अपनी लंबी गर्दन वाले मुंह के लिए जानी जाती है। यह पानी को ठंडा रखता है बल्कि दिखने में सुंदर लगती है। सुराही का डिजाइन पलटने के लिए परफेक्ट होता है। लेकिन घड़ा और सुराही दोनों में ही सामान स्तर पर पानी ठंडा रहता है।

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल के बड़े रिकॉर्ड पर श्रेयस अय्यर की नजर, दिल्ली के खिलाफ 'सरपंच साहब' कर सकते हैं कमाल

shreyas iyer ipl record: पंजाब किंग्स के कप्तान और भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने की दहलीज पर हैं. अय्यर आईपीएल में 4000 रन पूरे करने से महज 61 रन दूर हैं. यह उपलब्धि वह अपनी पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच में हासिल कर सकते हैं. Fri, 24 Apr 2026 21:42:55 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: 7 सांसदों की बगावत..वो हुआ जो केजरीवाल ने सोचा नहीं होगा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T16:37:50+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: सारे ग्रह गोल ही क्यों होते हैं.. चौकोर या तिकोने क्यों नहीं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T16:40:29+00:00

West Bengal Voting News LIVE: बंगाल में हो गया खेला! | BJP Vs TMC | PM Modi | Mamata | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T16:42:04+00:00

Mock Drill In Jammu & Kashmir: सुरक्षा को लेकर प्रशासन का एक्शन.. की गई Blackout मॉक ड्रिल #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T16:41:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers