घड़ा या सुराही! गर्मी में बिना फ्रिज पानी को ठंडा रखने के लिए क्या है सही?
Mumbai Indians का बुरा हाल देख भड़के आकाश अंबानी, कर दिया कुछ ऐसा, जिसकी होने लगी चर्चा, जानिए क्या है पूरा मामला
IPL 2026: बीते गुरुवार यानी 23 अप्रैल की रात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हराकर आईपीएल इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की तो वहीं मुंबई इंडियंस को इंडियंन प्रीमियर लीग के 19 साल के इतिहास में इतनी बड़ी हार मिली है. चेन्नई के दिए 208 रनों के जवाब में एमआई सिर्फ 119 रनों पर सिमट गई. 5 बार की चैंपियन मुंबई का ये हाल देख दिग्गजों के साथ-साथ फैंस भी हैरान हैं.
मुंबई इंडियंस का बुरा हाल देख फैंस और मालिक भी हैरान
मुंबई इंडियंस के फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि ये वहीं मुंबई इंडियंस है, जिसने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया और विरोधी टीमों में अपना खौफ बनाया था. मुंबई इंडियंस की टीम से लसिथ मलिंग, महेला जयवर्धने, कायरन पोलार्ड और सचिन तेंदुलकर जैसे एक से बढ़कर एक दिग्गज जुड़े हैं, लेकिन फिर भी मुंबई की टीम लगातार अपने खराब प्रदर्शन से फैंस के साथ अपने मालिक को भी निराश कर रही है.
क्या आकाश अंबानी ने फैंस को मैच को छोड़कर जाने को कहा?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी मैच के दौरान स्टेडियम से बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं आकाश फैंस की ओर इशारा करते हुए भी कुछ कहते नजर आए रहे हैं. अब इस वायरल वीडियो में बताया जा रहा कि आकाश अंबानी मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन देख गुस्सा होकर स्टेडियम से जा रहे हैं और फैंस को भी जाने के लिए कह रहे हैं. हालांकि इसका कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है.
Akash Ambani left the stadium midway through the match and even asked fans to leave as well. Looks like he’s had enough. He deserves this humiliation. pic.twitter.com/9iZKUP1lQV
— Kusha Sharma (@Kushacritic) April 24, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026 की 5वीं हार पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बोले- 'मैं बिलकुल पसंद नहीं...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation


















