बालाघाट की शिल्पा ने मिलेट्स को दिया नया अंदाज़, कोदो-कुटकी और रागी से बना रहीं हेल्दी केक, दूर-दूर तक डिमांड
success story: अब बालाघाट के कोदो, कुटकी और रागी के इस्तेमाल का तरीका बदल रहा है. लोग इनकी रोटी, भात या फिर खीर खाते थे लेकिन अब वह इसका केक भी खा सकते हैं. दरअसल, नई तरह की खोज शुरू करने वाली है बालाघाट के आदिवासी अंचल बैहर की रहने वाली शिल्पा मेरावी ने नया नवाचार शुरू किया है. अब वह नॉर्मल केक की जगह मिलेट्स के केक बनाकर क्षेत्र में अपना नाम बना रही है. शिल्पा ने दो साल पहले केक बनाना सीखा और शुरुआत में वह पारंपरिक केक बनाया करती थी. इसके बाद वह धीरे-धीरे मिलेट्स पर काम करना शुरु किया और इसके केक बनाना शुरू किया. उन्होंने अपने बेटे के स्कूल में मिलेट्स के केक प्रेजेंटेशन शुरु किया और उन्हें वहाँ से नई पहचान मिलना शुरु हुई. अब वह अपने केक न सिर्फ लोकल इलाके में बेच रही है बल्कि बालाघाट के अलावा भोपाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तक डिलिवर कर रही है. ये केक लोगों के सेहत के लिए भी फायदेमंद है. उनका कहना है कि इस केक में कई तरह के पोषक तत्व है, जिसके ज्यादा खाने पर नुकसान नहीं होते हैं. ऐसे में बच्चे ज्यादा केक भी खा ले तो चिंता की बात नहीं है.
Nita Ambani Jamdani Saree: पश्चिम बंगाल की जामदानी साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, 24 महीनें में तैयार हुई इस साड़ी की जानें क्या है खासियत
Nita Ambani Jamdani Saree: बंगाल की सदियों पुरानी जामदानी बुनाई अब ट्रेंड बनती जा रही हैं। मशहूर हस्तियों के बीच यह काफी पॉपुलर है, जिसमें कंगना रनौत और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेस भी इसे पहनकर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। वहीं नीता अंबानी के पश्चिम बंगाल की जामदानी साड़ी पहनने के बाद यह फिर से चर्चा में आ गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Moneycontrol














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




