'मधुबाला' के रोल में नजर आएंगी सारा अर्जुन, बड़े पर्दे पर दिखेगी अफेयर, शादी से लेकर अकेलेपन तक की कहानी
Sara Arjun Madhubala Biopic: धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म ने लोगों को तो एंटरटेन किया ही है, साथ ही इसने फिल्म के कलाकारों की किस्मत भी चमका दी है. फिर चाहे वो रणवीर सिंह हो, राकेश बेदी या फिर सारा अर्जुन. हर किसी को इंडस्ट्री में अब एक अलग ही नजर से देखा जा रहा है. वहीं, नई नवेली हीरोइन सारा अर्जुन के हाथ तो संजय लीला बंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है. खबर है कि सारा अब जल्द ही मधुबाला की बायोपिक में नजर आएंगी.
फिल्म बनने में इसलिए हो रही देरी
'भारतीय सिनेमा की वीनस' कही जाने वाली मधुबाला की लाइफ (Madhubala Biopic) पर काफी समय से फिल्म बनने की खबरें आ रही है. इस प्रोजेक्ट में कई बार देरी हुई है. लेकिन अब फिल्म के आगे बढ़ने की संभावना है.खबर ये भी है कि बजट की कमी के कारण फिल्म पहले रोक दी गई थी, लेकिन भंसाली इसके निर्माता बने तो अब इसे रास्ता मिल गया है. ऐसे में अब ये फिल्म शुरू हो सकती है. वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का निर्माण इसी साल जुलाई 2026 में शुरू हो सकता है.
मधुबाला के लिए फाइनल हुईं सारा अर्जुन?
मधुबाला की बायोपिक के लिए कई एक्ट्रेसेस के नाम सामने आए. लेकिन अब खबरें है कि धुरंधर में नजर आई सारा अर्जुन (Sara Arjun) को इस रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है. सारा का लुक, उनकी अदाओं में मधुबाला की झलक देखने को मिलती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा इस रोल के लिए फीट बैठती है, इसलिए उन्हें कास्ट किया गया है. हालांकि इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. बता दें, इससे पहले शरवरी, कल्याणी प्रियदर्शन, साई पल्लवी और अनीट पड्डा जैसी एक्ट्रेसेस का नाम भी इस रोल के लिए सामने आया था.
फिल्म में इन पहलुओं को दिखाया जाएगा
मधुबाला की बायोपिक इंडस्ट्री में मधुबाला के शानदार करियर के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ और मुश्किलों को भी दिखाएगी. एक्ट्रेस का दिलीप कुमार (Dilip Kumar) संग रिश्ते से लेकर म्यूजिशियन किशोर कुमार (Kishor Kumar) के साथ उनकी शादी तक सब कुछ दिखाया जाएगा. इन सबके बीच उनका फिल्मी करियर और अंत में ये भी देखने को मिलेगा कि कैसे वो अपने आखिरी समय में अकेली पड़ गई थी.
कब और कहां रिलीज होगी मधुबाला की बायोपिक?
मधुबाला की बायोपिक का नाम क्या होगा, फिलहाल ये सामने नहीं आया है. वहीं, सारा के अलावा अभी तक किशोर कुमार, दिलीप कुमार और फिल्म की अन्य कास्ट के लिए कोई नाम सामने नहीं आया है. फिल्म अन्य किरदारों की कास्टिंग की जा रही है. इसके अलावा आपको बता दें कि ये बायोपिक ड्रामा सीधे स्ट्रीमिंग पर रिलीज होने वाली है, इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा. वहीं, कब और कहां ये ओटीटी पर रिलीज होगी, इसे लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: करोड़ों से नीचे नहीं आ रही 'धुरंधर 2' की कमाई, 'लव एंड वॉर' फिर हो सकती है पोस्टपोन
Mirzapur Accident: यूपी के मिर्जापुर ट्रॉला और ट्रक से टकराने के बाद आग का गोला बनी बोलेरो, 11 लोगों की मौत
Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक बोलेरो ट्रक और ट्रॉला से टकरा गई. जिससे उसमें आग लग गई. हादसे में 9 लोग जिंदा जल गए. इस दर्दनाक घटना में कुल 11 लोगों की जान चली गई. वाहनों के टकराने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.
कैसे हुआ हादसा?
हादसा तब हुआ जब मध्य प्रदेश से गिट्टी लादकर आ रहे एक ट्राला के ब्रेक फेल हो गए. जिससे ट्रॉला बेकाबू हो गया और उसने एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी. कार को टक्कर मारने के बाद ट्रॉला एक ट्रक से टकरा गया. इस दौरान स्विफ्ट कार ट्रक और ट्रॉला के बीच बुरी तरह से फंस गई. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ट्रॉला से टकरा गई. ट्रॉला से टकराते ही बोलेरो में तेज धमाका हुआ और आग लग गई. जिससे बोलेरो में सवार सभी 9 लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे. इसके अलावा स्विफ्ट कार का ड्राइवर और ट्रक के क्लीनर की भी इस हादसे में मौत हो गई. हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















