Responsive Scrollable Menu

Mirzapur Accident: यूपी के मिर्जापुर ट्रॉला और ट्रक से टकराने के बाद आग का गोला बनी बोलेरो, 11 लोगों की मौत

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक बोलेरो ट्रक और ट्रॉला से टकरा गई. जिससे उसमें आग लग गई. हादसे में 9 लोग जिंदा जल गए. इस दर्दनाक घटना में कुल 11 लोगों की जान चली गई. वाहनों के टकराने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.

कैसे हुआ हादसा?

हादसा तब हुआ जब मध्य प्रदेश से गिट्‌टी लादकर आ रहे एक ट्राला के ब्रेक फेल हो गए. जिससे ट्रॉला बेकाबू हो गया और उसने एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी. कार को टक्कर मारने के बाद ट्रॉला एक ट्रक से टकरा गया. इस दौरान स्विफ्ट कार ट्रक और ट्रॉला के बीच बुरी तरह से फंस गई. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ट्रॉला से टकरा गई. ट्रॉला से टकराते ही बोलेरो में तेज धमाका हुआ और आग लग गई. जिससे बोलेरो में सवार सभी 9 लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे. इसके अलावा स्विफ्ट कार का ड्राइवर और ट्रक के क्लीनर की भी इस हादसे में मौत हो गई. हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ.

Continue reading on the app

सूजी उपमा को कहें अलविदा! ज्वार उपमा का ये हेल्दी ट्विस्ट आपकी सुबह को कर देगा खास

Jowar Upma Recipe: ज्वार उपमा ग्लूटेन-फ्री, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला नाश्ता है, जो पारंपरिक स्वाद और आधुनिक हेल्थ ट्रेंड का संतुलन पेश करता है. यह हर उम्र के लोगों के लिए एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प बनता जा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

MI vs CSK: चेन्नई के गेंदबाज पर आईपीएल के बीच टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन, धोनी ने दिया सहारा

Mukesh Choudhary Mother Died: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के लिए यह समय बेहद मुश्किल भरा है। उनकी मां प्रेम देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले एक साल से बीमार थीं और मुंबई के टाटा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

रिपोर्ट के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खत्म होने के तुरंत बाद मुकेश अपने गृह नगर राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने अपने बड़े भाई डॉक्टर राजेश चौधरी के साथ मिलकर मां का अंतिम संस्कार किया। इस दुखद घटना के बाद टीम और क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

मुकेश चौधरी ने इस सीजन में अब तक सिर्फ एक मैच खेला है। खबर है कि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम से फिर जुड़ गए थे। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि वह थोड़े समय का ब्रेक ले सकते हैं और पंजाब के खिलाफ अगले मैच में वापसी कर सकते हैं।

इस कठिन समय में टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनका पूरा साथ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी लगातार मुकेश के संपर्क में रहे और उन्होंने अस्पताल जाकर उनकी मां से भी मुलाकात की थी। यह टीम के भीतर खिलाड़ियों के बीच मजबूत रिश्तों को भी दिखाता है।

वहीं धोनी खुद भी इस सत्र में अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं। वह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि हाल ही में उन्होंने अभ्यास सत्र में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों का अभ्यास किया। मंगलवार को उन्होंने पूरे जोश के साथ अभ्यास किया, जबकि बुधवार को उन्होंने छोटा सत्र किया और बाद में फिर से अभ्यास के लिए लौटे।

अभ्यास के दौरान उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। कुछ शॉट्स शानदार लगे तो कुछ मौकों पर वह गेंद से चूकते भी नजर आए। टीम के गेंदबाजी कोच के अनुसार, धोनी की वापसी पूरी तरह उनकी फिटनेस और मेडिकल टीम की संतुष्टि पर निर्भर करेगी।

इसी बीच मैदान पर एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला, जब धोनी एक रोबोटिक कुत्ते के साथ खेलते नजर आए। उन्होंने उसे अपने इशारों की नकल कराने की कोशिश की, जिससे माहौल थोड़ा हल्का हो गया। कुल मिलाकर, एक तरफ टीम अपने खिलाड़ी के निजी दुख में साथ खड़ी है, तो दूसरी तरफ कप्तान की वापसी का इंतजार भी जारी है।

Thu, 23 Apr 2026 13:42:13 +0530

  Videos
See all

UP Board का आज 10वीं-12वीं का जारी होगा रिजल्ट, रिजल्ट आने से पहले इन बातों का रखें ध्यान #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:10:46+00:00

Iran America War Update: परमाणु बनाने के कितना करीब ईरान? | Trump | Uranium | Nuclear Bomb | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:15:02+00:00

Bengal Voting को लेकर बड़ी ख़बर #westbengalpolice #westbengalpolls #shortsvideo #election2026 #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:10:39+00:00

Bengal Election Voting Live Updates: शाम तक के आंकड़ों ने चौंका दिया! | Mamata Banerjee |PM Modi |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:11:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers