मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद, कहा – ‘प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना ठीक नहीं’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। दरअसल इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना सही नहीं है और लोकतंत्र में इस तरह की भाषा से बचना चाहिए। अवधेश प्रसाद ने कहा है कि भारत का इतिहास और लोकतांत्रिक व्यवस्था काफी मजबूत रही है। ऐसे में देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के बारे में निजी टिप्पणी करना ठीक नहीं माना जा सकता।
दरअसल उन्होंने यह भी कहा है कि राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है और सरकार की नीतियों का विरोध भी किया जा सकता है। लेकिन किसी व्यक्ति पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ माना जाता है। वहीं उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
जानिए अवधेश प्रसाद ने क्या कहा?
हालांकि भारतीय राजनीति में बयानबाजी कोई नई बात नहीं है। चुनाव के समय या किसी बड़े मुद्दे पर नेताओं के बीच तीखे शब्दों का इस्तेमाल कई बार देखा जाता है। लेकिन कई बार ऐसी टिप्पणियां विवाद भी खड़ा कर देती हैं। वहीं अवधेश प्रसाद ने इसी संदर्भ में कहा कि ‘लोकतंत्र में हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन व्यक्तिगत आरोप या टिप्पणी से बचना चाहिए।’ उनका कहना है कि किसी भी प्रधानमंत्री या बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की आलोचना नीतियों के आधार पर होनी चाहिए न कि व्यक्तिगत स्तर पर।
महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी बोले अवधेश प्रसाद
दरअसल इस दौरान अवधेश प्रसाद ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से जुड़ा कानून पहले ही पास हो चुका है और विपक्ष ने इसका समर्थन भी किया था। उनके मुताबिक इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। दरअसल उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे के साथ दूसरे राजनीतिक विषयों को जोड़कर नई बहस खड़ी करना चाहती है। उनका कहना है कि महिलाओं को राजनीति में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और समाजवादी पार्टी भी इस विचार का समर्थन करती है।
वहीं इसी बातचीत में उन्होंने पूर्णिया से सांसद पप्पू यदव की महिलाओं को लेकर आई टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अवधेश प्रसाद ने कहा है कि महिलाओं के प्रति सम्मान भारतीय समाज की परंपरा रही है और किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जानी चाहिए।
Mallikarjun Kharge के 'विवादित बोल' पर BJP का हल्लाबोल, Election Commission से हुई शिकायत।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
prabhasakshi



















