Kitchen Tips: बम की तरह फटेगा प्रेशर कुकर, आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Pressure Cooker Blast Reason: इसमें कोई दोराय नहीं कि प्रेशर कुकर ने कुकिंग को आसान बना दिया है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही से ये जानलेवा बना सकता है. यदि आप प्रेशर कुकर में खाना बनाते हैं तो यहां ऐसी गलतियों के बारे में जान लें जो ब्लास्ट का कारण बन सकती हैं.
LSG vs RR IPL 2026: ऋषभ पंत की टीम लखनऊ को मिली लगातार चौथी हार, राजस्थान ने 40 रनों से जीता मैच
LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया है. राजस्थान रॉयल्स के दिए 160 रनों के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 18 ओवरों में 119 रनों पर सिमट गई. लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ नहीं कर सका.
लखनऊ ने सिर्फ 11 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे 3 विकेट
राजस्थान रॉयल्स के दिए 160 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही. लखनऊ के 3 बल्लेबाज तीसरे ओवर तक पवेलियन लौट चुके थे. आयुष बडोनी दूसरे ओवर में रनआउट हो गए. वो गोल्डन डक आउट हुए, फिर इसी ओवर में नांद्रे बर्गर ने कप्तान ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा. पंत भी 3 गेंद का सामना किया और बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके बाद तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने एडम मार्कराम को अपना शिकार बनाया. मार्कराम भी खाता नहीं खोल पाए. इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स ने सिर्फ 11 रन पर 3 बड़े विकेट गंवा दिए थे.
इसके बाद मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने पारी को संभाला, लेकिन पूरन बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके. पूरन 25 गेंद पर 22 रन बनाकर चलते बने. उन्हें रवींद्र जडेजा ने चलता किया. इसके बाद रवी बिश्नोई ने हिम्मत सिंह को 15 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा.
इसके बाद अर्धशतक लगाकर मिचेल मार्श नांद्र बर्गर का शिकार बने. मार्श ने 41 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली, फिर बृजेश शर्मा ने मुकुल चौधरी को 7 रन के स्कोर पर आउट कर लखनऊ को 8वां झटका दिया.
ऐसी रही राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 159 रनों का स्कोर बनाया. टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने 29 गेंद पर नाबाद 43 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल 22-22 रन बनाए. वहीं रियान पराग और डोनोवन फरेरा ने 20-20 रनों का योगदान दिया. जबकि शुभम दुबे 11 गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2-2 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का यह रिकार्ड तोड़ना नामुमकिन! LSG के खिलाफ पहली ही गेंद पर रचा इतिहास
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation



















