Responsive Scrollable Menu

Vivo Y600 Pro: 10,200mAh की सबसे बड़ी बैटरी वाला पावरफुल फोन 27 अप्रैल को होगा लॉन्च, डिटेल्स लीक

वीवो स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अगले हफ्ते अपना अब तक का सबसे पावरफुल हैंडसेट Vivo Y600 Pro को पेश करने जा रहा है। यह डिवाइस 10,200mAh की सुपर पावरफुल बैटरी से लैस होगा, जो इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। साथ ही फोन में  AI चिप, छह साल तक की बैटरी हेल्थ , और 90W चार्जिंग सपोर्ट जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे। आइए अब इसकी अब तक सामने आई डिटेल्स पर नजर डालें।  

Continue reading on the app

पहलगाम हमले की पहली बरसी पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, बोले- आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत

22 अप्रैल 2025 वही दिन है जब जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आज हमले की पहली बरसी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मृतकों के प्रति अपने संवेदना जताते हुए देखा गया।

पीएम मोदी ने केवल मृतकों और उनके परिवार के प्रति संवेदना ही नहीं जताई है बल्कि आतंकवाद को कड़ी चुनौती भी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में यह बोल दिया है कि निर्दोष लोगों की मौत भुलाई नहीं जा सकती और आतंकियों की नापाक मंसूबे कभी भी कामयाब नहीं होंगे।

पहलगाम हमले की बरसी पर क्या बोले PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा “पिछले साल इस दिन पहलगाम में भयावह आतंकी हमले में लोगों की जान चली गई थी उन्हें याद कर रहा हूं। उन्हें कभी बुलाया नहीं जा सकता। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। एक राष्ट्र के रूप में हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट है। भारत किसी भी रूप में आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा। आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी भी कामयाब नहीं होंगे।” पीएम मोदी ने साफ शब्दों में बोल दिया है कि आतंकी साजिश कभी सफल नहीं होगी और देश मजबूती से उनका सामना करेगा।

 

हिल गया था पूरा देश

पहलगाम में हुई इस घटना ने पूरे देश का दिल दहला दिया था। कई परिवार ऐसे थे जो उजड़ गए। किसी ने अपना पति, किसी ने भाई और बेटा खो दिया। पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला था और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए गए थे। पीड़ित परिवारों के दिल में आज भी यह घटना किसी तीर की तरह चुभी हुई है। बता दें कि इस हमले के कुछ दिन बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। जिसमें पाकिस्तान और पीओके में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया था।

घाटी में सुरक्षा कड़ी

पहलगाम हमले की पहली बरसी को देखते हुए घाटी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसी अलर्ट पर है और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। आसपास के इलाकों और जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाए जा रहे हैं। घुसपैठ की कोई भी साजिश समय रहते नाकाम की जा सके इसके लिए सेना और एजेंसियां अलर्ट पर है।

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: वैभव सूर्यवंशी को 3 बार आउट करने वाले गेंदबाज ने अब झटकी हैट्रिक, टीम को जिताया मैच

Karachi Kings vs Peshawar Zalmi: पाकिस्तान सुपर लीग के 32वें मैच में कराची किंग्स को पेशावर जाल्मी ने 7 विकेट से हरा दिया. पेशावर की जीत में युवा तेज गेंदबाज अली रजा ने कमाल प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटका. इस खिलाड़ी ने हैट्रिक भी झटकी. Wed, 22 Apr 2026 19:06:27 +0530

  Videos
See all

Top 10 News: आज की 10 बड़ी खबरें | 22 April 2026 | Big Breaking | Latest News | Hindi News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:10:01+00:00

MP के धार का चौंकाने वाला VIDEO | #leopard #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:06:08+00:00

Iran US Peace Talks Fail...मुनीर ही गुनहगार? Debate में Arzoo Kazmi ने अपने ही देश की पोल खोल दी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:12:53+00:00

Top Headlines Of The Today: US-Iran Ceasefire | | Bengal Election | BJP Vs TMC| PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:06:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers