पहलगाम हमले की पहली बरसी पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, बोले- आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत
22 अप्रैल 2025 वही दिन है जब जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आज हमले की पहली बरसी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मृतकों के प्रति अपने संवेदना जताते हुए देखा गया।
पीएम मोदी ने केवल मृतकों और उनके परिवार के प्रति संवेदना ही नहीं जताई है बल्कि आतंकवाद को कड़ी चुनौती भी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में यह बोल दिया है कि निर्दोष लोगों की मौत भुलाई नहीं जा सकती और आतंकियों की नापाक मंसूबे कभी भी कामयाब नहीं होंगे।
पहलगाम हमले की बरसी पर क्या बोले PM
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा “पिछले साल इस दिन पहलगाम में भयावह आतंकी हमले में लोगों की जान चली गई थी उन्हें याद कर रहा हूं। उन्हें कभी बुलाया नहीं जा सकता। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। एक राष्ट्र के रूप में हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट है। भारत किसी भी रूप में आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा। आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी भी कामयाब नहीं होंगे।” पीएम मोदी ने साफ शब्दों में बोल दिया है कि आतंकी साजिश कभी सफल नहीं होगी और देश मजबूती से उनका सामना करेगा।
Remembering the innocent lives lost in the gruesome Pahalgam terror attack on this day last year. They will never be forgotten. My thoughts are also with the bereaved families as they cope with this loss.
As a nation, we stand united in grief and resolve. India will never bow to…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026
हिल गया था पूरा देश
पहलगाम में हुई इस घटना ने पूरे देश का दिल दहला दिया था। कई परिवार ऐसे थे जो उजड़ गए। किसी ने अपना पति, किसी ने भाई और बेटा खो दिया। पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला था और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए गए थे। पीड़ित परिवारों के दिल में आज भी यह घटना किसी तीर की तरह चुभी हुई है। बता दें कि इस हमले के कुछ दिन बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। जिसमें पाकिस्तान और पीओके में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया था।
घाटी में सुरक्षा कड़ी
पहलगाम हमले की पहली बरसी को देखते हुए घाटी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसी अलर्ट पर है और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। आसपास के इलाकों और जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाए जा रहे हैं। घुसपैठ की कोई भी साजिश समय रहते नाकाम की जा सके इसके लिए सेना और एजेंसियां अलर्ट पर है।
तिलक को हार्दिक की सलाह काम आई:गेंद को देखो और हिट करो; आखिरी 23 गेंद में 5 बाउंड्री के साथ 82 रन बनाए
IPL 2026 में सोमवार रात मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने मुंबई को 99 रन से जिताया और टीम को सबसे निचले पायदान से सातवें स्थान पर पहुंचाया। गुजरात की टीम 100 रन पर ढेर हो गई, जो तिलक से एक रन कम था। खराब शुरुआत, दबाव में संघर्ष तिलक की पारी की शुरुआत निराशाजनक थी। पहले 5.5 ओवर में मुंबई के तीन विकेट गिर चुके थे। दबाव में तिलक संघर्ष कर रहे थे और 22 गेंदों में 19 रन पर थे। वे रन के लिए बेचैन थे और गलत शॉट पर बल्ला पैड पर मार रहे थे। इस मैच से पहले आईपीएल 2026 में उनका सर्वोच्च स्कोर 20 था और उन्होंने कोई छक्का नहीं लगाया था। हालात ऐसे थे कि कोच महेला जयवर्धने उन्हें ‘रिटायर्ड आउट’ बुलाने पर विचार कर सकते थे। हार्दिक की सलाह ने बदला मैच स्ट्रेटेजिक टाइम-आउट में कप्तान हार्दिक पंड्या ने उनसे बात की। मैच के बाद हार्दिक ने बताया, ‘तिलक के पास गजब की प्रतिभा है, उन्हें ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसके बल्ले से गेंद काफी खूबसूरती से निकलती है। मैंने बस उनसे इतना कहा कि सिर्फ गेंद को देखो और हिट करो।’ इस सलाह से तिलक के दिमाग से आउट होने का डर निकल गया। 22 गेंदों तक एक चौका भी नहीं था, अगली 23 में जड़ी 22 गेंदों तक तिलक ने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई। अगली 23 गेंदों में उन्होंने 15 बाउंड्री के साथ 82 रन बनाए। शुरुआती 20 गेंद के बाद उनके स्ट्राइक रेट में 251 का उछाल आया, जो आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक है। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक ने कोहली की बराबरी की:9वां टी-20 शतक लगाया, राहुल-नीतीश का कैच पकड़कर मैच पलटा, क्लासन के 100 सिक्स पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 9वां टी-20 शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली। मंगलवार को अभिषेक ने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया। उन्होंने केएल राहुल और नीतीश राणा के कैच पकड़कर मैच का रुख पलट दिया। हेनरिक क्लासन ने 100 IPL सिक्स पूरे किए। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








