Hormuz Strait में फिर बढ़ा तनाव, Iran के IRGC ने इजरायली Ship समेत 2 जहाज़ों को कब्ज़े में लिया
इसे भी पढ़ें: Hormuz में Iran का बड़ा एक्शन, रिवोल्यूशनरी गार्ड ने 3 जहाजों को बनाया बंधक, बढ़ा तनाव
इसे भी पढ़ें: Hormuz का 'खतरनाक Mission' पूरा, ईरानी फायरिंग के बावजूद 31 Crew Members संग मुंबई पहुंचा टैंकर देश गरिमा
Medicine Sample Fail: 141 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे, 17 कफ सिरप की गुणवत्ता पर उठे सवाल
देश भर में बनी कई दवाओं की गुणवत्ता पर एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं. कैंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से मार्च में ड्रग अलर्ट को जारी किया है. करीब 141 सैपल मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. इनमें केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से मार्च के लिए जारी ड्रग अलर्ट में देशभर में बनी कई दवाओं की गुणवक्ता पर दोबारा से उठ रहे हैं. जिन दवाओं के सैंपल खरे नहीं उतरे हैं, इनमें कफ सिरप व इंजेक्शन को शामिल किए गए हैं. इनमें दिल, मिर्गी, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए उपयोग होने वाली दवाओं को भी शामिल किया गया है.
हिमाचल की सबसे ज्यादा दवाएं
रिपोर्ट के अनुसार, आयरन व विटामिन की गोलियां भी गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाई गई हैं. इसमें हिमाचल की सर्वाधिक 47, उत्तराखंड की 20, गुजरात की 23, पंजाब की सात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की छह छह-छह, मध्य प्रदेश, हरियाणा व तमिलनाडु की पांच-पांच, महाराष्ट्र की तीन, केरल, पुडुचेरी, जेएंडके व तेलंगाना की दो-दो और सिक्किम, झारखंड, दिल्ली, बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की एक-एक दवा के सैंपल पूरी तरह से फेल बताए जा रहे हैं.
17 कफ सिरप के सैंपल फेल
देशभर में 17 कफ सिरप के सैंपल पाए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर हुआ है. सीडीएससीओ की रिपोर्ट की मानें तो इस बार काफी ज्यादा उपयोग होने वाली मेहंदी, टूथपेस्ट, साबुन समेत अन्य कई तरह के उत्पादों के नाम सामने आ रहे हैं.
इन प्रमुख दवाओं व उत्पादों के सैंपल हुए फेल
यही नहीं मामूली सर्दी-जुकाम, बुखार, नाक बहना, छींकना और गले की खराश में उपयोग होने वाली दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं. महाराष्ट्र के पालघर स्थित उद्योग में तैयार पेट दर्द, ऐंठन, चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम, मासिक धर्म दर्द, दस्त या कब्ज से संबंधित परेशानियों में राहत के लिए उपयोग होने वाली दवाओं में डाइक्लोमीन टैबलेट्स आइपी बैच नंबर टीएचवाई 25001एएल (एक्सपायरी दिसंबर 2027) के सैंपल भी पूरी तरह से फेल हो रहे हैं.
साबुन और तेल के सैंपल फेल
ड्रग अलर्ट में उत्तराखंड के उद्योग में तैयार टूथपेस्ट बैच नंबर बी 343 (मार्च 2028 एक्सपायरी) और राजस्थान में बनाए मेहंदी की कोन बैच नंबर पीएमसी-1744 (नवंबर 2026 एक्सपायरी) के सैंपल फेल हो रहे हैं. चार वर्ग की मेहंदी कोन राजस्थान स्थित अलग-अलग उद्योगों में तैयार किए गए हैं. जांच में सामने आया है कि जो पैकेट में मौजूद है, वह सामग्री पैकेट में नहीं मिली है. इसके साथ कुछ टूथपेस्ट के साथ साबुन के सैंपल भी सही नहीं हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation



















