IPL 2026: 'निराश हूं लेकिन...' आयुष म्हात्रे ने आईपीएल से बाहर होने कही दिल की बात
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बैटर आयुष म्हात्रे ने चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद पहली बार चोट पर बात की। उन्होंने कहा है कि वह इस झटके से निराश जरूर हैं लेकिन और मजबूत होकर वापसी करेंगे। 18 साल के आय़ुष को बाएं पैर की मांसपेशी में खिंचाव हुआ था, जिसके कारण वह इस सीजन के बाकी मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।
21 अप्रैल को चेन्नई टीम ने अपने आधिकारिक माध्यम से जानकारी दी थी कि हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय आयुष को चोट लगी थी। टीम के अनुसार, उन्हें ठीक होने में 6 से 12 सप्ताह का समय लग सकता। इस खबर से टीम को बड़ा झटका लगा, क्योंकि आयुष इस सत्र में अच्छी लय में नजर आ रहे थे।
यह चोट उस समय लगी जब चेन्नई की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी। पारी के पांचवें ओवर में आयुष ने दूसरा रन लेने की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर छोर तक पहुंचते-पहुंचते उन्होंने गति धीमी कर दी और दर्द के कारण रुक गए। इसके तुरंत बाद टीम का फिजियो मैदान पर आया और उनकी जांच की। दर्द के बावजूद आयुष ने बल्लेबाजी जारी रखने का फैसला किया, लेकिन कुछ ही गेंदों बाद वह आउट हो गए।
आउट होने से पहले उन्होंने तेजतर्रार पारी खेली थी। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में तीस रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। उनका स्ट्राइक रेट भी काफी शानदार रहा। इस प्रदर्शन ने दिखाया कि वह कितनी अच्छी फॉर्म में थे।
चोट के बाद आयुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि वो इस सीजन में आगे योगदान नहीं दे पाने से निराश हैं, लेकिन जल्द ही मजबूत वापसी करेंगे। उन्होंने टीम के बाकी मैचों के लिए शुभकामनाएं भी दीं और फैंस के समर्थन के लिए आभार जताया।
आयुष ने पिछले सत्र में इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया था और तब से अब तक उन्होंने 13 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल चार सौ इकतालीस रन बनाए हैं। उनका औसत तैंतीस दशमलव बानवे और स्ट्राइक रेट एक सौ तिरासी दशमलव पचहत्तर रहा है। इसके अलावा उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। युवा खिलाड़ी की चोट टीम के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इस समय टीम अंक तालिका में बेहतर प्रदर्शन के लिए संघर्ष कर रही है। अब देखना होगा कि उनकी गैरमौजूदगी में टीम कैसे संतुलन बनाती है।
IPL के ठीक बाद एक और लीग: बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, 5 टीमों के बीच होंगे मुकाबले
LPL 2026: श्रीलंका क्रिकेट ने लंका प्रीमियर लीग के अगले सीजन का शेड्यूल घोषित हो गया। 2026 में यह टूर्नामेंट 10 जुलाई से 5 अगस्त तक खेली जाएगा। खास बात यह है कि इस बार कोलंबो का ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पहली बार इस लंका प्रीमियर लीग की मेजबानी करेगा। हाल ही में इस मैदान पर पहली बार दिन-रात मुकाबले खेले गए थे, जिसके बाद अब इसे लीग के लिए भी तैयार माना जा रहा।
यह टूर्नामेंट अपने पारंपरिक मिड ईयर विंडो में लौट रही। पहले इसे 2025 के अंत में आयोजित करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। श्रीलंका क्रिकेट ने तब कहा था कि विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। श्रीलंका और भारत की संयुक्त मेजबानी में हुए टी20 विश्व कप के बाद इसे मार्च में कराने की भी चर्चा थी, लेकिन वह योजना भी अमल में नहीं आ सकी।
इस बार LPL 2026 चार मैदानों पर खेली जाएगा, जो अपने आप में एक नया बदलाव है। कोलंबो में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के अलावा आर प्रेमदासा स्टेडियम भी मैचों की मेजबानी करेगा। इसके अलावा पल्लेकेले और दांबुला को भी स्थल के रूप में चुना गया है।
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान को लंबे समय से श्रीलंका क्रिकेट का गढ़ माना जाता और यह मुख्य रूप से पांच दिवसीय मैचों के लिए प्रसिद्ध रहा है। हाल ही में यहां आधुनिक रोशनी की व्यवस्था की गई है, जिससे रात के मुकाबले संभव हो पाए हैं। विश्व कप के दौरान इस मैदान पर कई मुकाबले खेले गए थे, जिनमें पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच उद्घाटन मैच भी शामिल था। अब इस मैदान पर लीग के मुकाबले होने से प्रतियोगिता को नया आकर्षण मिलने की उम्मीद है।
टीमों की संख्या को लेकर अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले 6 टीमों की चर्चा थी, लेकिन अब तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट में पांच टीमें ही हिस्सा लेंगी। साथ ही कुछ टीमों के स्वामित्व में बदलाव की खबरें भी सामने आई हैं, हालांकि इस पर भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विदेशी खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 मई से शुरू होगी। हालांकि इस बार प्रतियोगिता के सामने एक बड़ी चुनौती भी है। उसी समय तीन अन्य प्रमुख फ्रेंचाइजी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी, जिससे बड़े खिलाड़ियों को आकर्षित करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।फिर भी आयोजकों को उम्मीद है कि यह सत्र दर्शकों के लिए रोमांचक साबित होगा और नए मैदान के जुड़ने से प्रतियोगिता को नई पहचान मिलेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi























