Responsive Scrollable Menu

सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया के ओपनर ने क्या दी सफाई?

शेफाली वर्मा ने कहा कि ये टीम के लिए 'मुश्किल समय है. हमें एक टीम के तौर पर साथ रहना जरूरी है.' उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि हम तीसरे मैच के लिए पॉजिटिव सोच के साथ उतरेंगे. टी20 फॉर्मेट ऐसा ही है, इसमें एकजुट रहना जरूरी है.' हरमनप्रीत ने कहा कि टीम आखिरी ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी और पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाई. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम बल्ले से वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा चाहते थे. पारी के आखिरी दस ओवरों में हमारी बल्लेबाजी ठीक नहीं रही. अगले तीन मैचों के लिए हमें रणनीति बनानी होगी.

Continue reading on the app

थाली में जहर? दिल्ली में नकली पनीर का बढ़ता खेल, सेहत पर बड़ा खतरा

दिल्ली की गलियों से लेकर आपके घर की रसोई तक… पनीर हर किसी की पसंद है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो पनीर आप खा रहे हैं, वो सच में शुद्ध है या मिलावटी? बढ़ती मांग और मुनाफे के खेल में अब बाजार में नकली पनीर की घुसपैठ तेजी से बढ़ रही है. सस्ते दामों पर बिकने वाला ये पनीर आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.

फायदा उठाकर कुछ लोग कालाबाजारी कर रहे

आज के दौर में शादी-ब्याह और पार्टियों में शाकाहारियों की पहली पसंद पनीर बन चुका है. लेकिन यही पनीर अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है. बाजार में मिलने वाला पनीर और दूध मिलावटी और सिंथेटिक होने के आरोपों के घेरे में है. बढ़ती मांग का फायदा उठाकर कुछ लोग कालाबाजारी कर रहे हैं और स्टार्च व डिटर्जेंट जैसी खतरनाक चीजों से नकली पनीर तैयार कर बाजार में बेच रहे हैं. न्यूज नेशन की टीम ने जब इसकी पड़ताल    शुरू की, तो सामने आया कि आखिर ये नकली पनीर और सिंथेटिक दूध कैसे तैयार किया जाता है.

पनीर में स्टार्च या डिटर्जेंट की मिलावट है

जांच को आगे बढ़ाते हुए NewsNation की टीम एक टेस्ट लैब करने पहुंची, जहां दिल्ली के जाने-माने डॉक्टर नवल कुमार वर्मा ने कैमरे के सामने पनीर और दूध की जांच की. टेस्ट के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे आसानी से पता लगाया जा सकता है कि पनीर में स्टार्च या डिटर्जेंट की मिलावट है या नहीं, और दूध शुद्ध है या नहीं. साथ ही उन्होंने ये भी समझाया कि आम लोग इन मिलावटी चीजों से कैसे बच सकते हैं.

हमेशा FSSAI मार्क वाले प्रोडक्ट ही खरीदें 

सही और गलत की इस पड़ताल के बाद ये जानना भी जरूरी था कि मिलावटी पनीर और दूध से शरीर पर क्या असर पड़ता है. इसके लिए हमारी टीम पहुंची हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ.तरुण कुमार के पास. उन्होंने बताया कि स्टार्च  और डिटर्जेंट जैसी चीजें खाने के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन मुनाफे के लिए इनका इस्तेमाल पनीर बनाने में किया जा रहा है. ऐसे मिलावटी उत्पाद गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं, जिनमें हार्ट अटैक और कैंसर जैसी जानलेवा समस्याएं भी शामिल हैं. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि हमेशा FSSAI मार्क वाले प्रोडक्ट ही खरीदें और मिलावटी पनीर से दूर रहें.

सेहत को लेकर सतर्क रहें

ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें. हमेशा भरोसेमंद दुकानों से ही पनीर और दूध खरीदें और घर पर ही इसकी सरल जांच करें. क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है और ये मिलावटी पनीर आपकी जान तक ले सकता है.

(रिपोर्ट: एनएन सिंह) 

Continue reading on the app

  Sports

GT vs MI Playing 11- कौन हैं दानिश मालेवार, जो कर रहे रोहित की जगह ओपनिंग? कृष भगत का भी डेब्यू

इस सीजन में लगातार 4 मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस को एक जीत की दरकार है और इसके लिए टीम अलग-अलग खिलाड़ियों को भी आजमाने को तैयार है. वहीं रोहित शर्मा की फिटनेस भी टीम के लिए परेशानी की वजह बनी हुई है. Mon, 20 Apr 2026 19:23:45 +0530

  Videos
See all

पीएम मोदी ने जेब से निकाला नोट फिर हुआ ये #pmmodi #shorts #video #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:14:19+00:00

Iran में सत्ता की जंग खुलकर सामने आई #iranisraelconflict #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:14:48+00:00

Khabardar LIVE: Trump से क्या हो गया? Iran पर हमला करके खुद फंस गए, IRGC का कड़ा रुख | Sweta Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:14:44+00:00

IPAC News | बंगाल चुनाव में I-PAC का रोल? #mamatabanerjee #ipac #shorts #westbengalelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:13:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers