थाली में जहर? दिल्ली में नकली पनीर का बढ़ता खेल, सेहत पर बड़ा खतरा
दिल्ली की गलियों से लेकर आपके घर की रसोई तक… पनीर हर किसी की पसंद है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो पनीर आप खा रहे हैं, वो सच में शुद्ध है या मिलावटी? बढ़ती मांग और मुनाफे के खेल में अब बाजार में नकली पनीर की घुसपैठ तेजी से बढ़ रही है. सस्ते दामों पर बिकने वाला ये पनीर आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.
फायदा उठाकर कुछ लोग कालाबाजारी कर रहे
आज के दौर में शादी-ब्याह और पार्टियों में शाकाहारियों की पहली पसंद पनीर बन चुका है. लेकिन यही पनीर अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है. बाजार में मिलने वाला पनीर और दूध मिलावटी और सिंथेटिक होने के आरोपों के घेरे में है. बढ़ती मांग का फायदा उठाकर कुछ लोग कालाबाजारी कर रहे हैं और स्टार्च व डिटर्जेंट जैसी खतरनाक चीजों से नकली पनीर तैयार कर बाजार में बेच रहे हैं. न्यूज नेशन की टीम ने जब इसकी पड़ताल शुरू की, तो सामने आया कि आखिर ये नकली पनीर और सिंथेटिक दूध कैसे तैयार किया जाता है.
पनीर में स्टार्च या डिटर्जेंट की मिलावट है
जांच को आगे बढ़ाते हुए NewsNation की टीम एक टेस्ट लैब करने पहुंची, जहां दिल्ली के जाने-माने डॉक्टर नवल कुमार वर्मा ने कैमरे के सामने पनीर और दूध की जांच की. टेस्ट के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे आसानी से पता लगाया जा सकता है कि पनीर में स्टार्च या डिटर्जेंट की मिलावट है या नहीं, और दूध शुद्ध है या नहीं. साथ ही उन्होंने ये भी समझाया कि आम लोग इन मिलावटी चीजों से कैसे बच सकते हैं.
हमेशा FSSAI मार्क वाले प्रोडक्ट ही खरीदें
सही और गलत की इस पड़ताल के बाद ये जानना भी जरूरी था कि मिलावटी पनीर और दूध से शरीर पर क्या असर पड़ता है. इसके लिए हमारी टीम पहुंची हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ.तरुण कुमार के पास. उन्होंने बताया कि स्टार्च और डिटर्जेंट जैसी चीजें खाने के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन मुनाफे के लिए इनका इस्तेमाल पनीर बनाने में किया जा रहा है. ऐसे मिलावटी उत्पाद गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं, जिनमें हार्ट अटैक और कैंसर जैसी जानलेवा समस्याएं भी शामिल हैं. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि हमेशा FSSAI मार्क वाले प्रोडक्ट ही खरीदें और मिलावटी पनीर से दूर रहें.
सेहत को लेकर सतर्क रहें
ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें. हमेशा भरोसेमंद दुकानों से ही पनीर और दूध खरीदें और घर पर ही इसकी सरल जांच करें. क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है और ये मिलावटी पनीर आपकी जान तक ले सकता है.
(रिपोर्ट: एनएन सिंह)
रवींद्र जडेजा को 14 करोड़ रुपए में खरीदकर आरआर ने किया फायदे का सौदा?
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से 14 करोड़ रुपए में ट्रेड किया। इस डील में संजू सैमसन को सैम करन (2.4 करोड़ रुपए) और रवींद्र जडेजा के बदले राजस्थान रॉयल्स से सीएसके भेजा गया। हालांकि, बाद में सैम करन के चोटिल होने की वजह से उन्हें दासुन शनाका से रिप्लेस कर दिया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama






















