नासिक TCS के बाद नागपुर में ‘कॉरपोरेट जिहाद’ जैसा विवाद, क्या कोई बड़ी साजिश?
महाराष्ट्र में नासिक के TCS विवाद के बाद अब नागपुर से सामने आए एक नए मामले ने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा है. मानकापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, एक NGO में काम करने वाली हिंदू धर्म की युवतियों पर मुस्लिम धर्म से जुड़े तौर-तरीकों को अपनाने के लिए दबाव डालने के गंभीर आरोप लगे हैं. शिकायत में कहा गया है कि संचालक रियाज़ काज़ी युवतियों से नमाज पढ़ने, रोजे रखने और इस्लामी तरीके से अभिवादन करने को कहता था. शिकायत करने वाली युवतियां 23 से 26 वर्ष की हैं, जिन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है और अपने धार्मिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया है.
NGO की जांच तेज, पीड़ितों ने लगाए गंभीर आरोप
इस मामले में पीड़िताओं ने रियाज काजी पर अश्लील व्यवहार का भी आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने 48 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत स्तर का है या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है. NGO से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका, पूर्व कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने के कारण और संस्था की फंडिंग के स्रोतों की भी जांच की जा रही है. महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) भी इस एनजीओ और इसके वित्तीय लेन-देन की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें- TCS Scandal: धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने वाली निदा खान प्रेगनेंट? आरोपी ने कोर्ट में किया दावा
नासिक TCS कनेक्शन? पुलिस कर रही है हर एंगल से जांच
इस एनजीओ का नाम यूनिवर्सल मल्टीपरपज़ सोसायटी है जो उत्तर-पश्चिम नागपुर के मानकापुर के पास स्थित है. यह एनजीओ साल 2010 से संचालित हो रहा है. संस्था दावा करती है कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य शिविरों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के कल्याण के लिए काम करती है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस पूरे मामले को नासिक के TCS विवाद से जोड़कर भी देख रही है. पुलिस ये पता लगा रही है की दोनों मामलों का कोई कॉमन लिंक तो नहीं? नासिक TCS और नागपुर मामले में कई सारी बातें कॉमन हैं. पुलिस को शक है की ये पैटर्न किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है. हालांकि अभी तक किसी ठोस लिंक की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है. अगर दोनों मामलों के बीच कोई कड़ी मिलती है, तो यह मामला और गंभीर रूप ले सकता है.
यह भी पढ़ें- Nashik Scandal: ‘शिवलिंग की पूजा को अश्लील कहते थे’, TCS की पीड़ित महिला का आरोप- चार साल तक उन्होंने दुष्कर्म किया
पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम ने ये क्या कर दिया..., PSL में शतक जड़ तोड़ा क्रिस गेल और विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Babar Azam: इन दिनों भारत में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के अलावा पड़ोसी मुल्क में पाकिस्तान सुपर लीग भी खेला जा रहा है. PSL में अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शानदार शतक जड़ इतिहास रच दिया है. उन्होंने क्रिस गेल और विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. 31 वर्षीय बाबर आजम अब टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
PSL में बाबर आजम ने शतक लगाकर रचा इतिहास
पाकिस्तान सुपर लीग में रविवार, 19 अप्रैल को पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच कराची में 29वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में पेशावर जाल्मी के कप्तान बाहर आजम ने 52 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली. इसी के साथ बाबर आजम टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने यह कीर्तिमान सिर्फ 338 पारियों में बनाया.
We've waited so long to see him reach triple figures, and it feels amazing to watch my man score a brilliant 100.
— Hafeez Ghazi (@hafeezghazi5) April 19, 2026
Well played, King Babar Azam!"#BabarAzam #Psl #PZvsQG pic.twitter.com/bteT6C5mEq
पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम ने क्रिस गेल और विराट कोहली को छोड़ा पीछे
आपको बता दें कि इससे पहले टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 344 पारियों में इस आंकड़े को छूआ था. जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. कोहली ने 360 टी20 पारियों में 12000 रन के आंकड़े को पार किया था. अब बाबर आजम ने सभी को पीछे छोड़ नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. बाबर आजम अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में सिर्फ गेल से पीछे हैं. गेल ने T20 में 22 शतक लगाए हैं. जबकि बाबर 12 लगा चुके हैं. बता दें कि 2 साल से ज्यादा वक्त के बाद बाबर के बल्ले से शतक निकला है.
Most hundreds in all T20s history
— Sami Ibrahi Extra (@samiibrahi3) April 19, 2026
???????? 22 - Chris Gayle
???????? ????????* - ???????????????????? ???????????????? ????
???????? 10 - David Warner
???????? 9 - Sahibzada Farhan
???????? 9 - Rilee Rossouw
???????? 9 - Virat Kohli
???????? 9 - de Kock
UNDOUBTEDLY THE SECOND-BEST T20 BATSMAN IN THE WORLD ???? #BabarAzam | #BabarAzam???? pic.twitter.com/Rdvi5zHMPF
ऐसा रहा PSL के इस मैच का हाल
PSL का यह मुकाबला कराची स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में पेशावर जाल्मी ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 118 रनों के अंतर से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम के 53 गेंदों पर 100 रनों की पारी के दम पर पेशावर जाल्मी ने 3 विकेट पर 255 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की पूरी टीम 18.1 ओवरों में 137 रनों पर सिमट गई. इस तरह पेशावर जाल्मी ने बड़े अंतर से मैच में जीत दर्ज की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















