Responsive Scrollable Menu

श्रेयस अय्यर ने इनाम में रखा है अपना बैट, पंजाब के इन 2 प्लेयर्स के बीच लगी है IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की शर्त

IPL 2026: दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स मैदान हो या डकआउट सभी जगह से अपने फैंस का दिल जीत रही है. पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक खेले गए अपने 5 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. यानी PBKS अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है. बीते दिन लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक दिलचस्प बात बताई कि उनके 2 बल्लेबाजों के बीच आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की शर्त लगी है. 

PBKS के बल्लेबाज प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के बीच लगी है सबसे ज्यादा छक्के लगाने की शर्त

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के बाद इस बात का खुलासा किया कि प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के बीच आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की शर्त है और इनाम में उनका बैट रखा गया है. बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने दूसरी विकेट के लिए 13.2 ओवर में ही 182 रनों की पार्टनपशिप कर दी थी. प्रियांश ने 37 गेंदों पर 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 93 रन बनाए. जबकि कूपर कोनॉली 47 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 87 रन बनाए. 

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना बैट रखा है इनाम

श्रेयस अय्यर ने कहा, 'मैं कूपर और आर्य से बात कर रहा था, हमने कहा कि चलो सबसे ज्यादा छक्के लगाने की कंपटीशन करते हैं. इनाम मेरा बैट है. इसका ज्यादा मतलब नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इससे हमें खुशी मिलेगी. जब आप खिलाड़ियों को खुलकर खेलने देते हैं, तो वे प्रदर्शन करते हैं- यही हमारा मंत्र है.'

श्रेयस अय्यर ने स्पष्ट किया कि वो बल्लेबाजों पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालते हैं और उन्हें अपनी स्टाइल में खेलने की छूट देते हैं. अय्यर ने कहा, "मैं उन्हें यह नहीं बताता कि उन्हें अपना गेम कैसे खेलना है. बल्लेबाजों का अपना स्टाइल होता है. रिकी पोंटिंग मैच से पहले प्रेरित करते हैं, मैं भी थोड़ा योगदान देता हूं और फिर प्लेयर्स आकर प्रदर्शन करते हैं.

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रनों से हराया

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में रविवार की शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराया. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी. पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह 3 कैच ड्रॉप नहीं करते तो लखनऊ 200 रन तक भी नहीं पहुंच पाती. LSG के लिए ऋषभ पंत (43), एडम मार्कराम (42) और मिचेल मार्श (40) रन बनाए. इस तरह पंजाब किंग्स ने मुकाबले को 54 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें:  प्रोटेक्ट करना श्रेयस अय्यर से सीखिए..., शशांक सिंह ने 3 बार की एक ही गलती, बचाते हुए कैमरे में कैद हुए पंजाब के कप्तान

Continue reading on the app

सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया के ओपनर ने क्या दी सफाई?

शेफाली वर्मा ने कहा कि ये टीम के लिए 'मुश्किल समय है. हमें एक टीम के तौर पर साथ रहना जरूरी है.' उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि हम तीसरे मैच के लिए पॉजिटिव सोच के साथ उतरेंगे. टी20 फॉर्मेट ऐसा ही है, इसमें एकजुट रहना जरूरी है.' हरमनप्रीत ने कहा कि टीम आखिरी ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी और पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाई. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम बल्ले से वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा चाहते थे. पारी के आखिरी दस ओवरों में हमारी बल्लेबाजी ठीक नहीं रही. अगले तीन मैचों के लिए हमें रणनीति बनानी होगी.

Continue reading on the app

  Sports

GT vs MI Playing XI: नहीं हुई रोहित शर्मा की वापसी, देखें मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वहीं मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की वापसी नहीं हुई है। बता दें कि, रोहित शर्मा चोटिल हैं। 

मुंबई इंडियंस के लिए ये सीजन अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है और वे अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर संघर्ष कर रहे हैं। उनका मध्यक्रम पूरी तरह से विफल रहा है और प्रमुख गेंदबाजों की धार कम हो गई है। 

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन शानदार रहा है वे लगातार तीन मैच जीतकर इस मुकाबले में उतरे हैं। अपने घरेलू मैदान पर मुंबई को कड़ी टक्कर देंगे। कप्तान शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में है। हालांकि, साई सुदर्शन अपनी लय तलाश रहे हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रिसिध कृष्णा, अशोक शर्मा

मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र
Mon, 20 Apr 2026 19:32:05 +0530

  Videos
See all

पीएम मोदी ने जेब से निकाला नोट फिर हुआ ये #pmmodi #shorts #video #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:14:19+00:00

Khabardar LIVE: Trump से क्या हो गया? Iran पर हमला करके खुद फंस गए, IRGC का कड़ा रुख | Sweta Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:14:44+00:00

Iran में सत्ता की जंग खुलकर सामने आई #iranisraelconflict #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:14:48+00:00

IPAC News | बंगाल चुनाव में I-PAC का रोल? #mamatabanerjee #ipac #shorts #westbengalelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T14:13:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers