Patanjali Turmeric Charcoal Soap: धूल-गंदगी से पाना चाहते हैं छुटकारा? जानें पंतजलि टर्मरिक चारकोल साबुन के फायदे और इस्तेमाल का तरीका
Patanjali Turmeric Charcoal Soap: आज के दौर में भागदौड़ और खराब लाइफस्टाइल, खान-पान की वजह से त्वचा की सही देखभाल नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह प्रदूषण, धूल और पसीना हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में एक अच्छा और प्राकृतिक साबुन चुनना जरूरी होता है. पंतजलि टर्मरिक चारकोल बाथिंग बार इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह त्वचा को साफ करने के साथ-साथ उसे निखार भी देता है. चलिए हम आपको इसके फायदे और इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताते हैं.
क्या है पंतजलि टर्मरिक चारकोल बाथिंग बार?
यह एक हर्बल साबुन है जिसमें हल्दी और चारकोल के गुण शामिल हैं. हल्दी को आयुर्वेद में त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. वहीं चारकोल गहराई से गंदगी को हटाने में मदद करता है. यह साबुन चेहरे और शरीर दोनों के लिए उपयोगी है.
इस बाथिंग बार का काम त्वचा को अच्छी तरह साफ करना है. यह त्वचा पर जमा तेल, पसीना और धूल को हटाता है. रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन फ्रेश और साफ महसूस होती है. यह रोमछिद्रों को भी साफ करता है जिससे पिंपल्स की समस्या कम हो सकती है.
त्वचा को देता है प्राकृतिक निखार
इसमें मौजूद हल्दी त्वचा को चमकदार बनाती है. नियमित उपयोग से त्वचा में निखार आता है. यह स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. जो लोग डल स्किन से परेशान हैं, उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है.
ऑयल कंट्रोल में मददगार
जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है, उनके लिए यह साबुन काफी उपयोगी है. चारकोल अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है. इससे चेहरे पर चिपचिपाहट कम होती है। स्किन लंबे समय तक फ्रेश रहती है.
कैसे करें इस्तेमाल?
इसका उपयोग करना बहुत आसान है.
पहले चेहरे या शरीर को हल्का गीला करें.
साबुन को हाथ में लेकर झाग बनाएं.
धीरे-धीरे स्किन पर लगाएं.
कुछ सेकंड बाद साफ पानी से धो लें.
रोजाना नहाने या फेस वॉश की तरह इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
किन लोगों के लिए है उपयुक्त?
यह बाथिंग बार लगभग हर तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है. खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जिनकी स्किन ऑयली या एक्ने-प्रोन होती है. यह पुरुष और महिलाएं दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं.
स्किन के लिए क्यों सुरक्षित है यह साबुन?
प्राकृतिक तत्वों से बना है
केमिकल कम मात्रा में होते हैं
त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता
रोजाना इस्तेमाल के लिए सुरक्षित है
अगर आप अपनी त्वचा की सही देखभाल करना चाहते हैं तो पंतजलि टर्मरिक चारकोल बाथिंग बार एक अच्छा विकल्प हो सकता हे. यह स्किन को साफ करने के साथ-साथ उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है. नियमित उपयोग से आप बेहतर परिणाम देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Patanjali Divya Gulab Jal: त्वचा के लिए क्यों खास है पतंजलि का दिव्य गुलाब जल? जानें इसके फायदे और यूज करने का तरीका
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बड़ा विमान हादसा, जशपुर की पहाड़ियों में क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विमान काफी नीचे उड़ता हुआ दिखाई दिया था, जिसके बाद पहाड़ियों की तरफ से धुएं का गुबार उठता नजर आया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर और एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol


















