Responsive Scrollable Menu

3500 KM से खरगोश नाम का आतंकी दबोचा लाया भारत, हिली दुनिया!

पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने हाल ही में अमीर हमजा नाम के एक आतंकी को गोलियों से भून दिया था। इसी बीच भारत 3500 किमी दूर छिप कर बैठे एक पाकिस्तानी आतंकी को दबोच लाया है। इस आतंकी का कोड नेम खरगोश है क्योंकि यह आतंकी कश्मीर में अपने मददगारों की वजह से घनी आबादी में भी छुपकर आराम से रह रहा था। जिस तरह से खरगोश अपने बिल में रहते हैं। यह आतंकी बहुत तेजी से जगह बदलकर सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से भी बच निकलता था इसीलिए इसे खरगोश कोड नेम दिया गया था। लेकिन आखिरकार भारत ने इस खतरनाक आतंकी को एक मुस्लिम देश में जाकर दबोच लिया है। 

इसे भी पढ़ें: उधर बुरा भिड़े अमेरिका-ईरान, इधर मलक्का में खेल गया भारत!

आपको बता दें कि इस आतंकी को सऊदी अरब में पकड़ा गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस आतंकी की गिरफ्तारी की खबर ऐसे समय पर सार्वजनिक की गई है जिस वक्त भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोवाल खुद सऊदी अरब में थे। खरगोश कोड नेम वाले इस पाकिस्तानी आतंकी का नाम उमेर हारिस है। यह पीओके के खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला है और लश्कर तैबा का आतंकी है। सालों पहले यह बॉर्डर पार करके कश्मीर में दाखिल हुआ था। उसके बाद यह कश्मीर के बांदीपुरा और श्रीनगर जैसे इलाकों में रहा। इसने कश्मीर के एक ओवर ग्राउंड वर्कर की बेटी से शादी की। यह शादी जयपुर में की गई थी। आपको बता दें कि ओवर ग्राउंड वर्कर का मतलब वो गद्दार है जो समाज में एक आम नागरिक की तरह रहता है लेकिन रात के अंधेरे में पाकिस्तान के लिए काम करता है। पाकिस्तानी आतंकियों को खानापानी हथियार और इंफॉर्मेशन पहुंचाता है। बहरहाल उमेर हारिस पर जब कश्मीर में शिकंजा कसना शुरू हुआ तो यह किसी तरह इंडोनेशिया भागने में सफल रहा। इसने इंडोनेशिया जाने के बाद भारत का एक जाली पासपोर्ट बनवाया। खुद को राजस्थान का नागरिक बताकर सऊदी अरब में फेक भारतीय पहचान से रहने लगा।

इसे भी पढ़ें: America-Iran Talks से Pakistan को नई पहचान, कांग्रेस बोली- PM Modi की कूटनीति पूरी तरह फेल

लेकिन हाल ही में सुरक्षा बलों ने कश्मीर में एक एलईटी के नेटवर्क का भांडा फोड़ किया। इस ऑपरेशन में दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत तीन कश्मीरी भी पकड़े गए थे। यह कश्मीरी आतंकवादियों को मदद पहुंचाते थे। जिन दो पाकिस्तानी आतंकियों को पकड़ा गया था, उनमें से एक तो 16 साल से फरार चल रहा था। बहरहाल इसी ऑपरेशन के दौरान भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को खरगोश उर्फ़ उमेर हारिस की लोकेशन का पता चल गया। इसके बाद सऊदी अरब से संपर्क किया गया।
सऊदी अरब ने भी तुरंत भारत के इनपुट्स पर काम करते हुए उमेर हारिस को पकड़ लिया। इस खबर की जानकारी तब सार्वजनिक की गई जब एनएसए अजीत डोबाल खुद सऊदी अरब पहुंचे। यहां दिलचस्प बात यह है कि सऊदी अरब ने यह जानते हुए कि उमेर हारिस एक पाकिस्तानी है। इसके बावजूद इसको पकड़ लिया। 

Continue reading on the app

झारग्राम की झालमुरी हिट - पीएम मोदी का लोकल कनेक्ट सोशल मीडिया पर सुपर हिट

बंगाल के आम आदमी के साथ पीएम मोदी की यही साठ गांठ ही कारण है कि इन विधानसभा चुनावों में जब एक एक सीट पर आर पार की लडा़ई चल रही हो तो आम जनता के बीच खड़े होना ही सत्तारुढ त्रिनामूल कांग्रेस की नींद उड़ा रहा है। झालमुरी बनाने वाले दुकानदार से पीएम मोदी की बातचीत तो इतनी वाइरल हो रही है कि मानों सोशल मीडिया में तूफान आ गया हो।

Continue reading on the app

  Sports

बड़ा ऐलान! गिल-अभिषेक के खिलाफ खेला क्रिकेट, अब 27 की उम्र में अचानक लिया संन्यास

Qazi Onik Announces Retirement: बांग्लादेश क्रिकेट को एक बड़ा झटका लगा है. 27 साल के एक तेज गेंदबाज ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस खिलाड़ी ने छोटी सी उम्र में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. Wed, 22 Apr 2026 17:10:02 +0530

  Videos
See all

BJP vs TMC | Bangladeshi Infiltrators: बंगाल से घुसपैठियों की वापसी का 'टिकट कंफर्म'? Babri Masjid #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:11:59+00:00

BJP Vs TMC: बंगाल से घुसपैठियों की वापसी का 'टिकट कन्फर्म' ? | BJP Vs TMC | CM Yogi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:09:55+00:00

News Ki Pathshala : क्या बदल जाएगी West Bengal की सियासत ? | PM Modi | Mamata Banerjee | Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:15:00+00:00

Bengal Yatra Live : '27%' किधर जाएगा..क्या 'नखोदा' से फरमान आएगा? | TMC Vs BJP | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:10:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers