Responsive Scrollable Menu

'इसे बर्बाद करो और मेंटली टॉर्चर करते रहो..' पाकिस्तानी खिलाड़ी ने षड्यंत्र का किया पर्दाफाश, कहा- PSL में नहीं है टैलेंट

PSL 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग चल रही हो और ड्रामा न हो ऐसा तो हो नहीं सकता है. पीएसएल 2026 में कुछ अच्छ हो तब भी और बुरा हो तभी भी कुछ न कुछ विवाद खड़ा होता रहता है. अब एक बार फिर एक बाबर आजम को लेकर मामला तूल पकड़ चुका है. बाबर आजम ने पीएसएल में शतक लगाया और इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में टैलेंट की कमी होने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने बाबर आजम के खिलाफ किए गए षड्यंत्र के बारे में खुलकर बात की है.

PSL 2026  में बाबर आजम ने लगाया शतक

दरअसल, PSL 2026 में पेशावर जालमी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच 29वां मुकाबला 19 अप्रैल को खेला गया. इस मैच में पेशावर के कप्तान बाबर आजम ने शतक लगाया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 100 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.31 का रहा. बाबर की इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 255 रनों का स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर खड़ा किया. इसके बाद  क्वेटा ग्लैडिएटर्स इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 137 रनों पर ढेर हो गई और 118 रनों से बाबर की टीम ने मैच जीत लिया.

बाबर आजम के शतक पर बोले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

बाबर आजम के शतक लगाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने बड़ी बात बोली है. उन्होंने कहा है कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, मीडिया और क्रिकेट जगत के लोगों ने बाबर आजम को बर्बाद करने के लिए बहुत कुछ किया. उन्होंने बाबर को मासिक तौर पर टॉर्चर करने और उनका करियर खराब करने के भी आरोप लगाए. इसके साथ ही उन्होंन कहा कि पाकिस्तन सुपर लीग में कोई भी टैलेंट नहीं है. बाबर आजम सबसे अच्छा है. अगर टैलेंट होता तो उसे पीछे छोड़ देता.

तनवीर ने आगे कहा कि, पीएसएल में साहिबजादा फरहान के बाद कोई और ओपनिंग टैलेंट नहीं दिखाई देता. ऐसे में बाबर ने शतक लगाकर खुद को साबित कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने तमाम आलोचकों और उनको बर्बाद करने का सपना देख रहे लोगों को भी करारा जवाब दिया है.

PSL 2026 में बाबर आजम का शानदार प्रदर्शन

पेशावर जालमी की क्वेटा ग्लैडिएटर्स पर इस जीत के साथ ही बाबर आजम की टीम ने लीग के प्लेऑफ  में जगह बना ली है. उनकी टीम 8 मैचों में 7 जीत के साथ 15 लेकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर है. उसने प्लेऑफ में जगह बना ली है. इसके साथ ही बाबर आजम 7 मैचों में 401 रन बना चुके हैं. उनके नाम 39 चौके और 9 छक्के दर्ज हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है. 

ये भी पढ़ें : फूट-फूट कर रोए वैभव सूर्यवंशी, KKR से मिली हार के बाद टूटा 15 साल के बच्चे का दिल, जानिए किसने दी हिम्मत

Continue reading on the app

Kuber Devta Ki Aarti: अक्षय तृतीया पर की जाती है रावण के भाई कुबेर की पूजा! आज जरूर पढ़ें आरती

Kuber Devta Ki Aarti: अक्षय तृतीया  के पावन अवसर पर कुबेर देव की पूजा करने की परंपरा इसलिए मानी जाती है क्योंकि वे धन और वैभव के देवता माने जाते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन किया गया हर शुभ कार्य 'अक्षय' यानी कभी समाप्त न होने वाला फल देता है, इसलिए कुबेर पूजा से प्राप्त धन और समृद्धि स्थायी मानी जाती है. कुबेर भगवान को यक्षो का राजा और शिव जी का द्वारपाल माना जाता है. वे रावण के सौतेले भाई हैं. अक्षय तृतीया के दिन उन्हें शिव जी ने उन्हें कोषाध्यक्ष बनाया था. इसलिए, धनतेरस और अक्षय तृतीया पर इनकी पूजा करते हैं. आइए पढ़ते हैं कुबेर देवता की आरती और मंत्र.

आरती श्री कुबेर जी की। Kuber Dev Ki Aarti Lyrics in Hindi

ऊं जै यक्ष कुबेर हरे,स्वामी जै यक्ष जै यक्ष कुबेर हरे।
शरण पड़े भगतों के,भण्डार कुबेर भरे॥

ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
दैत्य दानव मानव से,कई-कई युद्ध लड़े॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
स्वर्ण सिंहासन बैठे,सिर पर छत्र फिरे, स्वामी सिर पर छत्र फिरे।
 
योगिनी मंगल गावैं,सब जय जय कार करैं॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
गदा त्रिशूल हाथ में,शस्त्र बहुत धरे, स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
 
दुख भय संकट मोचन,धनुष टंकार करें॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,स्वामी व्यंजन बहुत बने।
 
मोहन भोग लगावैं,साथ में उड़द चने॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
बल बुद्धि विद्या दाता,हम तेरी शरण पड़े, स्वामी हम तेरी शरण पड़े
 
अपने भक्त जनों के,सारे काम संवारे॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
मुकुट मणी की शोभा,मोतियन हार गले, स्वामी मोतियन हार गले।
 
अगर कपूर की बाती,घी की जोत जले॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
यक्ष कुबेर जी की आरती,जो कोई नर गावे, स्वामी जो कोई नर गावे।
 
कहत प्रेमपाल स्वामी,मनवांछित फल पावे॥
 
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...॥
 
॥ इति श्री कुबेर आरती ॥

कुबेर देव जी की आरती करने के लाभ

  • कुबेर देव जी की आरती करने से धन, ऐश्वर्य और समृद्धि प्राप्त होती है.
  • कुबेर जी की आरती करने से साधक को हर संकट से और बाधाओं से मुक्ति मिलती है.
  • नियमित रूप से कुबेर भगवान की आरती करने से मानसिक शांति और संतोष मिलता है.
  • आरती का नियमित रूप से पाठ करने पर शारीरिक और मानसिक बल मिलता है.

ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026 Vrat Katha: अक्षय तृतीया पर पढ़ें श्रीकृष्ण के मुंडन संस्कार की कथा, गाय चराने को लेकर हुई थी मैय्या से बहस

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बीच विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचे: राधा रानी की भक्ति में डूबे, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

Virat Anushka Visited Premanand Maharaj: आईपीएल 2026 के बीच ब्रेक में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्री हित राधा केली कुंज (वराह घाट) में दर्शन किए और एकांतिक वार्तालाप में हिस्सा लिया।

दरअसल, आरसीबी का पिछला मैच शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था। इस मैच में कोहली ने ओपनिंग करते हुए 13 गेंदों में 19 रन बनाए। टीम के अगले मैच में पांच दिन का अंतर था, जिसका फायदा उठाते हुए कोहली ने यह आध्यात्मिक यात्रा की।

यह पिछले पांच महीनों में कोहली और अनुष्का की तीसरी यात्रा है। इससे पहले फरवरी में वे अपने बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद वृंदावन आए थे। पिछले साल भी यह कपल तीन बार आश्रम पहुंचा था- जनवरी में बच्चों के साथ, मई में (जब कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी) और दिसंबर में।

आश्रम द्वारा जारी एक वीडियो में कोहली और अनुष्का को सैकड़ों भक्तों के बीच शांत बैठकर प्रवचन सुनते हुए देखा गया। दोनों पूरी श्रद्धा के साथ ध्यान लगाकर आध्यात्मिक चर्चा में शामिल हुए।

कोहली और अनुष्का पिछले कुछ वर्षों से लगातार आध्यात्मिक मार्ग की ओर झुकाव दिखा रहे हैं। साल 2023 में उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन किए थे और नीम करोली बाबा के आश्रम भी गए थे। यह साफ संकेत है कि यह जोड़ी सिर्फ अपने प्रोफेशनल जीवन ही नहीं, बल्कि निजी और आध्यात्मिक जीवन को भी संतुलित रखने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले भी प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में जीवन के उद्देश्य और गुरु के मार्गदर्शन में भक्ति की यात्रा के महत्व पर जोर दिया था, जिसे कोहली और अनुष्का ने गंभीरता से सुना। अब कोहली जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। RCB का अगला मुकाबला 2022 की चैंपियन Gujarat Titans के खिलाफ शुक्रवार को बेंगलुरु में ही खेला जाएगा। फिलहाल टीम छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

कुल मिलाकर, यह दौरा दिखाता है कि व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बीच भी कोहली और अनुष्का अपने आध्यात्मिक जीवन को समय देना नहीं भूलते।

Mon, 20 Apr 2026 15:04:16 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election के बीच PM Modi ने जिस दुकान में खाई झालमुड़ी... दुकानदार ने क्या बताया | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:31:49+00:00

Road Accident: सड़क हादसे में गेंद की तरह हवा में उछले रिटायर्ड शिक्षक | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:40:44+00:00

Iran America War Update: रूसी रिफानरी जली, पुतिन-ईरान मिलकर लेंगे बदला ? | N18G | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:32:22+00:00

Snake Viral Video: सड़क किनारे झाड़ी में दो सांपों का 'प्रेम मिलन' | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:33:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers