IPL 2026 के बीच विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचे: राधा रानी की भक्ति में डूबे, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
Virat Anushka Visited Premanand Maharaj: आईपीएल 2026 के बीच ब्रेक में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्री हित राधा केली कुंज (वराह घाट) में दर्शन किए और एकांतिक वार्तालाप में हिस्सा लिया।
दरअसल, आरसीबी का पिछला मैच शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था। इस मैच में कोहली ने ओपनिंग करते हुए 13 गेंदों में 19 रन बनाए। टीम के अगले मैच में पांच दिन का अंतर था, जिसका फायदा उठाते हुए कोहली ने यह आध्यात्मिक यात्रा की।
Virat Kohli and Anushka Sharma at Vrindavan to seek blessings from Premanand Ji Maharaj. pic.twitter.com/GHbDw11Nvb
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) April 20, 2026
यह पिछले पांच महीनों में कोहली और अनुष्का की तीसरी यात्रा है। इससे पहले फरवरी में वे अपने बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद वृंदावन आए थे। पिछले साल भी यह कपल तीन बार आश्रम पहुंचा था- जनवरी में बच्चों के साथ, मई में (जब कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी) और दिसंबर में।
आश्रम द्वारा जारी एक वीडियो में कोहली और अनुष्का को सैकड़ों भक्तों के बीच शांत बैठकर प्रवचन सुनते हुए देखा गया। दोनों पूरी श्रद्धा के साथ ध्यान लगाकर आध्यात्मिक चर्चा में शामिल हुए।
कोहली और अनुष्का पिछले कुछ वर्षों से लगातार आध्यात्मिक मार्ग की ओर झुकाव दिखा रहे हैं। साल 2023 में उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन किए थे और नीम करोली बाबा के आश्रम भी गए थे। यह साफ संकेत है कि यह जोड़ी सिर्फ अपने प्रोफेशनल जीवन ही नहीं, बल्कि निजी और आध्यात्मिक जीवन को भी संतुलित रखने की कोशिश कर रही है।
इससे पहले भी प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में जीवन के उद्देश्य और गुरु के मार्गदर्शन में भक्ति की यात्रा के महत्व पर जोर दिया था, जिसे कोहली और अनुष्का ने गंभीरता से सुना। अब कोहली जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। RCB का अगला मुकाबला 2022 की चैंपियन Gujarat Titans के खिलाफ शुक्रवार को बेंगलुरु में ही खेला जाएगा। फिलहाल टीम छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
कुल मिलाकर, यह दौरा दिखाता है कि व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बीच भी कोहली और अनुष्का अपने आध्यात्मिक जीवन को समय देना नहीं भूलते।
Shapoor Zadran: ICU में पूर्व क्रिकेटर, पिछले साल ही लिया था रिटायरमेंट, राशिद खान के साथ खेल चुका
Shapoor Zadran in ICU: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान इस समय जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे। 38 साल के जादरान दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, जहां वे एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी हेमोफैगोसायटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस से जूझ रहे। यह बीमारी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करती है, जिससे शरीर में अत्यधिक सूजन और अंगों को नुकसान होने लगता।
6 फीट 2 इंच लंबे और अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले शापूर जादरान कभी मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधियों को डराते थे, लेकिन आज वही खिलाड़ी अस्पताल के बेड पर गंभीर हालत में हैं। यह बीमारी आमतौर पर बच्चों में पाई जाती है लेकिन कमजोर इम्यून सिस्टम या संक्रमण से जूझ रहे वयस्कों को भी हो सकती।
शापूर जादरान आईसीयू में भर्ती
जादरान ने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 80 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें 44 वनडे और 36 टी20 शामिल हैं। उनके छोटे भाई ने बताया कि जादरान को पहली बार पिछले साल अक्टूबर में तबीयत खराब महसूस हुई थी। अफगानिस्तान में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भारत जाकर इलाज कराने की सलाह दी।
राशिद खान के साथ खेल चुके शापूर
भारत आने में उन्हें तेजी से मदद मिली। राशिद खान और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ने भारत में अपने संपर्कों के जरिए वीजा जल्दी दिलवाया। अशरफ ने जय शाह से बात की जबकि राशिद खान ने अपनी फ्रेंचाइजी क्रिकेट के नेटवर्क का इस्तेमाल किया। जादरान 18 जनवरी को दिल्ली पहुंचे और अस्पताल में भर्ती हो गए।
शुरुआत में उन्हें गंभीर संक्रमण था, जिसमें टीबी भी शामिल थी और यह संक्रमण उनके दिमाग तक फैल गया था। इलाज के बाद कुछ समय के लिए उनकी हालत में सुधार हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में उन्हें डेंगू भी हो गया, जिससे उनकी हालत और खराब हो गई। 26 मार्च के आसपास बोन मैरो टेस्ट में पता चला कि वे HLH के चौथे स्टेज में हैं। इस दौरान उनका वजन भी करीब 14 किलो कम हो गया।
इस मुश्किल समय में क्रिकेट जगत से उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। पूर्व कप्तान असगर अफगान लगातार उनके साथ हैं। वहीं एएम गजनफर, हशमतुल्लाह शाहिदी और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी भी उनका हालचाल ले चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई भी उनसे संपर्क करने वाले हैं।फिलहाल जादरान ज्यादा बोल नहीं पा रहे हैं और ज्यादातर समय सोते रहते हैं। हालांकि डॉक्टरों द्वारा दिए गए स्टेरॉयड से थोड़ी उम्मीद जगी है। परिवार को भरोसा है कि वे जल्द ठीक होंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















