Responsive Scrollable Menu

Deepika Padukone प्रेग्नेंसी में नहीं लेंगी ब्रेक, Raaka के एक्शन सीन्स की कर रहीं शूटिंग

Deepika Padukone Continues Raaka Shooting on Pregnancy: दीपिका पादुकोण ने रविवार, 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करके फैंस को बड़ी खुशखबरी दी. एक्ट्रेस ने ये अनाउंसमेंट बेहद खास अंदाज में किया. जी हां, उन्होंने अपनी बेटी दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़ाकर ये प्यारी खबर शेयर की. इस अनोखे तरीके ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

प्रेग्नेंसी के साथ काम जारी रखेंगी दीपिका

खास बात ये है कि दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम से ब्रेक लेने का फैसला नहीं किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपने सभी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करेंगी और फिल्मों की शूटिंग जारी रखेंगी. खबर है कि एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म ‘राका’ के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान ही इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं और इसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नजर आएंगे. इसके अलावा दीपिका, शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग भी कर रही हैं.

प्रेग्नेंसी और करियर के बीच बैलेंस

अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी और काम दोनों को साथ लेकर चलने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. शूटिंग के दौरान उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और सेट पर सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं. इससे साफ है कि दीपिका इस फेज को भी अपने करियर के साथ बैलेंस करना चाहती हैं.

क्या पहले से छुपाई थी प्रेग्नेंसी?

इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस दीपिका के पुराने वीडियोज और तस्वीरें निकालकर ये अंदाजा लगाने में जुट गए हैं कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी कब से छुपाकर रखी थी. 20 मार्च को एक कॉन्सर्ट के दौरान उनकी उपस्थिति को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं, जहां उन्होंने ढीला-ढाला कुर्ता सूट पहना था. कई यूजर्स का मानना है कि उसी समय से उनके प्रेग्नेंट होने के संकेत मिल रहे थे. बाद में पति रणवीर सिंह के साथ उनकी ओवरसाइज कपड़ों में उपस्थिति ने भी इन अटकलों को और हवा दी.

परिवार और पर्सनल लाइफ

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर सिंह पहले 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के माता-पिता बने थे. वहीं अब ये कपल दूसरी बार पैरेंट बनने जा रहा है, जिससे उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. दोनों की लव स्टोरी 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी और 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में उन्होंने शादी की थी.

दीपिका की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्दी फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं. इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. वहीं दीपिका की फिल्म ‘राका’ साल 2027 में रिलीज होगी. इससे पहले 2024 में दीपिका, रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में डीसीपी शक्ति शेट्टी के किरदार में दिखाई दी थीं और अब उनके इस किरदार पर एक स्पिनऑफ फिल्म भी बनाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: अंडरवर्ल्ड डॉन से रिश्ता, टॉपलेस फोटोशूट और ड्रग तस्कर से शादी, ये हैं ममता कुलकर्णी के कारनामे

ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla vs Dhurandhar 2 Collection: भूत बंगला ने 3 दिन में कमाए करीब 100 करोड़, जानिए धुरंधर 2 का 32वें दिन कैसा रहा प्रदर्शन

Continue reading on the app

'इसे बर्बाद करो और मेंटली टॉर्चर करते रहो..' पाकिस्तानी खिलाड़ी ने षड्यंत्र का किया पर्दाफाश, कहा- PSL में नहीं है टैलेंट

PSL 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग चल रही हो और ड्रामा न हो ऐसा तो हो नहीं सकता है. पीएसएल 2026 में कुछ अच्छ हो तब भी और बुरा हो तभी भी कुछ न कुछ विवाद खड़ा होता रहता है. अब एक बार फिर एक बाबर आजम को लेकर मामला तूल पकड़ चुका है. बाबर आजम ने पीएसएल में शतक लगाया और इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में टैलेंट की कमी होने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने बाबर आजम के खिलाफ किए गए षड्यंत्र के बारे में खुलकर बात की है.

PSL 2026  में बाबर आजम ने लगाया शतक

दरअसल, PSL 2026 में पेशावर जालमी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच 29वां मुकाबला 19 अप्रैल को खेला गया. इस मैच में पेशावर के कप्तान बाबर आजम ने शतक लगाया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 100 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.31 का रहा. बाबर की इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 255 रनों का स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर खड़ा किया. इसके बाद  क्वेटा ग्लैडिएटर्स इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 137 रनों पर ढेर हो गई और 118 रनों से बाबर की टीम ने मैच जीत लिया.

बाबर आजम के शतक पर बोले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

बाबर आजम के शतक लगाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने बड़ी बात बोली है. उन्होंने कहा है कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, मीडिया और क्रिकेट जगत के लोगों ने बाबर आजम को बर्बाद करने के लिए बहुत कुछ किया. उन्होंने बाबर को मासिक तौर पर टॉर्चर करने और उनका करियर खराब करने के भी आरोप लगाए. इसके साथ ही उन्होंन कहा कि पाकिस्तन सुपर लीग में कोई भी टैलेंट नहीं है. बाबर आजम सबसे अच्छा है. अगर टैलेंट होता तो उसे पीछे छोड़ देता.

तनवीर ने आगे कहा कि, पीएसएल में साहिबजादा फरहान के बाद कोई और ओपनिंग टैलेंट नहीं दिखाई देता. ऐसे में बाबर ने शतक लगाकर खुद को साबित कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने तमाम आलोचकों और उनको बर्बाद करने का सपना देख रहे लोगों को भी करारा जवाब दिया है.

PSL 2026 में बाबर आजम का शानदार प्रदर्शन

पेशावर जालमी की क्वेटा ग्लैडिएटर्स पर इस जीत के साथ ही बाबर आजम की टीम ने लीग के प्लेऑफ  में जगह बना ली है. उनकी टीम 8 मैचों में 7 जीत के साथ 15 लेकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर है. उसने प्लेऑफ में जगह बना ली है. इसके साथ ही बाबर आजम 7 मैचों में 401 रन बना चुके हैं. उनके नाम 39 चौके और 9 छक्के दर्ज हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है. 

ये भी पढ़ें : फूट-फूट कर रोए वैभव सूर्यवंशी, KKR से मिली हार के बाद टूटा 15 साल के बच्चे का दिल, जानिए किसने दी हिम्मत

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: हार के बाद Vaibhav Sooryavanshi बीच मैदान में बैठकर रोने लगे, केकेआर के इस खिलाड़ी ने संभाला- Video

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां मैदान पर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने और पहचाने जाने वाले वैभव केकेआर के खिलाफ मैच हारने के बाद बीच मैदान पर अकेले उदास बैठे नजर आ रहे हैं। 

कभी खराब शॉट पर आउट होने वाले 15 साल के वैभव केकेआर से मैच हारने के बाद मैदान पर बैठकर फूट-फूटकर रोते दिखे। केकेआर के खिलाफ उनकी टीम को आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा, जिससे वो काफी निराश दिखे। 

दरअसल, वायरल वीडियो जिसे पीछे से शूट किया गया है उसमें देखा जा रहा है कि नंबर 3 की जर्सी पहने वैभव निराश और भावुक दिख रहे हैं। कभी टोपी उतारकर अपना मुंह छिपाते हैं तो कभी आंसू पोछते नजर आ रहे हैं। इस बीच केकेआर का एक साथी दौड़ता हुआ उनके पास आता है और उन्हें संभालता है। कंधे पर हाथ रखकर शायद वो शख्स वैभव को दिलासा दे रहा है कि खेल में कभी हार तो कभी जीत लगी रहती है। 16 सेकंड का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

टी20 मैचों का रुख चंद मिनटों में कैसे बदल जाता है, रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता राजस्थान के मैच में इसकी एक और बानगी देखने को मिली। मात्र 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के एक समय महज 85 रनों पर 6 विकेट गिर गए थे। 

क्रीज पर बेहद खराब फॉर्म में चल रहे रिंकू सिंह अनुकूल राय के साथ थे। अभी भी 71 रनों की जरूरत थी। रिंकू आखिरकार फिनिशर की भूमिका में दिखे और अनुकूल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केकेआर को चार विकेट से जीत दिला दी। 
Mon, 20 Apr 2026 12:50:00 +0530

  Videos
See all

India Big Action on Iran LIVE Updates: भारतीय जहाज पर हमला कर फंसा ईरान | Attack on Ship | Israel US #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:08:05+00:00

Namaz पढ़ने के फायदे गिना रही हैं Arth ब्रांड वाली Emcure कंपनी की हिन्दू मालकिन | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:12:14+00:00

Iran America War Update Live: जंग के मैदान से ताजा हालात लाइव | Israel | Trump | War | Hormuz Strait #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:06:11+00:00

Exclusive Interview: हीरो बने विराथु रोहिंग्या पर थू थू | Ashin Wirathu | Dr. Suresh Chavhanke #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:10:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers