Share Market Today: HDFC और ICICI Bank के दमदार नतीजों से आज शेयर बाजार में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. जानें GIFT Nifty के आंकड़े और ईरान-अमेरिका तनाव का स्टॉक मार्केट पर कैसा होगा असर....
Lalit Modi Black magic claim: आईपीएल 2026 में मैदान के अंदर की टक्कर जितनी रोमांचक है, उतनी ही चर्चा अब मैदान के बाहर भी हो रही। सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले के बाद ब्लैक मैजिक का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
दरअसल, शनिवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई पर अहम जीत दर्ज की। लेकिन मैच के बाद चर्चा खेल की बजाय एक वायरल वीडियो और कथित चिट्ठी को लेकर शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक फैन स्टैंड में नींबू के साथ कुछ टोटका करता दिखा। इसके बाद दावा किया जाने लगा कि इस टोटके के तुरंत बाद सीएसके का एक बल्लेबाज आउट हो गया।
I remember I posted some team owner doing this to the opposing team. By doing exactly this themselves in opposing team dressing room. I even alerted the opposing team owners about this way back in 2011 season - when it happened and I got an alert with concrete proof. I will… https://t.co/jxmv84Nkwv
I remember I posted some team owner doing this to the opposing team. By doing exactly this themselves in opposing team dressing room. I even alerted the opposing team owners about this way back in 2011 season - when it happened and I got an alert with concrete proof. I will… https://t.co/jxmv84Nkwv
इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर एक कथित चिठ्ठी भी फैल गई, जिसे CSK के नाम से जोड़ा गया। इस फर्जी पत्र में दावा किया गया कि सीएसके ने हैदराबाद के खिलाफ ब्लैक मैजिक की शिकायत की है। हालांकि, इस पूरे मामले पर पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने सफाई देते हुए इस पत्र को पूरी तरह फर्जी बताया।
SRH fan tried lemon black magic in the stands to get CSK batters out ????????
ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, 'यह मामला इस बार फेक लगता है। लेकिन पहले ऐसा हो चुका है, जब एक टीम मालिक ने इस तरह की हरकत की थी।' उन्होंने आगे दावा किया कि साल 2011 के सीजन में एक टीम ओनर ने विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर इसी तरह का ‘टोटका’ किया था।
मोदी ने लिखा, 'मुझे उस समय पुख्ता सबूत मिले थे और मैंने दूसरी टीम के मालिकों को भी इसकी जानकारी दी थी। भविष्य में मैं इस तरह की घटनाओं और इसमें शामिल लोगों के नाम अपनी फिल्म या टीवी सीरीज में उजागर करूंगा।' उनके इस बयान ने मामले को और तूल दे दिया है।हालांकि, अभी तक इस बात का कोई आधिकारिक सबूत सामने नहीं आया है कि हालिया मैच में किसी तरह का ब्लैक मैजिक हुआ हो। क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी इसे महज अंधविश्वास और सोशल मीडिया की अफवाह मान रहे हैं।
अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो SRH ने अपने पहले छह मैचों में तीन जीत हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं CSK की स्थिति थोड़ी कमजोर है और टीम चार मैचों में दो जीत के साथ सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए आने वाले मुकाबले बेहद अहम होंगे।कुल मिलाकर, यह पूरा मामला दिखाता है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी अफवाहें और चर्चाएं भी तेजी से फैलती हैं।