Responsive Scrollable Menu

Shruti Haasan: 'क्या बक रहे हो तुम...', पैप की इस बात को सुन ठनका श्रुति हसन का माथा

Shruti Haasan: एक पब्लिक आउटिंग के दौरान श्रुति हासन को पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया। पैपराजी के गलत कमेंट पर उन्होंने तुरंत रिएक्ट कर क्लास लगा दी।

Continue reading on the app

महिला आरक्षण विधेयक पर सियासत तेज, बिहार के CM सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के पारित नहीं होने को लेकर सियासत तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है. इसी मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस वार्ता में एनडीए के सभी सहयोगी दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

सीएम सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह बेहद दुखद स्थिति है कि आधी आबादी यानी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मौका विपक्ष ने रोक दिया. उन्होंने कांग्रेस, टीएमसी, आरजेडी और समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों का इतिहास महिलाओं को आगे बढ़ाने के खिलाफ रहा है. उन्होंने कहा कि पहले भी महिला आरक्षण बिल को रोकने का काम किया गया और इस बार भी खुले तौर पर विरोध देखने को मिला.

परिवारवाद पर उठाए सवाल

सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि ये नेता अपने परिवार की महिलाओं को तो राजनीति में आगे बढ़ाते हैं, लेकिन आम घर की बेटियों और बहनों को मौका नहीं देना चाहते. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी की बहन चुनाव जीतती हैं, समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव की पत्नी सांसद बनती हैं, लेकिन आम महिलाओं के लिए रास्ता बंद किया जाता है.

बिल पास से बढ़ती महिलाओं की भागीदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर महिला आरक्षण विधेयक पास हो जाता तो देश और बिहार दोनों जगह महिलाओं की भागीदारी काफी बढ़ जाती. उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा में अभी केवल 29 महिला विधायक हैं, लेकिन बिल पास होने पर यह संख्या बढ़कर करीब 120 तक पहुंच सकती थी. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की योजना के अनुसार लोकसभा में सांसदों की संख्या बढ़ाकर 816 या 850 तक करने का प्रस्ताव था. ऐसे में लगभग 272 महिला सांसद संसद में पहुंच सकती थीं.

महिलाओं को आगे बढ़ाने का दावा

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि बिहार में 2006 में एनडीए सरकार बनने के बाद पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि आज बिहार में 50 प्रतिशत आरक्षण के बावजूद 59 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं चुनाव जीतकर आई हैं, जो महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है.

विपक्ष को जनता देगी जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले दलों को जनता जवाब देगी. उन्होंने इसे महिलाओं के साथ धोखा बताया और कहा कि देश की महिलाएं इस मुद्दे को समझ रही हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई नेता मौजूद

इस प्रेस वार्ता में एनडीए के कई नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इनमें बीजेपी की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की विधायक ज्योति मांझी, जदयू की लेसी सिंह, आरएलएम की स्नेहलता कुशवाहा, बीजेपी की संगीता कुमारी, एमएलसी अनामिका सिंह और निवेदिता सिंह मौजूद रहीं.

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई के लिए जीत 'फेवीकॉल' की तरह, टीम में कई टूटे दिलों को जोड़ देगी, IPL 2026 को भी मिल गया ऑक्सीजन

गुजरात के खिलाफ जीत से पहले पंजाब किंग्स ने सात विकेट से रौंदा, और हार्दिक पांड्या मैदान के बीचोबीच खड़े थे, जैसे कोई उस इमारत का नक्शा ढूंढ रहा हो जो उसी ने बनाई थी और जिसमें अब दरारें दिखने लगी हैं. क्रिकेट में टीम हारती है किसी भी खिलाड़ी की व्यक्तिगत हार नहीं होती वैसे ही जीत भी टीम की होती है Tue, 21 Apr 2026 17:13:33 +0530

  Videos
See all

Viral Video | अचानक लगी आग! बोरिंग मशीन में धमाके जैसा मंजर | #Ratlam #FireAccident #BreakingNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T12:33:29+00:00

दिल्ली में नकली 'ENO' और 'Nescafe' गिरोह का हुआ भंडाफोड़ | #DelhiNews #FakeGoods #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T12:42:48+00:00

Goonj with Rubika Liyaquat : महुआ मोइत्रा पर बुरी फंसी सोफिया खान!| Kharge on PM Modi | Terrorist #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T12:36:01+00:00

Delhi में आतंकी साजिश नाकाम! Pakistan लिंक का खुलासा | Delhi Police | Special Cell | ISI | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T12:31:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers