Pakistan की मेहनत पर फिरा पानी, Trump के एक Tweet ने US-Iran समझौते पर लगाया ब्रेक!
इसे भी पढ़ें: ईरानी जहाज में तबाही का सामान! China-Iran के 'खतरनाक गठबंधन' ने उड़ाई दुनिया की नींद, अब क्या करेंगे ट्रंप?
ट्रंप की सोशल मीडिया पर की गई शेखीबाज़ी कैसे महंगी पड़ी
इसे भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ पर बड़ा अपडेट, भारत को क्या फायदा?
सीज़फ़ायर डील की जानकारी बहुत जल्दी ज़ाहिर करना
"मैं शांत स्वभाव का हूं, भैया आराम से....," हार्दिक पांड्या के चिल्लाने पर ऐसा क्यों बोले तिलक वर्मा
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 30वां मुकाबला रविवार यानी 20 अप्रैल को खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर इस सीजन का दूसरा मैच जीता. यह जीत लगातार 4 मैचों में हार के बाद आई तो मुंबई इंडियंस का खेमा और फैंस खुशी से झूम उठे. तिलक वर्मा ने शानदार शतक लगाया. हालांकि पारी के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या तिलक वर्मा पर गुस्से में चिल्लाते हुए नजर आए थे, क्योंकि तिलक 22 गेंद पर सिर्फ 19 रन बनाकर खेल रहे थे, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ. अब तिलक वर्मा ने इसका खुलासा किया है कि दोनों के बीच क्या बात हुई थी.
गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक वर्मा ने की थी काफी धीमी शुरुआत
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 रन के स्कोर पर ही 3 बड़े विकेट गंवा दिए थे. जिसके बाद नंबर-5 पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरे. इस सीजन उनका प्रदर्शन खराब रहा था. ऐसे में उनपर रन बनाने का काफी दवाब था. तिलक वर्मा ने शुरुआत भी काफी धीमी की थी. वो शुरू के 22 गेंद पर सिर्फ 19 रन बनाकर खेल रहे थे. वहीं दूसके छोर पर हार्दिक पांड्या थे, जिसके बाद ब्रेक के दौरान मैदान पर हार्दिक और तिलक वर्मा के बीच बहस देखने को मिली थी. हार्दिक गुस्से में भी नजर आए थे.
हार्दिक पांड्या के चिल्लाने पर क्या बोले थे तिलक वर्मा?
टाइमआउट के दौरान हार्दिक पांड्या तिलक वर्मा के साथ बातचीत करते नजर आए. देखकर ऐसा लग रहा था कि हार्दिक तेज अवाज में चिल्लाते हुए तिलक से कुछ कह रहे हैं, जिसका खुलासा तिलक वर्मा ने मैच के बाद किया. तिलक वर्मा ने कहा, "हार्दिक पांड्या हमेशा जोश से भरे रहते हैं, मैं शांत और संयमित स्वभाव का हूं, इसलिए मैंने हार्दिक भैया से कहा कि वे आराम से खेलें और मैच देखें, मैं टीम में अपनी जगह बना लूंगा." इसके बाद तिलक वर्मा ने जो पारी खेलकर उसे देख कप्तान हार्दिक खुशी से कूद पड़े.
Tilak Verma said, "Hardik Pandya is always full of enthusiasm, I am of calm and composed nature, so I told Hardik Bhaiya to play comfortably and just watch the match, I will make a place for the team." pic.twitter.com/6ZIjUx02cY
— Surendra Yadav (@surendraYadav22) April 21, 2026
हार्दिक पांड्या ने भी तिलक वर्मा के साथ उस बातचीत का अपनी प्रतिक्रिया दी
हार्दिक पांड्या ने कहा, "घर से बाहर जाकर जीतना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. अहमदाबाद वैसे भी मुंबई इंडियंस के लिए हमेशा से एक मुश्किल मैदान रहा है. हमने अच्छा क्रिकेट खेला. बहुत खास महसूस हो रहा है क्योंकि हमे इसकी बहुत जरूरत थी. मुझे लगता है कि मैंने महसूस किया कि तिलक के पास जिस तरह की काबिलियत है, उसे सच में चिंता करने की जरूरत नहीं है. इसलिए मेरा मैसेज उसे यही था कि बस बॉल को देखो और शॉट लगाओ. अब समय आ गया था कि वह मैदान पर उतरे और अच्छा प्रदर्शन करे. तिलक, टीम और मुंबई इंडियंस के लिए इसकी बहुत जरूरत थी."
Tilak-ன் சரமாரி தாக்குதலுக்கு முன் Captain Pandya-வின் Motivational Talk!????????
— Star Sports Tamil (@StarSportsTamil) April 20, 2026
???? தொடர்ந்து காணுங்கள் | TATA IPL 2026 | #GTvMI | JioHotstar & Star Sports 1 தமிழில்#TATAIPL #TATAIPL2026 pic.twitter.com/pOqwasXawU
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के शतक के दम पर 5 विकेट पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया. तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौका 8 छक्का शामिल रहा. जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 15.1 ओवरों में सिर्फ 100 रनों पर सिमट गई. मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने 4 विकेट लेकर तहलका मचाया. इस तरह मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से जीत हासिल कर अपना नेट रनरेट नेगेटिव से पॉजिटिव किया. 0.067 नेट रन रेट और 4 अंकों के साथ अब एमआई की टीम चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को पछाड़कर प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच चुकी है.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का बना हुआ था खौफ...., बाजी मार ले गया ये बल्लेबाज, IPL 2026 में इस मामले बन गया है नंबर-1
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation

















.jpg)




