Responsive Scrollable Menu

दुनिया के 3,100 'बेकाबू' ग्लेशियर मचा सकते हैं कत्लेआम, वैज्ञानिकों ने जारी किया महाप्रलय का अलर्ट

वैज्ञानिकों की एक नई स्टडी ने 'सर्जिंग ग्लेशियर' के रूप में एक कहीं अधिक तत्काल और विनाशकारी खतरे की ओर इशारा किया है. ये ग्लेशियर किसी शांत ज्वालामुखी की तरह सालों तक बर्फ को जमा करते हैं और फिर अचानक अपनी रफ्तार बढ़ाकर तबाही मचा देते हैं. 'यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्ट्समाउथ' के नेतृत्व में हुए शोध में दुनिया भर के ऐसे 3,100 'बेकाबू' ग्लेशियरों को मार्क किया गया है, जो अचानक आई बाढ़, भीषण हिमस्खलन और नदियों का रास्ता रोककर महाप्रलय जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं.

Continue reading on the app

आलिया भट्ट के नाम पर पाकिस्तान में फर्जीवाड़ा:एक्ट्रेस की AI एडिट फोटो से बेच रहे कपड़े; अलग-अलग इवेंट्स से उठाई तस्वीरें

पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रांड 'वजायशा ऑफिशियल' आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर विवादों में आ गया है। आलिया इन तस्वीरों में एथनिक कलेक्शन में नजर आ रही हैं। लेकिन यह कोई ऑफिशियल शूट नहीं है, बल्कि आलिया की पुरानी तस्वीरों को AI और डिजिटल एडिटिंग के जरिए ब्रांड के कपड़ों पर सुपरइम्पोज (चिपकाया) किया गया है। पाकिस्तानी ब्रांड आलिया की AI तस्वीरों के जारिए अपने सिल्क कलेक्शन का प्रमोशन कर रहा है। ऐसे पकड़ी गई ब्रांड की चोरी 16 अप्रैल को ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर एक कैरोसेल पोस्ट किया। इसमें आलिया को गहरे लाल, टील और ब्लैक कलर के सिल्क सूट में दिखाया गया। ब्रांड ने कैप्शन में लिखा- "आलिया भट्ट को भी हमारा शीशा सिल्क कलेक्शन पसंद है।" लेकिन गौर से देखने पर पता चलता है कि ये तस्वीरें एक्ट्रेस के अलग-अलग इवेंट्स से उठाई गई हैं। इसमें आलिया का 2024 का लोरियल पेरिस रैंप वॉक वाला 'वेट हेयर लुक' और उनके सब्यसाची फोटोशूट के गहनों का इस्तेमाल किया गया है। यहां तक कि फरवरी 2026 के गुच्ची मिलान फैशन वीक के उनके लुक को भी एडिट किया गया है। ब्रांड बोला- 'हमें वायरल कर दो' इस पोस्ट पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। कई लोगों ने पूछा कि क्या आलिया को इस बारे में पता भी है? इस पर ब्रांड ने बिना किसी डर के हंसने वाले इमोजी के साथ रिप्लाई किया- "इसे प्लीज वायरल कर दो, ताकि उन्हें भी पता चल जाए।" जब एक यूजर ने चेतावनी दी कि "वे तुम पर केस (Sue) कर देंगी", तो ब्रांड ने जवाब दिया- "नहीं, वे ऐसा नहीं करेंगी।" यूजर्स ने आलिया को किया टैग सोशल मीडिया पर अब इस ब्रांड को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने इसे कॉपीराइट का उल्लंघन बताया है। एक यूजर ने लिखा, "यह पूरी तरह से AI का काम है, मैं यह आलिया को भेजूंगा।" फैंस लगातार आलिया भट्ट और उनकी टीम को टैग कर रहे हैं ताकि इस कमर्शियल धोखाधड़ी पर एक्शन लिया जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल डिफेंड करने उतरेगी टीम इंडिया, भारत में इस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट

asian games 2026 broadcasting rights in india: सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने 20वें एशियाई खेलों (Asian Games 2026) के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसका आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आईची-नागोया में किया जाएगा. यानी फैंस भारत में एशियन गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण सोनी के स्पोर्ट्स चैनलों और उनके ऐप Sony LIV पर देख सकेंगे. Tue, 21 Apr 2026 18:13:43 +0530

  Videos
See all

Delhi Violence Viral Video : दिल्ली में गुंडागर्दी! लाठी डंडों से हमला | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T13:12:15+00:00

Prahar: US Israel Iran War शुरू! | Islamabad Talks Fail | Trump Vs Xi Jinping | PM Modi | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T13:10:00+00:00

ईरानी महिलाओं ने उठाए हथियार, अब होगी जंग आर-पार ? | World News | Shorts | Viral Video | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T13:09:11+00:00

Viral Video | बस्ती में अनोखी शादी! दूल्हा लौटा, प्रेमी ने भरी मांग | #UPNews #ViralWedding #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T13:10:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers