इस्लामाबाद वार्ता 2.0: जंग रोकने की बड़ी कूटनीतिक कोशिश, Pakistan की मध्यस्थता में मिलेंगे America-Iran के टॉप लीडर्स
इसे भी पढ़ें: Pakistan की मेहनत पर फिरा पानी, Trump के एक Tweet ने US-Iran समझौते पर लगाया ब्रेक!
पाकिस्तान में कोई ईरानी प्रतिनिधिमंडल नहीं
इसे भी पढ़ें: धमकियों के बीच बातचीत नहीं होगी, अड़ा ईरान, 24 घंटे बाद क्या होगा?
'ईरान ने कई बार सीज़फ़ायर का उल्लंघन किया है': ट्रंप
दिल्ली-एनसीआर में बड़ा आतंकी प्लान फेल, पुलिस ने दो ISI एजेंट को दबोचा; बरामद हुईं ये चीजें
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एक बड़ी आतंकी साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते नाकाम कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर और इंटर-सर्विसेस इंटेलिजेंस (आईएसआई) से जुड़े नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे थे. ये आरोपी दिल्ली-एनसीआर में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे. उनके पास से हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं और अब पुलिस इस साजिश से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.
क्या थी पूरी साजिश?
स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान में बैठा गैंगस्टर शहजाद भट्टी, इंटर-सर्विसेस इंटेलिजेंस (ISI) के कथित सहयोग से भारत में हमले की योजना बना रहा है. बताया गया कि उसके गुर्गे दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर (21 साल) और विवेक बंजारा (19 साल) के रूप में हुई है. दोनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं. स्पेशल सेल ने एक खास अभियान के दौरान इन्हें पकड़ लिया. जांच के दौरान पता चला कि ये दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे और उसी के निर्देश पर काम कर रहे थे.
STORY | Two ISI operatives arrested for planning grenade attacks, target killings in Delhi-NCR
— Press Trust of India (@PTI_News) April 21, 2026
The Special Cell of Delhi Police has arrested two operatives allegedly working at the behest of Pakistan-based gangster and ISI proxy Shahzad Bhatti, with the police unearthing a… pic.twitter.com/3WzmeAHx3B
क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने आरोपी राजवीर के पास से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा दोनों के पास से दो मोबाइल फोन भी मिले हैं. इन फोन में आपत्तिजनक वीडियो और वॉयस नोट्स पाए गए हैं, जो इस साजिश से जुड़े अहम सबूत माने जा रहे हैं.
किसे बनाना था निशाना?
पूछताछ में सामने आया कि राजवीर को दिल्ली-एनसीआर के एक बड़े होटल को निशाना बनाने का निर्देश मिला था. इसके अलावा और भी संभावित टारगेट्स की जांच की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- राजधानी में आतंकी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 4 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया
और हो सकती है गिरफ्तारियां
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है. साथ ही उनके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. आने वाले समय में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें- Ghaziabad: 4 वर्षीय मासूम के साथ रेप-हत्या के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच SWAT टीम ने मुठभेड़ में किया ढेर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation











.jpg)




