Responsive Scrollable Menu

'ये उत्साह-उमंग निर्मम सरकार के प्रति गुस्से का प्रतीक', बंगाल के बिष्णुपुर में पीएम मोदी ने TMC पर साधा निशाना

Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जारी है. इस बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे. पीएम मोदी ने बिष्णुपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बांग्ला नववर्ष शुरू होने के बाद मेरी ये पहली जनसभा है. पीएम मोदी ने कहा कि आज अक्षय तृतीया का शुभ दिन भी है. मेरी कामना है कि सभी देशवासियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे. 

'ये उत्साह ये उमंग निर्मम सरकार के प्रति गुस्से का प्रतीक'

पीएम मोदी ने कहा कि इस पावन अवसर पर इस सभा का मंदिरों के शहर में होना सौभाग्य की बात है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं जहां भी जाता हूं हर जनसभा पहले से बड़ी होती जाती है. सभी पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं. पीएम ने कहा कि ये माहौल, ये प्यार ये उत्साह ये उमंग ये निर्मम सरकार के प्रति गुस्से का भी प्रतीक है. पीएम मोदी ने कहा कि इसका मतलब है कि बंगाल अब मान चुका है बंगाल अब ठान चुका है.

महिला सशक्तिकरण से है बीजेपी की पहचान- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मां शारदा की पवित्र धरती है. पीएम ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में माताएं बहनें आई हैं. बीजेपी की पहचान ही महिला सशक्तिकरण से है. महिला सुरक्षा से ही इसलिए देश के हर राज्य में बहनें-बेटियां बीजेपी को सबसे अधिक आशीर्वाद देती हैं. हम चाहते हैं कि विकसित भारत बनाने में बेटियों की भूमिका का विस्तार हो. राजनीति में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियां आएं. लेकिन संसद में क्या हुआ है आपने देखा.

पीएम मोदी ने उठाया महिला आरक्षण बिल का मुद्दा

पीएम ने महिला आरक्षण बिल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टीएमसी ने बंगाल की बहनों के साथ और धोखा दिया है. बंगाल की बहनें चाहती थीं कि उनको 33 प्रतिशत आरक्षण मिले. मोदी ने ये सुनिश्चित किया. बंगाल की बहनें चाहती थी कि ये 2029 से ही लागू हो मोदी ने इसके लिए भी कोशिश की. लेकिन टीएमसी नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में एमएलए बनें ज्यादा संख्या में एमपी बनें क्योंकि बंगाल की बेटियां इनके महाजंगल राज को चुनौती दे रही हैं.

संविधान की भावनाओं का गला घोंटने में लगी टीएमसी- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इसीलिए टीएमसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची और इन्होंने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट सुरक्षित रखने का कानून नहीं बनने दिया. ये वहीं टीएमसी है जो घुसपैठियों को लाभ देने के लिए हर कानून नियम तोड़ देती है ये वहीं टीएमसी है जो धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है. संविधान की भावनाओं का गला घोंटने में लगी है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

TCS Nashik Case: 'पिछली शादी की बात छिपाई, इस्लाम धर्म अपनाने का डाला दबाव'; नासिक टीसीएस कांड में नया खुलासा

TCS Nashik Case Update: नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कंपनी में कथित यौन उत्पीड़न के मामले में एक पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों में से एक ने अपनी शादी की बात छिपाकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही, उसने काम की जगह पर उसके धर्म का अपमान किया। उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव भी डाला

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सीएसके के पर टूटा मुसीबत का पहाड़, तीन सप्ताह के लिए बाहर हो सकता ये स्टार खिलाड़ी, सनराइजर्स के खिलाफ मैच में लगी थी चोट

Ayush Mhatre injury: आईपीएल 2026 में हार से परेशान चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है. सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में चोटिल होने वाले आयुष म्हात्रे आईपीएल से 3 सप्ताह के लिए बाहर हो सकते हैं. Sun, 19 Apr 2026 14:42:38 +0530

  Videos
See all

Nashik TCS Case: Nashik Corporate Jihad मामले के Malaysia से जुड़े तार | Jihad Harassment Case| N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T09:30:31+00:00

Manipur Violence: Delhi में मणिपुर हिंसा को लेकर उबाल...PM मोदी से कार्रवाई की मांग | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T09:39:11+00:00

Exclusive Interview: विराथू का इंटरव्यू विशेष...बस कुछ घंटे शेष | Rohingya | Myanmar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T09:32:58+00:00

Aman Chopra Debate: TCS Religious Conversion Case | Nida Khan | Ghazwa E Hind | Hindu | Muslims #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T09:32:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers