Responsive Scrollable Menu

CSK को लगा बड़ा झटका, 18 साल के आयुष म्ह्रात्रे हुए IPL 2026 से इतने दिनों के लिए बाहर

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर अब तक आधा भी पूरा नहीं हुआ है. उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. CSK के 18 साल के तूफानी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. वो चोट के चलते 3 हफ्ते तक आईपीएल से बाहर हो सकते हैं. उन्होंने बीते शनिवार यानी के 18 अप्रैल को हैदराबाद के राजवी गंधी क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजी करते समय चोट लगी थी. 

आयुष सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में चोटिल हो गए थे. अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वो आईपीएल 2026 के 3 हफ्तों के लिए बाहर हो सकते हैं. वहीं सीएसके के कोच माइकल हसी ने भी आयुष की चोट को गंभीर बताया और उनके आईपीएल 2026 से बाहर होने की बात पर संकेत दिए.

ये भी पढ़ें : देखा काले जादू का कमाल! पलक झपकते ही उड़ीं CSK के बल्लेबाज की गिल्लियां, हैदराबाद के काम आया टोटका

Continue reading on the app

भूत बंगला की लहर के बीच वामिका गब्बी की ऐश्वर्या राय से हुई तुलना, अक्षय कुमार ने बताया क्या है दोनों में समानता

Akshay Kumar Speaks About Aishwarya Rai and Wamiqa Gabbi: फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां पर काम करने के लिए हीरो के साथ-साथ हीरोइन का लुक बहुत मैटर करता है. अक्सर फिल्मों के लिए खूबसूरत लड़कियों को चुना जाता है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुधबाला से लेकर ऐश्वर्या तक कई खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपनी आखों और अदाओं से लोगों का प्यार बटोरा. जिस तरीके से मधुबाला की मासूमियत और सादगी भरी खूबसूरती से नई एक्ट्रेस की तुलना की जाती है. वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन की भूरी आंखों को लेकर भी तुलना की जाती हैं. वहीं, अब भूत बंगला (Bhooth Bangla) की लहर के बीच एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की तुलना ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से की जा रही है. सोशल मीडिया इस पर चर्चा तेजी से बढ़ती जा रही है. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार ने दोनों के बीच क्या समानता बताई है. 

अक्षय कुमार ने बताया क्या है दोनों में समानता

बॉलीवुड के खिलाड़ी नाम यानी अक्षय कुमार ने हाल ही में यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा से बात की. इस बातचीत में उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों के बारे में खुलकर बोला. इसी इंटरव्यू के बीच शुभांकर मिश्रा ने अक्षय से पूछा कि वामिका गब्बी की ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैट से तुलना की जा रही है. उनके साथ आपकी जोड़ी सुपरहिट रही थी, अब लोगों का कहना है कि वामिका के साथ भी आपकी जोड़ी हिट जाने वाली है.

इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'नहीं, वामिका गब्बी की आंखें ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी हैं. लेकिन उनकी अपनी अलग पहचान है. वो फिल्मों में बहुत स्ट्रगल के बाद आई हैं. उन्होंने पहले पंजाबी में बहुत फिल्मों काम किया था. अब वो हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड इंडस्ट्री में भी काम रही हैं.' अक्षय कुमार ने साफ किया कि वामिका और ऐश्वर्या की आंखों में समानता है लेकिन उनकी अलग पहचान है.

हेरा फेरी 3 नहीं बन रही

अक्षय कुमार से हेरा फेरी 3 की मेकिंग को लेकर भी सवाल पूछा गया कि इस फिल्म को लेकर बातचीत आगे बढ़ी या नहीं. इस पर उन्होंने साफ कहा कि हेरा फेरी 3 फिल्म नहीं आ रही है. फिलहाल एक साल तक तो इस पर काम नहीं होगा. उन्होंने बताया कि फिल्म की कास्ट को लेकर कोई इश्यू नहीं है. क्योंकि 'वेलकम टू जंगल' में उनके साथ परेश रावल और सुनील शेट्टी भी हैं तो इसको लेकर कोई इश्यू नहीं है. ऐसी बहुत सारी चीजे हैं जिसकी वजह से फिल्म नहीं बन रही है और कैमरे के सामने नहीं बताई जा सकती है.  

ये भी पढ़ें: कौन हैं गोवा की Sadhvi Satish Sail?, कूट-कूट के भरा है टैलेंट, 30 सुंदरियों को पछाड़कर बनीं Miss India 2026

तीन बार मरते-मरते बचे अक्षय कुमार

इसी इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि वो शूटिंग के दौरान तीन बार मरते-मरते बचे थे. उन्होंने सैनिक फिल्म के दौरान हुए हादसे के बारे में बताया कि जब वह इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें वायर से लटक कर एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग तक जाना था. उस दौरान उनका हाथ थक गया था. उन्होंने सोचा था कि वो इस स्टंट को कर लेंगे लेकिन उस दौरान वो बाल-बाल बचे थे.

इसके अलावा उनके इंटरनेशनल खिलाड़ी और खिलाड़ी 786 फिल्म के दौरान हुए दो और हादसों के बारे में जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इंटरनेशल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान तो उनका आधा शरीर कट जाता, जब वह पानी में बोट के अंदर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे हालांकि किसी तरह उन्होंने बोट को ऊपर से पकड़कर अपनी जान बचाई.

एक नजर भूत बंगला की कमाई पर

बता दें कि हाल ही में ही रिलीज हुई भूत बंगला सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने दूसरे दिन 19 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, अपने ओपनिंग डे पर इसने 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इससे अलग पेड प्रीव्यू शो से इसने 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. अब तक भूत बंगला ने इंडिया में नेट कलेक्शन 35 करोड़ कर लिया है.

ये भी पढ़ें: इस हसीना पर था दीपिका पादुकोण के पापा का क्रश, शादी की खबर सुन फुट-फुटकर रोने लगे थे एक्ट्रेस के पिता

Continue reading on the app

  Sports

बेवफाई का खौफनाक अंत, जब क्रिकेटर ने पत्नी के सीने में उतारी 7 गोलियां, कोर्ट ने सुनाया मौत का फरमान

West Indies cricketer Leslie Hylton shot his wife: वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर लेसली हिलटन अपने समय के एक बेहतरीन खिलाड़ी थे, लेकिन पर्सनल लाइफ की मुश्किल और प्यार में मिले धोखे ने उनकी दुनियां ही उजाड़ दी. हिल्टन ने बेवफाई के शक में अपनी पत्नी के सीने में 7 गोलियां उतारकर उन्हें मौत की घाट उतार दी थी. Sun, 19 Apr 2026 15:51:18 +0530

  Videos
See all

महिला आरक्षण पर CM Vishnu Deo Sai का बड़ा बयान! | Shorts | Women Reservation Bill | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:09:33+00:00

Gold Rate Latest Update: रिकॉर्ड ऊंचाई से सोने में 18% गिरावट #shorts #ytshorts #goldratetoday #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:07:05+00:00

Varanasi News : वाराणसी में टला बड़ा हादसा! | Accident Rescue Operation | Shorts | Safety Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:06:34+00:00

Navneet Rana Viral: Mamata, स्टालिन, कांग्रेस, उद्धव को नवनीत ने गजब सुनाया ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T11:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers