Responsive Scrollable Menu

Social Media पर बवाल के बाद झुका Lenskart, बिंदी-तिलक पर मांगी माफी, जारी कीं New Guidelines

चश्मों की खुदरा कंपनी लेंसकार्ट ने एक कथित आंतरिक ग्रूमिंग दस्तावेज को लेकर सोशल मीडिया पर हुए विरोध के बाद माफी मांगी है। इसके अलावा कंपनी ने नया ‘इन-स्टोर स्टाइल गाइड’ जारी किया है, जिसमें कर्मचारियों को कार्यस्थल पर धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक पहनने की अनुमति दी गई है। कंपनी ने ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि ग्राहकों और समुदाय की चिंताओं को दूर करने के लिए वह अपने दिशानिर्देशों को सार्वजनिक और पारदर्शी बना रही है।

नई नीति में टीम के सदस्यों द्वारा आस्था से जुड़े सभी प्रतीकों जैसे बिंदी, तिलक, सिंदूर, कलावा, मंगलसूत्र, कड़ा, हिजाब और पगड़ी को स्वीकार किया गया है। कंपनी ने कहा, “यदि हमारे कार्यस्थल से जुड़े किसी भी संचार से किसी को ठेस पहुंची हो या ऐसा महसूस हुआ हो कि उनकी आस्था का यहां स्वागत नहीं है, तो हमें गहरा खेद है।

यह लेंसकार्ट की पहचान नहीं है और न ही कभी होगी।” यह विवाद उस समय सामने आया जब एक कथित कर्मचारी ग्रूमिंग नीति का दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बिंदी और तिलक जैसे कुछ धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध होने का दावा किया गया था। इस पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने नाराजगी जताई और बहिष्कार की मांग की। इस मामले पर कंपनी के संस्थापक

पीयूष बंसल ने पहले स्पष्ट किया था कि वायरल दस्तावेज ‘पुराना संस्करण’ है और कंपनी की वर्तमान नीति को नहीं दर्शाता। उन्होंने कहा था, “यह दस्तावेज हमारी मौजूदा दिशानिर्देशों को प्रतिबिंबित नहीं करता। हमारी नीति में किसी भी धार्मिक अभिव्यक्ति, जैसे बिंदी और तिलक, पर कोई प्रतिबंध नहीं है।’’ उन्होंने इसको लेकर उत्पन्न भ्रम तथा चिंता के लिए खेद जताया था। कंपनी ने अपने ताजा बयान में कहा कि उसके 2,400 से अधिक स्टोर ऐसे लोगों द्वारा संचालित हैं जो अपने विश्वास और परंपराओं के साथ काम करते हैं।

बयान में कहा गया, “लेंसकार्ट भारत में बनी, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए कंपनी है।’’ कंपनी ने यह भी कहा कि भविष्य में उसकी हर नीति, प्रशिक्षण सामग्री और संचार समावेशी मूल्यों को दर्शाएंगे और वह ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।

Continue reading on the app

Listen: 'आपने अनुमति दी थी, फिर फायर क्यों?'-रेडियो पर गूंजती भारतीय टैंकर की SOS कॉल वायरल

होर्मुज़ जलडमरूमध्य में भारतीय टैंकर सनमार हेराल्ड पर कथित गोलीबारी से तनाव बढ़ा। ईरानी IRGC पर फायरिंग के आरोप, जहाजों को लौटना पड़ा। भारत ने ईरान से विरोध दर्ज किया। घटना से होर्मुज़ स्ट्रेट, शिपिंग सुरक्षा और तेल व्यापार संकट बढ़ा।

Continue reading on the app

  Sports

13 की उम्र में करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट... 14 में शतक, आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी का स्वर्णिम एक साल, 10 रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौंकाया

Vaibhav Sooryavanshi 1 years Completed in IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आज आईपीएल में अपना एक साल पूरा कर लिया. 13 साल की उम्र में करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने से लेकर जसप्रीत बुमराह जैसे घातक गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने तक, इस युवा खब्बू बल्लेबाज ने वो कर दिखाया है जो अच्छे-अच्छे दिग्गज अपने पूरे करियर में नहीं कर पाते. पढ़िए, वैभव के उन 10 रिकॉर्ड्स की कहानी जिन्होंने आईपीएल का इतिहास बदल दिया. Sun, 19 Apr 2026 17:16:10 +0530

  Videos
See all

Navneet Rana On Opposition: 'डिपॉजिट भी नहीं बचा पाओगे अपने चीतों का..' #shorts #navneetrana #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T12:15:08+00:00

Uttrakhand News: मदरसा बोर्ड पर CM धामी सरकार का बड़ा कदम ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T12:13:59+00:00

News Ki Pathshala | जंग थमेगी या नहीं..'मुस्लिम ब्रदरहुड'..भारत के लिए नई चुनौती ? | Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T12:12:35+00:00

CM Yogi On TMC: 'बंगाल में TMC के गुंडे..' फायर मोड में क्या बोले CM योगी ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T12:07:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers