TCS Nashik Case: 'पिछली शादी की बात छिपाई, इस्लाम धर्म अपनाने का डाला दबाव'; नासिक टीसीएस कांड में नया खुलासा
TCS Nashik Case Update: नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कंपनी में कथित यौन उत्पीड़न के मामले में एक पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों में से एक ने अपनी शादी की बात छिपाकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही, उसने काम की जगह पर उसके धर्म का अपमान किया। उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव भी डाला
दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे दीपिका-रणवीर:कपल ने बेटी दुआ की क्यूट फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की दी जानकारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। दीपिका और रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी बेटी दुआ के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की गई, जिसमें उनकी बेटी ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है, जो 'पॉजिटिव' रिजल्ट दिखा रहा है। तस्वीर में रणवीर सिंह बेटी को गोद में लिए हुए हैं, हालांकि उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। तस्वीर में दुआ का आधा चेहरा नजर आता है। दीपिका और रणवीण की पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया। एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा, "बधाई हो, आप दोनों खुश रहें।" फिल्म धुरंधर में रणवीर के को-स्टार दानिश पंडोर ने कमेंट किया, "मेहर।" नील नितिन मुकेश ने इमोजी शेयर किया। बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, "वेलकम बेबी गर्ल। 8-9-2024। दीपिका और रणवीर।" इससे पहले फरवरी 2024 में दीपिका की प्रेग्नेंसी की घोषणा की गई थी। दीपिका और रणवीर ने कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में इटली में शादी की थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol














.jpg)








