Donald Trump का बड़ा कबूलनामा, Oval Office में बर्गर डिलीवरी था Political Stunt, बोले- ये जरूरी है
'डोरडैश' डिलीवरी स्टंट पर विवाद
इसे भी पढ़ें: Iran-US Peace Talks पर सस्पेंस, तेहरान बोला- फाइनल समझौते में अभी लगेगा काफी वक्त
विश्वसनीयता पर उठे सवाल
इसे भी पढ़ें: Strait Of Hormuz में गोलियों की गूंज! जहाजों पर फायरिंग, भारतीय सुपरटैंकर भी शामिल
प्रचार की नई रणनीति
Shukra Gochar 2026: आज वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र देव, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, बरसेगा छप्पर फाड़ धन
Shukra Gochar 2026: शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में धन, ऐश्वर्य, प्रेम, नौकरी, व्यापार और दांपत्यसुख का ग्रह माना जाता है. शुक्र का प्रत्येक गोचर 12 राशियों पर प्रभाव ड़ालता है. आज यानी 19 अप्रैल 2026, रविवार को अक्षय तृतीया के दिन शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहा है. शुक्र का गोचर वृषभ राशि में होगा. शुक्र वृषभ राशि के स्वामी हैं. इस राशि में गोचर से शुक्र बेहद शक्तिशाली मालव्य राजयोग भी बनाएगा.
इस राजयोग को ज्योति शास्त्र के पांच महापुरुष राजयोग में से एक माना जाता है. इस राजयोग की वजह से कुछ राशि के जातकों को बेहतरीन लाभ की प्राप्ति होगी. शुक्र के इस गोचर से कुछ राशि के जातकों की धन की समस्या समाप्त होगी. नौकरी और व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ प्राप्त होगा. प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. आइए जानते हैं किन राशि के जातकों को शुक्र के इस गोचर से उत्तम लाभ प्राप्त होगा.
शुक्र गोचर से इन राशियों की खुलेगी किस्मत
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी हैं शुक्रदेव. आज आपकी राशि में ही शुक्र का गोचर होगा. शुक्र के इस गोचर से बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रभाव बढ़ेगा. आर्थिक स्थित बहुत मजबूत होगी. आय के नए साधन प्राप्त होंगे. करियर में उन्नति होगी. अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. आपको प्रमोशन और वेतन वृद्धि मिल सकती है. कारोबार में नया निवेश अच्छा लाभ कराएगा. कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. परिवार में खुशियां आएंगी. प्रेम और दांपत्यजीवन मधुर रहेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर शुभ रहेगा. आपकी राशि के एकादश भाव में शुक्र का गोचर होगा. मन की सभी इच्छाएं पूरी होंगी. भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. नया मकान या वाहन का सुख मिलेगा. प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा. धन आगमन बहुत अच्छा रहेगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. नौकरी करने वालों को इंक्रीमेंट मिल सकता है. अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. छात्रों को प्रतियोगिता-परीक्षा में सफलता मिलेगी. व्यापार में सरकारी काम सफलता से पूरे होंगे. अचानक से बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है. परिवार में शुभ काम होंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर शुभ परिणाम देगा. आपकी राशि के दशम भाव में शुक्र गोचर करेगा. रोजगार की समस्या दूर होगी. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा. आपके काम की प्रशंसा होगी. धन की समस्या दूर होगी. अच्छा धन लाभ होगा. कारोबार में नई साझेदारी से लाभ की प्राप्ति होगी. व्यापार में नई योजनाओं को लागू करना का सही समय रहेगा. आपके सुखों में वृद्धि होगी. लेकिन काम और परिवार के बीच सामजंस्य बनाना होगा, वरना विवाद की स्थिति बन सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उत्तम फल देगा. शुक्र आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेगा. इस गोचर से भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. सभी काम समय पर पूरे होंगे. कारोबार में मेहनत का पूरा लाभ प्राप्त होगा. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. भाई-बहन से शुभ समाचार प्राप्त होगा. विदेश यात्रा के योग बनेंगे. विदेश संबंधित कामों में तेजी आएगी. विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की बाधाएं दूर होंगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उत्तम परिणाम देगा. शुक्र का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा. इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा. दांपत्यजीवन में मधुरता आएगी. अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे. नया मकान या वाहन खरीदने के योग बनेंगे. कारोबार में प्रगति होगी. अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. नई साझेदारी से अच्छा लाभ और व्यापार का विस्तार होगा. समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फल देगा. शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव में होगा. अचानक से धन लाभ हो सकता है. पुराने निवेश का लाभ इस गोचर के दौरान मिलेगा. नौकरी में आपके निर्णय और काम की सराहना होगी. सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने की वजह से आपका प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार में अच्छी डील फाइनल होगी. सरकार का सहयोग प्राप्त होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. छात्रों को मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. संतान सुख और परिवार में मांगलिक काम हो सकता है. आपका मन प्रसन्न रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ परिणाम देगा. शुक्र का गोचर आपकी राशि के चतुर्थ भाव में होगा. भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. नई प्रॉपर्टी या मकान खरीद सकते हैं. वाहन सुख की प्राप्ति होगी. प्रॉपर्टी या कमीशन का काम करने वालों को अच्छा धन लाभ होगा. नौकरी में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप सफलता से पूरा करेंगे. कारोबार से संबंधित यात्राएं धन लाभ कराएंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फल देगा. शुक्र का गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में होगा. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. काम से संबंधित यात्राएं सफलता से पूरी होंगी. नौकरी में रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है. मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है. कारोबार में नया निवेश अच्छा धन लाभ देगा. भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं. धन लाभ के सभी प्रयास सफल रहेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा.
यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026: आज है अक्षय तृतीया का पावन पर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation





















