Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 में आज बड़ा मुकाबला, कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने होगी राजस्थान रॉयल्स, KKR को नहीं मिली अब तक एक भी जीत

आईपीएल 2026 में रविवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए खास रहने वाला है। दरअसल डबल हेडर के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। बता दें कि यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है।

दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स का इस सीजन में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। बता दें कि टीम अब तक छह मैच खेल चुकी है जिसमें से पांच मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, लेकिन पिछले मैच में हार के बाद टीम जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी।

KKR की टीम चयन पर उठ रहे सवाल

दरअसल इस सीजन में कोलकाता की सबसे बड़ी परेशानी टीम कॉम्बिनेशन और रणनीति को लेकर रही है। कई मुकाबलों में टीम मजबूत स्थिति में होने के बावजूद मैच गंवा बैठी है। वहीं इसी वजह से कप्तानी और टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए एक मैच में नमी वाली पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला टीम के लिए भारी पड़ गया था। शुरुआती ओवरों में ही KKR ने तीन विकेट खो दिए थे और मैच हाथ से निकल गया। वहीं टीम के मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से अपनी पुरानी लय में नहीं दिखे हैं। पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए वे महंगे साबित हुए, हालांकि पिछले मैच में उन्होंने कुछ अहम विकेट लेकर वापसी के संकेत जरूर दिए।

वहीं KKR के लिए यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि कोलकाता में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण इस मुकाबले के बाद ईडन गार्डन्स में करीब एक महीने तक कोई मैच नहीं खेला जाएगा। ऐसे में टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेगी।

राजस्थान रॉयल्स की वापसी

दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी, जिससे टीम को खिताब का मजबूत दावेदार माना जाने लगा था। हालांकि पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार ने उनकी लय को थोड़ा बिगाड़ दिया है। वहीं उस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और रियान पराग जैसे बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। अब रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम कोलकाता के खिलाफ अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेगी।

पिच रिपोर्ट पर डालें नजर

वहीं अगर पिच रिपोर्ट की बात करें तो ईडन गार्डन्स की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और मैदान छोटा होने की वजह से चौके-छक्के भी ज्यादा देखने को मिलते हैं। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, जबकि मिडिल ओवरों में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। दरअसल दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें कोलकाता ने 16 और राजस्थान ने 12 मैच जीते हैं।

Continue reading on the app

सीएम आज करेंगे ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ का शुभारंभ, भोपाल से ओरछा-चंदेरी का सफर होगा आसान, जानें कितना लगेगा किराया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रामराजा की नगरी ओरछा और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध चंदेरी जाना अब आसान होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 19 अप्रैल को सुबह 10:45 बजे पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा राजधानी के स्टेट हैंगर से शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे यात्रियों को बोर्डिंग पास भी प्रदान करेंगे।

यह सेवा सप्ताह में 5 दिन (बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) संचालित होगी। इससे श्रद्धालु श्रीरामराजा मंदिर में सुगमता से दर्शन के लिये पहुंच सकेंगे और चंदेरी की सांस्कृतिक विरासत व प्रसिद्ध हस्तशिल्प (चंदेरी साड़ी) का अनुभव ले सकेंगे। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस सेवा में पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा के लिए 6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 2025 के अवसर पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का भी शुभारंभ किया गया था। यह सेवा वर्तमान में आध्यात्मिक सेक्टर इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर के साथ वाइल्डलाइफ सेक्टर जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़, चित्रकूट और मैहर के बीच सफलतापूर्वक संचालित है। इस सेवा का अब तक 2 हजार 648 पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने लाभ लिया है।

कितना लगेगा किराया

  • यात्रियों के लिए भोपाल से चंदेरी का किराया ₹5,500 और भोपाल से ओरछा का किराया ₹6,500 निर्धारित किया गया है।
  • ₹14,500 के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी ‘एंड-टू-एंड’ सुविधाएं भी शामिल हैं।
  • चंदेरी और ओरछा में पर्यटकों के लिए ₹3,500 में ‘जॉय राइड’ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
  • गंतव्य पर होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था भी पूर्व निर्धारित रहेगी। बुकिंग के लिए पर्यटक www.flyola.in और IRCTC पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं।

 

Continue reading on the app

  Sports

SRH Captain ईशान किशन का बड़ा बयान, कहा- अच्छी पिच थी, हमारी Batting और बेहतर होनी चाहिए थी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर टीम को स्कोर में 30-40 रन और जोड़ने चाहिए थे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (59 रन) की शानदार शुरूआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी।

अभिषेक और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अर्धशतकों को छोड़ दें तो सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इकाई ने सीएसके के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे चौथी हार का मुंह देखना पड़ा।

उसके लिए मैथ्यू शॉर्ट 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। किशन ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जब आपके पास युवा गेंदबाज होते हैं तो यह शानदार होता है क्योंकि वे अपने नयी योजना के साथ आते हैं। उन्हें बखूबी काम ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और हम 30-40 रन पीछे रह गए। हमें और बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थे। हम अंक तालिका की तरफ नहीं देख रहे हैं क्योंकि यह लंबा टूर्नामेंट है। हम एक समय में एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं।

Sun, 19 Apr 2026 15:16:51 +0530

  Videos
See all

Breaking News : राजस्थान के भिवाड़ी में हुआ बहुत बड़ा हादसा! | Fire Accident | Rajasthan Fire | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:11:30+00:00

Breaking News: फरीदाबाद की कई कंपनियों में लगी आग | #ytshorts #shortsvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:16:51+00:00

PM Modi News : अन्नामलाई ने पीएम मोदी के कान में क्या कहा ? #annamalai #pmmodi #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:06:44+00:00

Navneet Rana Viral: 'तुम्हारे गिरेबान में..' गुस्से से लाल हो गईं नवनीत राणा! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:08:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers