IPL 2026: क्या बदल जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान? आर अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम ने अपने 6 में से 4 मुकाबले गंवाए और अंक तालिका में निचले हिस्से में पहुंच गई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में टीम संघर्ष करती नजर आ रही। इसी बीच भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने एक बड़ा बयान देकर चर्चा छेड़ दी।
अश्विन का मानना है कि सीएसके में नया चेहरा संजू सैमसन भविष्य में कप्तानी संभाल सकते। उन्होंने कहा कि वह कोई भविष्यवक्ता नहीं लेकिन उन्हें लगता है कि सैमसन किसी समय CSK की कमान संभालते नजर आ सकते। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि सैमसन को किसी की विरासत में नहीं, बल्कि अपनी पहचान के साथ टीम को आगे बढ़ाना चाहिए।
संजू बन सकते सीएसके के कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया था और इस बार भी टीम लगातार स्थिरता नहीं दिखा पा रही। दो मैच जीतकर वापसी के संकेत दिए, लेकिन फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 180 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गई। यह समस्या नई नहीं है। 2018 के बाद से CSK बड़े स्कोर का पीछा करने में कई बार नाकाम रही।
ऋतुराज अबतक नाकाम रहे
महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम को एक मजबूत कप्तान की तलाश रही। पहले रवींद्र जडेजा और अब ऋतुराज गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी दी गई, लेकिन दोनों ही अब तक उस स्तर का असर नहीं छोड़ पाए, जिसकी उम्मीद थी। गायकवाड़ के फैसलों को लेकर भी सवाल उठ रहे।
संजू राजस्थान को फाइनल में पहुंचा चुके
दूसरी ओर, संजू सैमसन का कप्तानी रिकॉर्ड अच्छा रहा। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 2022 में फाइनल तक पहुंचाया था। अश्विन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि सैमसन दबाव में भी अच्छे फैसले लेते हैं और खिलाड़ियों के साथ उनका जुड़ाव मजबूत होता है। वह फीडबैक लेने में भी पीछे नहीं हटते, जो एक अच्छे कप्तान की पहचान है।
सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। अश्विन ने टी20 क्रिकेट को लेकर भी अहम बात कही। उन्होंने कहा कि अब यह फॉर्मेट सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धियों का नहीं रहा, बल्कि टीम के प्रभाव और नतीजों पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। सीएसके के लिए एक और झटका आयुष म्हात्रे की चोट है, जिससे टीम की बल्लेबाजी कमजोर हुई है। ऐसे में सैमसन से बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है।
अब चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह मैच टीम के लिए बेहद अहम है, जहां उन्हें वापसी की सख्त जरूरत होगी।
Mahavatar Parshuram: ‘महावतार परशुराम’ टीजर- पोस्टर जारी, जानिए फिल्म की रिलीज डेट
Mahavatar Parshuram Release Date: भगवान विष्णु के अवतारों पर आधारित ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की अगली फिल्म ‘महावतार परशुराम’ का आधिकारिक ऐलान हो गया है। होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन इस भव्य प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं। पहली फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ की सफलता के बाद अब दूसरा हिस्सा फैंस के बीच चर्चा में है।
पोस्टर और टीजर ने मचाया धमाल
मेकर्स ने परशुराम जयंती के खास मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर रिलीज किया। पोस्टर में दमदार टैगलाइन दी गई है “जहां धैर्य समाप्त होता है, वहां परशुराम का फरसा शुरू होता है!” इस लाइन ने ही फिल्म के इंटेंस और पावरफुल टोन का अंदाजा दे दिया है।
भगवान विष्णु के छठे अवतार की कहानी
यह फिल्म भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की कहानी को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करेगी। कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे परशुराम ने अधर्म और अत्याचार के खिलाफ हथियार उठाया और संतुलन स्थापित किया।
‘महावतार यूनिवर्स’ का दूसरा पार्ट
‘महावतार परशुराम’ सात भागों वाले ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की दूसरी फिल्म है। इससे पहले ‘महावतार नरसिम्हा’ को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद अगली फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया था।
फिल्म का पोस्टर हिंदी और अंग्रेजी के साथ कई क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज किया गया है। इससे साफ है कि मेकर्स इसे पैन इंडिया स्तर पर बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी में हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स के मुताबिक ‘महावतार परशुराम’ दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
क्यों खास है यह फिल्म?
‘केजीएफ’, ‘सालार’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाली होम्बले फिल्म्स इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर बना रही है। ऐसे में फैंस को एक विजुअली शानदार और पावरफुल फिल्म की उम्मीद है।
यह भी पढ़े- नाना को मिली जान से मारने की धमकी, रातोंरात छोड़ना पड़ा कश्मीर; समय रैना ने सुनाई आपबीती
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






