सीएम आज करेंगे ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ का शुभारंभ, भोपाल से ओरछा-चंदेरी का सफर होगा आसान, जानें कितना लगेगा किराया
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रामराजा की नगरी ओरछा और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध चंदेरी जाना अब आसान होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 19 अप्रैल को सुबह 10:45 बजे पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा राजधानी के स्टेट हैंगर से शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे यात्रियों को बोर्डिंग पास भी प्रदान करेंगे।
यह सेवा सप्ताह में 5 दिन (बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) संचालित होगी। इससे श्रद्धालु श्रीरामराजा मंदिर में सुगमता से दर्शन के लिये पहुंच सकेंगे और चंदेरी की सांस्कृतिक विरासत व प्रसिद्ध हस्तशिल्प (चंदेरी साड़ी) का अनुभव ले सकेंगे। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस सेवा में पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा के लिए 6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है।
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 2025 के अवसर पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का भी शुभारंभ किया गया था। यह सेवा वर्तमान में आध्यात्मिक सेक्टर इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर के साथ वाइल्डलाइफ सेक्टर जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़, चित्रकूट और मैहर के बीच सफलतापूर्वक संचालित है। इस सेवा का अब तक 2 हजार 648 पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने लाभ लिया है।
कितना लगेगा किराया
- यात्रियों के लिए भोपाल से चंदेरी का किराया ₹5,500 और भोपाल से ओरछा का किराया ₹6,500 निर्धारित किया गया है।
- ₹14,500 के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी ‘एंड-टू-एंड’ सुविधाएं भी शामिल हैं।
- चंदेरी और ओरछा में पर्यटकों के लिए ₹3,500 में ‘जॉय राइड’ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
- गंतव्य पर होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था भी पूर्व निर्धारित रहेगी। बुकिंग के लिए पर्यटक www.flyola.in और IRCTC पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं।
ईयू उपाध्यक्ष के बयान पर ईरान का पलटवार, अंतरराष्ट्रीय कानून की बातों को इस्माइल बाघेई ने बताया चरम पाखंड
तेहरान, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने अमेरिका पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत होर्मुज स्ट्रेट बिना किसी शुल्क के खुला रहना चाहिए। इस पर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने ईसी उपाध्यक्ष पर जोरदार पलटवार किया है।
ईरानी नेता इस्माइल बाघेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काजा कल्लास के पोस्ट को रिशेयर कर लिखा, ओह, वो अंतरराष्ट्रीय कानून, जिसे ईयू दूसरों को भाषण देने के लिए इस्तेमाल करता है, चुपचाप अमेरिका-इजरायल के बीच आक्रामक युद्ध को हरी झंडी दे देता है और ईरानियों पर हो रहे अत्याचारों को अनदेखा कर देता है।
बाघेई ने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई पर यूरोपीय संघ के बयान केवल उपदेश तक सीमित हैं, जबकि व्यवहार में यूरोप अपने ही सिद्धांतों पर अमल करने में बार-बार विफल रहा है।
उन्होंने कहा, उपदेशों को रहने दें। यूरोप जो कहता है, उसे करने में लगातार नाकाम रहा है, जिससे उसकी अंतरराष्ट्रीय कानून की बातें चरम पाखंड बन गई हैं। अंतरराष्ट्रीय कानून का कोई भी नियम ईरान को एक तटीय देश होने के नाते होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों को होने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने से नहीं रोकता है।
वहीं होर्मुज स्ट्रेट से बिना शर्त ट्रांजिट को लेकर इस्माइल ने कहा, और होर्मुज में बिना शर्त ट्रांजिट का रास्ता, यह बात उसी समय सच हो गई जब अमेरिका/इजरायली हमले ने अमेरिकी सैन्य एसेट्स को स्ट्रेट के पिछले हिस्से में ला दिया।
काजा कल्लास ने कहा था, अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत, होर्मुज स्ट्रेट जैसे पानी के रास्तों से ट्रांजिट खुला और फ्री रहना चाहिए। आज स्ट्रेट को फिर से खोलने की अपनी अपील में नेताओं ने यही बात साफ की। कोई भी पैसे देकर जाने वाली स्कीम दुनिया भर के समुद्री रास्तों के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम करेगी। ईरान को ट्रांजिट फीस लगाने का कोई भी प्लान छोड़ना होगा।
यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा था कि सीजफायर होने के बाद यूरोप ऊर्जा और व्यापार के बिना किसी रुकावट के फिर से शुरू करने में अपनी भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा, ईयू का एस्पाइड्स नेवल मिशन पहले से ही लाल सागर में काम कर रहा है और पूरे इलाके में शिपिंग की सुरक्षा के लिए इसे तेजी से मजबूत किया जा सकता है। यह मदद देने का सबसे तेज तरीका हो सकता है।
--आईएएनएस
केके/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation













.jpg)





