Responsive Scrollable Menu

जितेंद्र की फ्लॉप फिल्म, धरा रहा गया था जया प्रदा का स्टारडम, खलनायिका’ बनी हसीना ने 1 सीन देकर खूब काटा था बवाल

‘आशिकी’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अनु अग्रवाल इन दिनों फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह बनी उनकी साल 1993 में आई फिल्म खलनायिका के एक चर्चित सीन वजह से सु्र्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने इस सीन को यादकर दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.

Continue reading on the app

Mulank Rashifal (19 अप्रैल 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

19 April ka Ank Rashifal: आज 19 अप्रैल है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 19/04/2026, 1+9+0+4+2+0+2+6 =24 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 है, जिसका जोड़ 6(2+4=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 19 अप्रैल का अंक राशिफल।

मूलांक 1
यह दिन आपके लिए अत्यंत प्रभावशाली रहेगा। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और आप अपने कार्यों में आगे बढ़कर निर्णय लेंगे। नई योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने का यह सही समय है। करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि अहंकार से बचना जरूरी है, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान या योग करें।

मूलांक 2
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आप संवेदनशील रहेंगे और छोटी बातों का असर ज्यादा महसूस करेंगे। रिश्तों में धैर्य और समझदारी बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, लेकिन निर्णय लेने में संकोच हो सकता है। पानी से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें। चंद्रमा के प्रभाव के कारण मन को शांत रखने की आवश्यकता है।

मूलांक 3
आज आपके लिए रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का दिन है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। शिक्षा, लेखन, या कला से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। गुरु के प्रभाव से ज्ञान में वृद्धि होगी और नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

मूलांक 4
यह दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको अपने कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम देर से मिलेंगे। अचानक बदलाव या योजनाओं में रुकावट आ सकती है। राहु के प्रभाव के कारण भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें। तकनीकी कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मूलांक 5
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और गतिशीलता से भरपूर रहेगा। आप नए लोगों से मिलेंगे और नए अवसर प्राप्त करेंगे। व्यापार और संचार से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। बुध के प्रभाव से आपकी बुद्धि तेज रहेगी और आप समस्याओं का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं।

मूलांक 6 
यह दिन प्रेम और संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे। कला, सौंदर्य और विलासिता से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शुक्र के प्रभाव से आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।

मूलांक 7 
आज का दिन आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता के लिए उत्तम है। आप अपने अंदर की आवाज को सुनने का प्रयास करेंगे। केतु के प्रभाव से रहस्यमय अनुभव हो सकते हैं। एकांत में समय बिताना आपको शांति देगा। शोध और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर मानसिक थकान से बचें।

मूलांक 8
यह दिन कर्म और जिम्मेदारी का संकेत देता है। शनि के प्रभाव से आपको अपने कार्यों का परिणाम मिलेगा, चाहे वह अच्छा हो या बुरा। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। धैर्य और अनुशासन बनाए रखें।

मूलांक 9
आज का दिन ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे और उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। मंगल के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

Continue reading on the app

  Sports

IPL में डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता Vs राजस्थान:5 मैच हार चुकी KKR को पहली जीत की तलाश, RR की वापसी की कोशिश

IPL 2026 में रविवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की टूर्नामेंट में स्थिति बिल्कुल अलग है। एक तरफ राजस्थान रॉयल्स (RR) है, जो इस सीजन की मजबूत टीमों में से एक रही है, जबकि दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है, जो अब तक अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। अब तक 6 मैच खेल चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR के लिए यह मैच साख बचाने जैसा है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स (RR) भी अपना पिछला मुकाबला हैदराबाद से हारकर यहां पहुंची है, ऐसे में वह भी वापसी की पूरी कोशिश करेगी। अब तक दोनों टीमों के बीच 31 मैच खेले गए हैं। इनमें KKR ने 16 और राजस्थान ने 12 मुकाबले जीते हैं। इसके अलावा दो मैच टाई रहे, जिन्हें राजस्थान ने जीता। वहीं, एक मैच रद्द हो गया था। पिछले साल खेले गए दोनों मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किए थे। रहाणे की कप्तानी और नायर की रणनीति पर उठे सवाल अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम अक्सर जीती हुई स्थिति से मैच हार रही है, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कम हुआ है। KKR को अब तक एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण धुले मैच से मिला है। कप्तान रहाणे के टॉस के फैसलों और हेड कोच अभिषेक नायर के टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठ रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नमी वाली पिच पर पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ था और टीम 32 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी थी।। स्पिनर्स की फॉर्म और सिलेक्शन को लेकर उलझन KKR के मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से लय में नहीं दिख रहे हैं। उन्हें पावरप्ले में गेंदबाजी दी गई, जहां वे काफी महंगे साबित हुए। हालांकि, पिछले मैच में जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर के विकेट लेना उनके लिए सकारात्मक रहा। इसके अलावा, रचिन रवींद्र जैसे स्टार खिलाड़ी को बेंच पर बिठाने और टिम सीफर्ट को देर से मौका देने जैसे फैसलों की भी आलोचना हो रही है। शेन वॉटसन, टिम साउदी और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गजों वाले सपोर्ट स्टाफ के बावजूद टीम मैदान पर दिशाहीन नजर आ रही है। KKR पास होम ग्राउंड पर आखिरी मौका, फिर एक महीने का ब्रेक कोलकाता में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण इस मैच के बाद ईडन गार्डन्स में करीब एक महीने तक कोई मुकाबला नहीं होगा। केकेआर की टीम 16 मई को दोबारा अपने घर लौटेगी। ऐसे में होम फैंस के सामने पहली जीत दर्ज करने के लिए कोलकाता की टीम पूरी जान लगाएगी। कैमरून ग्रीन की 79 रनों की पारी और चक्रवर्ती की फॉर्म में वापसी उनके लिए उम्मीद की किरण है। हैदराबाद की हार से सबक लेगी टीम राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी,लेकिन पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनकी लय बिगाड़ दी। उस मैच में राजस्थान का पूरा टॉप ऑर्डर यशस्वी जायसवाल,वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और रियान पराग दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। रियान पराग की कप्तानी वाली यह टीम कोलकाता के खिलाफ अपनी पुरानी गलतियों को सुधारना चाहेगी। राजस्थान की टीम गर्मी और कंडिशन्स के तालमेल बिठाने के लिए कोलकाता पहले ही पहुंच गई थी। पिच रिपोर्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा मदद दे सकती है। पिच पर अच्छा बाउंस देखने को मिलता है, जिससे बॉल भी बल्ले पर अच्छी आती है। आउटफील्ड भी काफी तेज रहती है, इसके अलावा मैदान छोटा है तो ज्यादा चौके-छ्क्के भी लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है जबकि मिडल ओवर्स में स्पिनर्स कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसे में बल्ले और गेंद के बीच अच्छा कॉन्टेस्ट देखने को मिल सकता है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अब तक कुल 103 IPLमुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 43तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 58 मुकाबले जीते हैं। दो मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। मौसम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार (19 अप्रैल 2026) को KKR बनाम RR मैच के दौरान मौसम गर्म रहने के साथ ही उमस बनी रहेगी। दोपहर के समय तापमान लगभग 36 डिग्री तक जा सकता है और शाम को हल्की ओस रहने की संभावना है। दोनों की टीमों की प्लेइंग -12 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोरा। इम्पैक्ट: फिन एलन। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी। Sun, 19 Apr 2026 00:25:04

  Videos
See all

Kishore Ajwani: America का सबसे महंगा Drone Crash | #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T00:30:26+00:00

Noida Violent Labour Protests : नोएडा हिंसा केस का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T00:54:38+00:00

TCS Nashik Conversion Case : पुलिस ने टीसीएस से मांगी कर्मचारियों की डिटेल | Nida khan | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T01:03:02+00:00

Ahmedabad Murder Case : अहमदाबाद में युवक की हत्या के बाद बिगड़े हालात | Gujarat | violence #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T01:11:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers