Akshaya Tritiya: आज अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने जा रहे? 22 या 24 कैरेट गोल्ड की पहचान के तरीके जान लीजिए
Check Gold Purity before Buying: सोना खरीदने से पहले शुद्धता जांचने के तरीके
Akshaya Tritiya Panchang 19 April 2026: आज है अक्षय तृतीया का पावन पर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग
Akshaya Tritiya Panchang 19 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 19 अप्रैल 2026
वार- रविवार
तिथि- वैशाख शुक्ल द्वितीया सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक उसके बाद तृतीया तिथि होगी.
नक्षत्र- भरणी नक्षत्र सुबह 07 बजकर 10 मिनट तक उसके बाद कृतिका नक्षत्र होगा.
योग- आयुष्मान योग और सौभाग्य योग
करण- कौलव, तैतिल, गर करण
दिशा शूल- पश्चिम दिशा
दिशा शूल उपाय- घी या गुड़ खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मेष राशि में दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक उसके बाद वृषभ राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 55 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 41 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 19 अप्रैल सुबह 07.05 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त-19 अप्रैल को शाम 09.06 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:29 मिनट से 05:17 मिनट तक.
अमृत काल- सुबह 02:26 मिनट से सुबह 03:51 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:51 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
- राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजे तक रहेगा.
- यम गण्डक दोपहर 12:26 बजे से दोपहर 02:00 मिनट तक रहेगा.
- गुलिक काल दोपहर 03:35 बजे से शाम 05:10 मिनट तक रहेगा.
- आज का दुर्मुहूर्त शाम 05:04 मिनट से 05:54 मिनट तक.
पर्व- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
अक्षय तृतीया की पूजा का मुहूर्त
अक्षय तृतीया पर्व पर शुभ मुहूर्त में पूजा करने पर ही पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है.
19 अप्रैल को पूजा का मुहूर्त सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.
अक्षय तृतीया पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
19 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. धन-धान्य की वृद्धि होती है.
19 अप्रैल को सुबह का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत लग्न)- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक.
दोपहर का मुहूर्त (शुभ योग)- दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक.
शाम मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर लग्न)- शाम 06 बजकर 49 मिनट से रात 10 बजकर 57 मिनट तक.
20 अप्रैल का मुहूर्त सुबह 05 बजकर 51 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को है अक्षय तृतीया, जानें इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation


















