Responsive Scrollable Menu

Akshaya Tritiya Panchang 19 April 2026: आज है अक्षय तृतीया का पावन पर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Akshaya Tritiya Panchang 19 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 19 अप्रैल 2026 

वार- रविवार

तिथि- वैशाख शुक्ल द्वितीया सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक उसके बाद तृतीया तिथि होगी.

नक्षत्र- भरणी नक्षत्र सुबह 07 बजकर 10 मिनट तक उसके बाद कृतिका नक्षत्र होगा.

योग- आयुष्मान योग और सौभाग्य योग

करण- कौलव, तैतिल, गर करण

दिशा शूल- पश्चिम दिशा 

दिशा शूल उपाय- घी या गुड़ खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया से पहले बार-बार दिख रह हैं ये 5 सपने? तो समझ लें खुलने वाले हैं आपके किस्मत के द्वार

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मेष राशि में दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक उसके बाद वृषभ राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 55 पर हुआ है.

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 41 मिनट पर होगा. 

चंद्रोदय- 19 अप्रैल सुबह 07.05 मिनट पर होगा.

चंद्र अस्त-19 अप्रैल को शाम 09.06 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:29 मिनट से 05:17 मिनट तक.

अमृत काल- सुबह 02:26 मिनट से सुबह 03:51 मिनट तक.

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:51 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

  • राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजे तक रहेगा.
  • यम गण्डक दोपहर 12:26 बजे से दोपहर 02:00 मिनट तक रहेगा.
  • गुलिक काल दोपहर 03:35 बजे से शाम 05:10 मिनट तक रहेगा. 
  • आज का दुर्मुहूर्त शाम 05:04 मिनट से 05:54 मिनट तक.

पर्व- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती

अक्षय तृतीया की पूजा का मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर्व पर शुभ मुहूर्त में पूजा करने पर ही पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है.

19 अप्रैल को पूजा का मुहूर्त सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.

अक्षय तृतीया पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

19 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. धन-धान्य की वृद्धि होती है.

19 अप्रैल को सुबह का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत लग्न)- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक.

दोपहर का मुहूर्त (शुभ योग)- दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक.

शाम मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर लग्न)- शाम 06 बजकर 49 मिनट से रात 10 बजकर 57 मिनट तक.

20 अप्रैल का मुहूर्त सुबह 05 बजकर 51 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को है अक्षय तृतीया, जानें इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, फारस की खाड़ी और ओमान सागर में मौजूद जहाजों को IRGC ने दी चेतावनी

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों स्थाई शांति समझौता नहीं कर पा रहे हैं. आज जंग की शुरुआत हुए 51वां दिन है. इस बीच ईरान ने एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का एलान किया है. इसके साथ ही ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने फारस की खाड़ी और ओमान सागर में मौजूद जहाजों को भी चेतावनी दी है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य आज शाम से बंद रहेगा.

होर्मुज को लेकर क्या बोला IRGC?

सीएनएन के मुताबिक, एक बयान में आईआरजीसी ने कहा है कि शुक्रवार को कई जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे, लेकिन "युद्धविराम की शर्तों के उल्लंघन के कारण, अमेरिकी दुश्मन ने ईरानी जहाजों और बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाई." सीएनएन के अनुसार, बयान में कहा गया है, "इसलिए आज शाम से, नाकाबंदी हटने तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा."

फारस की खाड़ी और ओमान सागर में मौजूद जहाजों को चेतावनी

रिपोर्ट के मुताबिक, बयान में आगे कहा गया है, "हम चेतावनी देते हैं कि फारस की खाड़ी और ओमान सागर में कोई भी जहाज अपने लंगरगाह से न हिले, और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आना दुश्मन के साथ सहयोग माना जाएगा, उल्लंघन करने वाले जहाज को निशाना बनाया जाएगा." इसके साथ ही आईआरजीसी ने कहा कि इसके अलावा, हम सभी जहाजों और उनके मालिकों को सूचित करते हैं कि वे केवल आधिकारिक आईआरजीसी नौसेना प्राधिकरण और चैनल 16 के माध्यम से ही खबरें देखें. और होर्मुज जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी में आतंकवादी अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों में कोई विश्वसनीयता नहीं है.

शुल्क का भुगतान करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता

इससे पहले ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को सीएनएन से कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने के लिए शुल्क का भुगतान करने वाले जहाजों को प्राथमिकता देगा. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने कहा, "होर्मुज को पार करने की अनुमति प्राप्त जहाजों की संख्या पर सीमा को देखते हुए, ईरान ने उन जहाजों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है जो होर्मुज जलडमरूमध्य के नए प्रोटोकॉल का तेजी से पालन करते हैं और सुरक्षा सेवाओं की लागत का भुगतान करते हैं." अधिकारी ने आगे कहा, "शुल्क का भुगतान न करने वाले जहाजों का मार्ग स्थगित कर दिया जाएगा."

ईरान का कहना है कि यह कदम युद्धविराम के लागू होने में अमेरिका द्वारा "विश्वासघात के बार-बार उल्लंघन" के चलते उठाया गया है. सीजफायर का उल्लंघन करने और जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध फिर से लागू करने के बाद उठाया गया है.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन, RCB का खिलाड़ी गिरफ्तार, शाहरुख खान के स्टेडियम में घुसने पर पाबंदी, 5 विवाद जिसने IPL को हिला डाला

इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया के सबसे पॉपुलर टी20 लीग में गिना जाता है. इस टूर्नामेंट को 2008 में शुरू किया गया था. तब से अब तक लंबा सफर तय करने वाले इस टी20 टूर्नामेंट में कुछ ऐसे विवाद भी जुड़े जिसकी वजह से फैंस का सिर शर्म से झुक गया. Sun, 19 Apr 2026 07:20:09 +0530

  Videos
See all

Lok Sabha News Pappu Yadav Statement: 'सबसे ज्यादा पोर्न नेता देखते हैं' | #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T02:14:21+00:00

Iran America War Live Update: Strait of Hormuz में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी| Irani Navy | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T02:06:43+00:00

Iran US Ceasefire : हॉर्मुज स्ट्रेट पर जहाजों की आवाजाही फिर रोक ! Hormuz Strait | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T02:06:24+00:00

PM Modi Speech Highlights: Live: राष्ट्र के नाम पीएम मोदी का संदेश | Women Reservation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T02:07:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers