ईरान बोला- हॉर्मुज पर हमारा कंट्रोल, सीजफायर उल्लंघन मंजूर नहीं:अमेरिका को भरोसा जीतना होगा, गलती की तो जवाब देंगे, सेना तैयार
ईरान ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका पूरा कंट्रोल हैं। संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि होर्मुज में किसी भी तरह की माइन-क्लियरिंग को सीजफायर का उल्लंघन माना जाएगा और इसका जवाब दिया जाएगा। गालिबाफ ने अमेरिका की ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकेबंदी को लापरवाह और गलत फैसला बताते हुए कहा कि अगर ईरान खुद इस रास्ते से नहीं गुजर सकता, तो अन्य देशों को भी इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। ईरान ने साफ किया कि उसे अमेरिका पर भरोसा नहीं है और किसी भी समय हालात बिगड़ सकते हैं, इसलिए उसकी सेना पूरी तरह तैयार है। गालिबाफ ने कहा कि ईरान कूटनीति के रास्ते पर आगे बढ़ने को तैयार है, लेकिन यह कमजोरी नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन कई अहम मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं और अंतिम समझौता अभी दूर है। गालिबाफ के मुताबिक, किसी भी डील को चरणबद्ध और पारस्परिक कार्रवाई के आधार पर लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि भले ही अमेरिका के पास संसाधन और हथियार हैं, लेकिन रणनीतिक तौर पर वह ईरान के सामने कमजोर पड़ा है।
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मारी दहाड़, दूसरे दिन कमाई में आया भारी उछाल, बॉक्स ऑफिस पर लगा नोटों का अंबार
अक्षय कुमार और दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन की जादुई जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों का स्वाद चख चुके फैंस के लिए 'भूत बंगला' किसी ट्रीट से कम नहीं है. 14 साल के लंबे इंतजार के बाद जब यह जोड़ी पर्दे पर लौटी, तो दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया. फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का नतीजा अब इसके कलेक्शन में साफ दिख रहा है. शुरुआती रुझानों के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है, जो अक्षय के गिरते करियर ग्राफ के लिए एक बड़ी संजीवनी साबित हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18














.jpg)






