Responsive Scrollable Menu

शी चिनफिंग के विशेष दूत ने कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया

बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 16 अप्रैल को, कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति डेनिस सासो न्गुएसो के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष शाओ होंग ने कांगो गणराज्य की राजधानी ब्रैज़ाविल में राष्ट्रपति सासो न्गुएसो के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। 17 अप्रैल को, सासो न्गुएसो ने राष्ट्रपति भवन में शाओ होंग से मुलाकात की।

शाओ होंग ने सासो न्गुएसो को राष्ट्रपति शी चिनफिंग की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दीं, और कहा कि चीन और कांगो गणराज्य के बीच मित्रता का लंबा इतिहास है और यह आज भी मजबूत है। चीन, चीन-कांगो सम्बंधों के विकास को अत्यधिक महत्व देता है और दोनों राष्ट्रपतियों द्वारा बनी सहमति को लागू करने, पारस्परिक लाभकारी सहयोग को गहरा करने, चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के सह-अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने और चीन-अफ्रीका सम्बंधों तथा वैश्विक दक्षिण की एकजुटता और सहयोग के विकास का मार्गदर्शन करने के लिए कांगो गणराज्य के साथ मिलकर काम करने को तत्पर है।

सासो न्गुएसो ने शाओ होंग से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया, राष्ट्रपति शी को उनके उद्घाटन समारोह में विशेष दूत भेजने के लिए धन्यवाद दिया, कांगो-चीन सम्बंधों की अत्यधिक प्रशंसा की, इस बात पर जोर दिया कि कांगो गणराज्य दोनों देशों के बीच की पारंपरिक मित्रता को संजोकर रखता है और विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग को गहरा करने, अंतरराष्ट्रीय ज्वलंत मुद्दों पर संचार और समन्वय को मजबूत करने और साझा भविष्य वाले उच्च स्तरीय चीन-कांगो समुदाय को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

हम जापान से सैन्यवाद से पूरी तरह अलग होने का अनुरोध करते हैं: चीनी रक्षा मंत्रालय

बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चांग श्याओकांग ने 17 अप्रैल को प्रेस वार्ता में सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि हम जापान से ऐतिहासिक धारा के विपरीत कार्रवाई बंद कर सैन्यवाद से पूरी तरह अलग होने का अनुरोध करते हैं, वरना जापान एशियाई पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय समाज का विश्वास खो देगा।

रिपोर्ट के अनुसार जापानी सिनेट ने 2026 वित्त वर्ष का बजट पारित किया, जिसमें प्रतिरक्षा बजट 90 खरब जापानी येन पार कर नयी ऊँचाई पर पहुंच गया। इधर जापान सरकार को इस महीने सैद्धांतिक रूप से आघातकारी हथियार के निर्यात की मंजूरी देने की योजना है। इसके बारे में संबंधित सवाल के जवाब में चांग ने उपरोक्त बात कही।

17 अप्रैल को जापानी प्रतिरक्षा दल का एक ध्वंसक जहाज थाईवान स्ट्रेट से गुजरा। इस पर टिप्पणी करते हुए चांग ने कहा कि यह जानबूझ कर उकसावा है। पूर्वी कमान ने इस की पूरी निगरानी की और प्रभावी नियंत्रण किया। चीनी सेना हमेशा ऊंचे स्तर पर सर्तक रहती है और राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता की डटकर रक्षा करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

MI vs GT: 6,4,4,6,6... एक ओवर में 26 रन, आईपीएल 2026 की सबसे तेज फेंकने वाले बॉलर की तिलक ने उड़ाई धज्जियां

Tilak Varma 26 runs in ashok sharma over: पारी का 18वां ओवर लेकर आए अशोक शर्मा ने 26 रन लुटाए. पहली गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा करने के बाद तिलक वर्मा ने लगातार चार बाउंड्री ठोकीं और ओवर को बड़ा बनाया. हालांकि, आखिरी गेंद पर तिलक बड़ा शॉट लगाने से चूक गए. इस ओवर के चलते मुंबई का स्कोर 160 रन के पार पहुंचा. Mon, 20 Apr 2026 21:14:21 +0530

  Videos
See all

Khabardar : ईरान ने Donald Trump को बनाया 'घनचक्कर' |Iran- America Tension | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T15:44:31+00:00

PM Modi ने दिया 10 का नोट फिर हुआ ये #shorts #pmmodi #jhalmuri #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T15:43:17+00:00

Bengal Election: बंगाल की हर हॉट सीट, हर मुद्दे पर Sweta Singh की नजर, Padyatra आजतक पर #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T15:45:05+00:00

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों की याद में बनाया गया 'बैसरन स्मारक' | Aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T15:41:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers