Responsive Scrollable Menu

RCB के खिलाफ केएल राहुल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, दूसरी बार किया ये खास कारनामा

RCB vs DC : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडिय में खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने आरसीबी से मिले 176 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनके सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कमाल की प्रदर्शन किया और बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही केएल राहुल ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है, आइए आज उसके बारे में जानते हैं.

केएल  राहुल के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

दरअसल, आज यानी 18 अप्रैल को केएल राहुल का जन्मदिन है. उन्होंने अपने जन्मदिन पर 34 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 57 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही वो आईपीएल इतिहास में अपने जन्मदिन पर 50 प्लस स्कोर बनाने वाले एकमात्र ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो बार ऐसा किया है. 

केएल राहुल ने 18 अप्रैल को आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 61 रनों की पारी खेलकर ये कारनामा पहली बार किया था. अब उन्होंने आईपीएल 2026 में 18 अप्रैल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 57 रन बनाकर दूसरी बार ये कारनाम कर डाला है. केएल राहुल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्डन और माइकल हसी भी अपने जन्मदिन के मौके पर आईपीएल में 50 प्लस का स्कोर बना चुके हैं.

IPL में अपने जन्मदिन पर 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

  • 66 (34) - डेविड वॉर्नर (SRH) बनाम DC, दुबई, 2020
  • 61 (51) - केएल राहुल (PBKS) बनाम DC, वानखेड़े, 2021
  • 57 (34) - केएल राहुल (DC) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2026
  • 54 (43) - माइक हसी (CSK) बनाम KKR, चेन्नई, 2012

ये भी पढ़ें : 38 साल के उस खिलाड़ी को पाकिस्तान ने बनाया हेड कोच, जो भारत को दे चुका है कभी न भूलने वाला जख्म

ये भी पढ़ें : शर्मनाक! ईशान किशन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, डेविड मिलर को पीछे छोड़कर ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

Continue reading on the app

ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की

बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 17 अप्रैल को राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें मुक्त व्यापार क्षेत्रों के निर्माण पर रिपोर्ट सुनी गई और चीन के प्रशासनिक पुनर्विचार कानून के कार्यान्वयन विनियमों के मसौदा संशोधन की समीक्षा और अनुमोदन किया गया।

बैठक में कहा गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, प्रत्येक मुक्त व्यापार क्षेत्र ने सुधारों को गहरा करने, खुलेपन का विस्तार करने और विकास को बढ़ावा देने के तरीकों का सक्रिय रूप से पता लगाया है, जिससे अभूतपूर्व और अग्रणी परिणाम हासिल हुए हैं और एक व्यापक प्रायोगिक मंच की भूमिका प्रभावी ढंग से निभाई है। नई परिस्थितियों और नए कार्यों का सामना करते हुए, हमें मुक्त व्यापार क्षेत्रों के उन्नयन की रणनीति को और आगे बढ़ाना चाहिए, प्रणाली और तंत्र में सुधार और उसे बेहतर बनाना चाहिए, लेआउट को और अनुकूलित करना चाहिए और स्तर को बढ़ाना चाहिए, ताकि देश के समग्र विकास में बेहतर योगदान दिया जा सके।

बैठक में कहा गया है कि प्रशासनिक पुनर्विचार प्रशासनिक विवादों को प्रभावी ढंग से हल करने और जनता और उद्यमों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रणाली है। नए संशोधित विनियमों ने प्रशासनिक पुनर्विचार कानून के प्रासंगिक प्रावधानों को और अधिक परिष्कृत किया है, जिससे प्रशासनिक प्रणाली के भीतर अधिक प्रशासनिक विवादों के ठोस समाधान को बढ़ावा मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों और विभागों को इनका गंभीरतापूर्वक कार्यान्वयन करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: प्रीति जिंटा ने सीने से लगाया तो खुशी से गदगद हो गए सरदार जी, अर्शदीप सिंह का रिएक्शन वायरल

Arshdeep Singh Video: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा रहे हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में भी अर्शदीप ने दमदार गेंदबाजी की. इस मैच के बाद पंजाब किंग्स की ओनर प्रीति जिंटा ने उन्हें गले लगाया, जिसके बाद अर्शदीप सिंह का रिएक्शन वायरल हो रहा है. Mon, 20 Apr 2026 16:59:50 +0530

  Videos
See all

Delhi News: संसद भवन से थोड़ी दूर एक और हिन्दू का तालिबानी अंदाज़ में कत्ल | Delhi Police | Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T12:06:24+00:00

MEA Press Conference On West Asia: पश्चिम एशिया पर MEA का बयान! | Strait of Hormuz | Trump | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T12:06:12+00:00

#shortvideo : मास्को से ईरान का महा-एलान! | Iran challenges US and Israel #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T12:07:10+00:00

Bihar CM Samrat Choudhary News: कैसे बढ़ा सम्राट चौधरी का वर्चस्व बिहार में ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T12:02:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers