Responsive Scrollable Menu

ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की

बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 17 अप्रैल को राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें मुक्त व्यापार क्षेत्रों के निर्माण पर रिपोर्ट सुनी गई और चीन के प्रशासनिक पुनर्विचार कानून के कार्यान्वयन विनियमों के मसौदा संशोधन की समीक्षा और अनुमोदन किया गया।

बैठक में कहा गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, प्रत्येक मुक्त व्यापार क्षेत्र ने सुधारों को गहरा करने, खुलेपन का विस्तार करने और विकास को बढ़ावा देने के तरीकों का सक्रिय रूप से पता लगाया है, जिससे अभूतपूर्व और अग्रणी परिणाम हासिल हुए हैं और एक व्यापक प्रायोगिक मंच की भूमिका प्रभावी ढंग से निभाई है। नई परिस्थितियों और नए कार्यों का सामना करते हुए, हमें मुक्त व्यापार क्षेत्रों के उन्नयन की रणनीति को और आगे बढ़ाना चाहिए, प्रणाली और तंत्र में सुधार और उसे बेहतर बनाना चाहिए, लेआउट को और अनुकूलित करना चाहिए और स्तर को बढ़ाना चाहिए, ताकि देश के समग्र विकास में बेहतर योगदान दिया जा सके।

बैठक में कहा गया है कि प्रशासनिक पुनर्विचार प्रशासनिक विवादों को प्रभावी ढंग से हल करने और जनता और उद्यमों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रणाली है। नए संशोधित विनियमों ने प्रशासनिक पुनर्विचार कानून के प्रासंगिक प्रावधानों को और अधिक परिष्कृत किया है, जिससे प्रशासनिक प्रणाली के भीतर अधिक प्रशासनिक विवादों के ठोस समाधान को बढ़ावा मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों और विभागों को इनका गंभीरतापूर्वक कार्यान्वयन करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कीव में बंदूकधारी ने सुपरमार्केट के अंदर चलाई गोलियां, कई लोग मारे गए, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

यूक्रेन की राजधानी कीव से बड़ा मामला सामने आया है. यहां की मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि शनिवार को कीव में एक बंदूकधारी ने लोगों पर गोलियां बरसाईं हैं. इसमें कई लोग मारे गए. वहीं अन्य घायल हो गए. उन्होंने  जानकारी दी कि हमलावर अभी भी फरार है. क्लिट्स्को ने बताया कि गोलीबारी करने वाले शख्स को पकड़ने का प्रयास हो रहा है. इसके लिए एक खास अभियान चलया जा रहा है. यह वर्तमान में एक सुपरमार्केट के अंदर है. प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है ​कि सुपरमार्केट के अंदर भी गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं." उन्होंने बताया कि यूक्रेन की पुलिस की ओर से जानकारी मिली है कि इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं. इसमें कई लोगों की मौत हुई है.

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका तो 2 खिलाड़ियों ने छोड़ा भारत, अब UAE के लिए किया डेब्यू

यूएई ने कीर्तिपुर में पहले टी20 में जब नेपाल के खिलाफ अपनी प्लेइंग इलेवन उतारी तो उसमें भारत के दो ऐसे खिलाड़ी शामिल थे जिन्होंने आईपीएल में हिस्सा लिया है और साथ ही वो भारतीय घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम रहे हैं. Mon, 20 Apr 2026 20:15:19 +0530

  Videos
See all

Shorts । Amitabh Bachchan । अमिताभ बच्चन ने किया संडे दर्शन #shorts #ytshorts #news #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T15:16:07+00:00

Jaipur में महिला अधिकारों पर सियासत तेज हुई...Bhajan Lal Sharma ने महिला यात्रा को हरी झंडी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T15:15:13+00:00

शादी में मेहमान बनकर आए और उड़ाए 5 लाख | #viralvideo #noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T15:15:39+00:00

सरकारी दफ्तर का ये वीडियो देखा क्या? #shortsvideo #uniqueprotest #almonds #viralvideo #aajtak #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T15:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers