IPL 2026 GT vs MI Live Score: आज गुजरात और मुंबई में होगी भिड़ंत, थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला
IPL 2026 GT vs MI Live Score: आईपीएल 2026 का 30वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. गुजरात टाइटंस की टीम लगातार 3 मुकाबले जीतकर आ रही है. जबकि मुंबई इंडियंस लगाकार 4 मुकाबला हार चुकी है. ऐसे में आज मुंबई गुजरात को हराकर जीत की पटरी पर उतरना चाहेगी. जबकि गुजरात की नजर मुंबई को हराकर चौथी जीत दर्ज करने पर होगी. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकता है. इस मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए न्यूज नेशन के साथ जुड़े रहिए...
Chhattisgarh Plane Crash: जशपुर में चार्टर्ड विमान पहाड़ से टकराकर हुआ क्रैश, दो पायलटों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
Chhattisgarh Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार (20 अप्रैल) को एक बड़ा विमान हादसा हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के पास आरा पहाड़ से टकराकर एक प्राइवेट चार्टर्ड जेट क्रैश हो गया. हादसे के बाद इलाके में आग और धुएं का गुबार देखा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
कैसे हुआ हादसा?
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विमान पहाड़ी क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भर रहा था. इसी दौरान वह किसी पेड़ या ऊंची चोटी से टकरा गया और नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई. स्थानीय लोगों ने जोरदार धमाका और उसके बाद आग की लपटें देखीं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















