टेलर को दिखाकर बनवाएं ब्लाउज की बाजू के ये 8 फैंसी डिजाइन, गर्मियों में लगेंगी स्टाइलिश!
Blouse Sleeves Designs: अगर आप भी अपने ब्लाउज पीस को डिजाइनर लुक देने की सोच रही हैं, तो स्लीव्स के फैंसी डिजाइन सिलवा सकती हैं। गर्मियों के लिए ये डिजाइन परफेक्ट रहेंगे क्योंकि इनमें स्टाइलिश लुक के अलावा आपके कंफर्ट का भी पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है।
Closing Bell: तेल की कीमतों और होर्मुज संकट ने रोकी बाजार की तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद; आगे क्या होगा?
Closing Bell: शेयर बाजार में सोमवार को उतार-चढ़ाव भरा दिन देखने को मिला। दिनभर कभी तेजी तो कभी गिरावट के बीच आखिरकार बाजार लगभग सपाट बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 27 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 78520 पर बंद हुआ जबकि Nifty 50 11 अंक चढ़कर 24365 पर बंद हुआ। हालांकि हेडलाइन इंडेक्स में हल्की बढ़त दिखी लेकिन बाजार की अंदरूनी स्थिति कमजोर रही।
कुल 2471 शेयरों में गिरावट आई जबकि 1733 शेयर बढ़े और 175 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए। इससे साफ है कि बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं अस्थिरता का पैमाना इंडिया विक्स 10 फीसदी से ज्यादा उछलकर 19.01 पर पहुंच गया, जो निवेशकों की बढ़ती चिंता को दिखाता है।
शेयर बाजार अभी भी दबाव में
सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो रुझान मिला-जुला रहा। एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली जबकि PSU बैंक इंडेक्स भी 0.87% चढ़ा। दूसरी ओर कई बड़े शेयरों में दबाव दिखा।
सेंसेक्स में 400 अंकों की तेजी आई थी
आज के टॉप गेनर्स में ट्रेंट 3% से ज्यादा उछला। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई और एशियन पेंट्स में भी अच्छी खरीदारी रही। वहीं एनटीपीसी, ग्रासिम इंडस्ट्री और Bajaj Finance भी बढ़त में रहे। गिरने वाले शेयरों में हिंडाल्डो, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी लाइफ और एचसीएल टेक शामिल रहे। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक और विप्रो में भी कमजोरी रही।
दिन के दौरान बाजार में अच्छी तेजी भी दिखी थी। सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा चढ़ गया था और निफ्टी 24450 के करीब पहुंच गया था। लेकिन ऊंचे स्तर पर बिकवाली आने से यह बढ़त टिक नहीं सकी।
बाजार को प्रभावित करने वाले अहम कारण क्या रहे
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल: मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के बाद कच्चा तेल 95-98 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण बढ़ाने से सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है, जिससे महंगाई का खतरा भी बढ़ गया है।
वैश्विक संकेत कमजोर: अमेरिका और एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। निवेशक अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर सतर्क हैं।
भू-राजनीतिक तनाव: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है और बाजार पर दबाव बनाया है। इंडिया VIX में तेज उछाल से साफ है कि बाजार में डर का माहौल है और आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।हालांकि विदेशी निवेशक हाल में खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन जोखिम बढ़ने पर वे पैसा निकाल सकते हैं। वहीं घरेलू निवेशक फिलहाल बिकवाली कर रहे हैं।
चौथी तिमाही के नतीजों के चलते शेयरों में अलग-अलग प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।कुल मिलाकर, बाजार फिलहाल ग्लोबल घटनाओं और कच्चे तेल की कीमतों पर नजर बनाए हुए है, जिससे आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi




















