Responsive Scrollable Menu

राजधानी में आतंकी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 4 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में चार युवकों को गिरफ्तार कर आतंकी साजिश का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी कट्टरपंथी सोच से प्रभावित थे और देश में हमले की तैयारी कर रहे थे. जांच में सामने आया है कि आरोपी आपस में सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए थे और गुप्त ग्रुप्स में सक्रिय थे. यहां वे युवाओं को भड़काने और अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे थे. इतना ही नहीं, कुछ आरोपी बम (IED) बनाने के लिए सामान भी जुटा रहे थे.

ओडिशा और बिहार से गिरफ्तार किया 

पुलिस ने चारों आरोपियों को महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से गिरफ्तार किया है. पूछताछ में यह भी पता चला है कि एक आरोपी दिल्ली आकर लाल किला और इंडिया गेट जैसे संवेदनशील इलाकों की रेकी कर चुका था और उनकी तस्वीरें भी शेयर की थीं.

स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन माध्यम से पैसे जुटाने की कोशिश कर रहे थे.

बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया 

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदेश की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसी साजिशों को समय रहते रोका जा सके.

Continue reading on the app

Uttarakhand News: ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई बसों को हरी झंडी

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को  ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया. 

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाई

मुख्यमंत्री धामी ने देश भर से आए श्रद्धालुओं का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा- आस्था, साधना और आत्मा को जोड़ने का मार्ग है. यह यात्रा हर कठिनाई को पार करने की शक्ति देती है. उन्होंने कहा सरकार का संकल्प है कि यात्रा सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य हो. चारधाम यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन, सीएम धामी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा मां गंगा के आशीर्वाद से यात्रा हर साल नया कीर्तिमान रच रही है.  उन्होंने कहा राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए दृढ़ संकल्पित है, वे स्वयं लगातार यात्रा की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं. सरकार का लक्ष्य, हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और दिव्य अनुभव प्रदान कराना है. हर श्रद्धालु देवभूमि में बिताए गए पलों की स्वर्णिम स्मृतियाँ अपने साथ लेकर जाएंगे. 

सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित यात्रा सरकार का संकल्प

CM ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों एवं यात्रा मार्ग में विशेष स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा उत्तराखंड के कण-कण में भगवान का वास है, इस पवित्रता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने इस वर्ष ग्रीन चारधाम यात्रा और प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ धाम का लक्ष्य निर्धारित किया है. सरकार द्वारा यात्रा मार्गों पर नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. सभी वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है. उन्होंने कहा जैसे हम अपने घर के मंदिर को साफ और पवित्र रखते हैं, वैसे ही देवभूमि को भी स्वच्छ और पवित्र बनाए रखना है.

uttarakhand news Photograph: (uttarakhand news)

नए एक्सप्रेस-वे से यात्रा और भी सुगम और तेज हुई

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं. हाल ही में 12 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण हुआ है, जिससे यात्रा सुगम और तेज हो गई है. केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य गतिमान हैं. गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में भी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है.

uttarakhand news Photograph: (uttarakhand news)

रोपवे का भी निर्माण कार्य चल रहा है

सीएम धामी ने कहा ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत यात्रा मार्गों को सुगम बनाया गया है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक के लिए रोपवे परियोजनाओं का कार्य भी आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है. इसलिए,  यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.  उन्होंने  यात्रियों से अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने का भी आवाहन किया.  

कैबिनेट मंत्री ने दी ये जानकारी

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार, यात्रियों की सुविधा, सुगमता और स्वास्थ्य को लेकर पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है. उन्होंने यात्रियों से निवेदन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का अवलोकन अवश्य करें. आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य जांच करने के बाद ही यात्रा में आए. उन्होंने बताया केदारनाथ में मेडिकल अस्पताल तैयार हो गया है. बद्रीनाथ में 50 बेड का अस्पताल जून तक तैयार हो जाएगा. यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है. 

uttarakhand news Photograph: (uttarakhand news)

परिवहन विभाग के सफल प्रयास

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि परिवहन विभाग लगातार आगामी यात्रा की तैयारी कर रहा है. हमारा  कर्तव्य है कि प्रदेश में आने वाले हर श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो. उन्होंने बताया इस वर्ष यात्रा मार्ग में सिंगल लेन सड़कों, लैंडस्लाइड जोन, जैसे स्थानों पर शटल सर्विस की शुरुवात की गई है. इसके साथ मूवेबल शटल सर्विस के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करवाया जाएगा. विभिन्न स्थानों पर एल.ई.डी लगाकर लोगों को जानकारियां दी जाएंगी. 

मौजूद रहे कई मंत्री

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, अध्यक्ष हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट नरेंद्रजीत बिंद्रा, भास्करानंद भारद्वाज, जितेंद्र नेगी, अजय सिंह, मनोज ध्यानी, संजय शास्त्री, भोपाल सिंह नेगी एवं अन्य लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: मीटिंग छोड़ औचक निरीक्षण पर निकले CM धामी, सीधे पहुंचे शिकायतकर्ता के द्वार; नपेंगे अधिकारी

Continue reading on the app

  Sports

Shapoor Zadran: ICU में पूर्व क्रिकेटर, पिछले साल ही लिया था रिटायरमेंट, राशिद खान के साथ खेल चुका

Shapoor Zadran in ICU: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान इस समय जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे। 38 साल के जादरान दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, जहां वे एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी हेमोफैगोसायटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस से जूझ रहे। यह बीमारी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करती है, जिससे शरीर में अत्यधिक सूजन और अंगों को नुकसान होने लगता।

6 फीट 2 इंच लंबे और अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले शापूर जादरान कभी मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधियों को डराते थे, लेकिन आज वही खिलाड़ी अस्पताल के बेड पर गंभीर हालत में हैं। यह बीमारी आमतौर पर बच्चों में पाई जाती है लेकिन कमजोर इम्यून सिस्टम या संक्रमण से जूझ रहे वयस्कों को भी हो सकती।

शापूर जादरान आईसीयू में भर्ती
जादरान ने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 80 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें 44 वनडे और 36 टी20 शामिल हैं। उनके छोटे भाई ने बताया कि जादरान को पहली बार पिछले साल अक्टूबर में तबीयत खराब महसूस हुई थी। अफगानिस्तान में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भारत जाकर इलाज कराने की सलाह दी।

राशिद खान के साथ खेल चुके शापूर
भारत आने में उन्हें तेजी से मदद मिली। राशिद खान और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ने भारत में अपने संपर्कों के जरिए वीजा जल्दी दिलवाया। अशरफ ने जय शाह से बात की जबकि राशिद खान ने अपनी फ्रेंचाइजी क्रिकेट के नेटवर्क का इस्तेमाल किया। जादरान 18 जनवरी को दिल्ली पहुंचे और अस्पताल में भर्ती हो गए।

शुरुआत में उन्हें गंभीर संक्रमण था, जिसमें टीबी भी शामिल थी और यह संक्रमण उनके दिमाग तक फैल गया था। इलाज के बाद कुछ समय के लिए उनकी हालत में सुधार हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में उन्हें डेंगू भी हो गया, जिससे उनकी हालत और खराब हो गई। 26 मार्च के आसपास बोन मैरो टेस्ट में पता चला कि वे HLH के चौथे स्टेज में हैं। इस दौरान उनका वजन भी करीब 14 किलो कम हो गया।

इस मुश्किल समय में क्रिकेट जगत से उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। पूर्व कप्तान असगर अफगान लगातार उनके साथ हैं। वहीं एएम गजनफर, हशमतुल्लाह शाहिदी और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी भी उनका हालचाल ले चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई भी उनसे संपर्क करने वाले हैं।फिलहाल जादरान ज्यादा बोल नहीं पा रहे हैं और ज्यादातर समय सोते रहते हैं। हालांकि डॉक्टरों द्वारा दिए गए स्टेरॉयड से थोड़ी उम्मीद जगी है। परिवार को भरोसा है कि वे जल्द ठीक होंगे।

Mon, 20 Apr 2026 14:47:12 +0530

  Videos
See all

Road Accident: सड़क हादसे में गेंद की तरह हवा में उछले रिटायर्ड शिक्षक | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:40:44+00:00

West Bengal Election के बीच PM Modi ने जिस दुकान में खाई झालमुड़ी... दुकानदार ने क्या बताया | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:31:49+00:00

Snake Viral Video: सड़क किनारे झाड़ी में दो सांपों का 'प्रेम मिलन' | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:33:00+00:00

Iran America War Update: रूसी रिफानरी जली, पुतिन-ईरान मिलकर लेंगे बदला ? | N18G | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:32:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers