Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand News: ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई बसों को हरी झंडी

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को  ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया. 

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाई

मुख्यमंत्री धामी ने देश भर से आए श्रद्धालुओं का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा- आस्था, साधना और आत्मा को जोड़ने का मार्ग है. यह यात्रा हर कठिनाई को पार करने की शक्ति देती है. उन्होंने कहा सरकार का संकल्प है कि यात्रा सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य हो. चारधाम यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन, सीएम धामी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा मां गंगा के आशीर्वाद से यात्रा हर साल नया कीर्तिमान रच रही है.  उन्होंने कहा राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए दृढ़ संकल्पित है, वे स्वयं लगातार यात्रा की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं. सरकार का लक्ष्य, हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और दिव्य अनुभव प्रदान कराना है. हर श्रद्धालु देवभूमि में बिताए गए पलों की स्वर्णिम स्मृतियाँ अपने साथ लेकर जाएंगे. 

सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित यात्रा सरकार का संकल्प

CM ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों एवं यात्रा मार्ग में विशेष स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा उत्तराखंड के कण-कण में भगवान का वास है, इस पवित्रता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने इस वर्ष ग्रीन चारधाम यात्रा और प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ धाम का लक्ष्य निर्धारित किया है. सरकार द्वारा यात्रा मार्गों पर नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. सभी वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है. उन्होंने कहा जैसे हम अपने घर के मंदिर को साफ और पवित्र रखते हैं, वैसे ही देवभूमि को भी स्वच्छ और पवित्र बनाए रखना है.

uttarakhand news Photograph: (uttarakhand news)

नए एक्सप्रेस-वे से यात्रा और भी सुगम और तेज हुई

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं. हाल ही में 12 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण हुआ है, जिससे यात्रा सुगम और तेज हो गई है. केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य गतिमान हैं. गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में भी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है.

uttarakhand news Photograph: (uttarakhand news)

रोपवे का भी निर्माण कार्य चल रहा है

सीएम धामी ने कहा ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत यात्रा मार्गों को सुगम बनाया गया है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक के लिए रोपवे परियोजनाओं का कार्य भी आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है. इसलिए,  यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.  उन्होंने  यात्रियों से अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने का भी आवाहन किया.  

कैबिनेट मंत्री ने दी ये जानकारी

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार, यात्रियों की सुविधा, सुगमता और स्वास्थ्य को लेकर पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है. उन्होंने यात्रियों से निवेदन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का अवलोकन अवश्य करें. आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य जांच करने के बाद ही यात्रा में आए. उन्होंने बताया केदारनाथ में मेडिकल अस्पताल तैयार हो गया है. बद्रीनाथ में 50 बेड का अस्पताल जून तक तैयार हो जाएगा. यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है. 

uttarakhand news Photograph: (uttarakhand news)

परिवहन विभाग के सफल प्रयास

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि परिवहन विभाग लगातार आगामी यात्रा की तैयारी कर रहा है. हमारा  कर्तव्य है कि प्रदेश में आने वाले हर श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो. उन्होंने बताया इस वर्ष यात्रा मार्ग में सिंगल लेन सड़कों, लैंडस्लाइड जोन, जैसे स्थानों पर शटल सर्विस की शुरुवात की गई है. इसके साथ मूवेबल शटल सर्विस के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करवाया जाएगा. विभिन्न स्थानों पर एल.ई.डी लगाकर लोगों को जानकारियां दी जाएंगी. 

मौजूद रहे कई मंत्री

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, अध्यक्ष हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट नरेंद्रजीत बिंद्रा, भास्करानंद भारद्वाज, जितेंद्र नेगी, अजय सिंह, मनोज ध्यानी, संजय शास्त्री, भोपाल सिंह नेगी एवं अन्य लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: मीटिंग छोड़ औचक निरीक्षण पर निकले CM धामी, सीधे पहुंचे शिकायतकर्ता के द्वार; नपेंगे अधिकारी

Continue reading on the app

Kangana Ranaut को एक्स बॉयफ्रेंड ने बताया था 'चुड़ैल', अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Kangana Ranaut on Her EX: बॉलीवुड की बेबाक और विवादों से अक्सर घिरी रहने वाली एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. इस इंटरव्यू में उन्होंने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि अपनी निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव, धोखे और संघर्षों के बारे में खुलकर बात की. जी हां, कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि जिंदगी में उन्हें कई बार ऐसे अनुभव हुए, जहां लोग सामने कुछ और और पीछे कुछ और निकले. इतना ही नहीं उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के गंभीर आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी है. कंगना रनौत ने अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि एक्स-बॉयफ्रेंड के आरोपों के बाद उन्हें ‘विच हंट’ और कैरेक्टर अटैक का सामना करना पड़ा, जहां उन्हें ‘चुड़ैल’ तक कहा गया.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में 50 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी ने अब खरीदी टीम, लिया बड़ा फैसला

टी20 क्रिकेट में सालों तक राज करने वाले क्रिस गेल पहले अपने बल्ले से गेंदबाजों को दहलाते थे लेकिन अब वो नए रोल में नजर आएंगे. गेल अब टी20 लीग में टीम के मालिक बन गए हैं. Mon, 20 Apr 2026 16:36:40 +0530

  Videos
See all

CM Yogi On Namaz | 'सड़क पर कोई नमाज नहीं होती है..'''-CM योगी #cmyogi #namaz #westbengalelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T11:32:13+00:00

UP Weather News: प्रचंड गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, 11 जिलों में लू की चेतावनी |IMD Alert News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T11:45:10+00:00

UP News | Akhilesh Yadav की चाय की चुस्की पर सियासी बवाल हाई ! Akhilesh Vs CM Yogi Adityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T11:30:45+00:00

Breaking News: Rahul Gandhi के दोहरी नागरिकता केस से हाईकोर्ट के जज ने खुद को सुनवाई से किया अलग #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T11:42:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers